देश की बात, आपके शहर से
MP के महू में दूषित जल से 19 बच्चों सहित 25 बीमार, पीलिया-टाइफाइड का कहर… नलों का बदबूदार पानी पीने से फैली बीमारी
इंदौर 0 बार पढ़ी गई

MP के महू में दूषित जल से 19 बच्चों सहित 25 बीमार, पीलिया-टाइफाइड का कहर… नलों का बदबूदार पानी पीने से फैली बीमारी

इंदौर के भागीरथपुरा के दूषित जल कांड के बाद अब महू में भी नल के पानी से गंभीर बीमारी फैलने का मामला सामने आया है।

Abhishek Raghuvanshi23 जनवरी 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

इंदौर के भागीरथपुरा के दूषित जल कांड के बाद अब महू में भी नल के पानी से गंभीर बीमारी फैलने का मामला सामने आया है। पत्ती बाजार क्षेत्र में पिछले 10 से 15 दिनों के भीतर 19 बच्चों सहित करीब 25 लोग पीलिया, टाइफाइड और अन्य बीमारियों की चपेट में आ गए हैं। रहवासियों का आरोप है कि नलों से बदबूदार, गंदा और मटमैला पानी (Contaminated Water) आ रहा है।
दूषित नल के जल से 25 लोग बीमार
19 बच्चे पीलिया-टाइफाइड की चपेट में
SDM ने खुद पीकर पानी की जांच की
महू (इंदौर) : पत्ती बाजार क्षेत्र में नलों से आ रहे दूषित पानी के कारण बीते 10 से 15 दिनों में 19 बच्चों सहित करीब 25 लोग पीलिया, टाइफाइड और अन्य बीमारियों से पीड़ित हो गए हैं। रहवासियों के अनुसार पानी में बदबू है और उबालने के बाद भी बर्तनों में गाद जम रही है।
एसडीएम ने खुद पीकर जांचा पानी
सूचना मिलते ही एसडीएम राकेश परमार और तहसीलदार विवेक सोनी मौके पर पहुंचे। रहवासियों की शिकायत पर एसडीएम ने एक घर से पानी मंगवाकर स्वयं पीकर उसकी स्थिति जांची। उन्होंने जल प्रदाय व्यवस्था की प्राथमिक जांच कर संबंधित विभागों को निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया कि शुक्रवार को नलों के पानी के सैंपल लेकर जांच कराई जाएगी।
एक नहीं, पूरा मोहल्ला बीमार
चंदर मार्ग और मोतीमहल क्षेत्र में हालात ज्यादा खराब हैं। मोतीमहल में आदर्श (5), कृशु (4) और यथार्थ (10) बीमार हुए, जिन्हें रेडक्रास अस्पताल में भर्ती कराया गया। चंदर मार्ग निवासी भावेश (19), आदित्य (17), हर्षिता (17), अथर्व (16), दिव्यांशी (14) और वाणी (11) पीलिया से पीड़ित हैं।
पढ़ाई पर भी असर
12वीं की छात्रा अलीना (16) 15 दिनों से बीमार हैं और हालत बिगड़ने के कारण प्री-बोर्ड परीक्षा नहीं दे सकीं। लक्षिता कोठिया (9), गीतांश बरोरे (12), कसफ, मो. उमर, दक्ष, उमा, रुद्र और निधि भी बीमार बताए जा रहे हैं।
नालियों से गुजरती पाइपलाइन पर सवाल
रहवासियों का आरोप है कि नर्मदा जल की पाइपलाइन नालियों के बीच से गुजर रही है, जिससे गंदगी पानी में मिल रही है। हालांकि अब तक किसी लीकेज की पुष्टि नहीं हुई है।
स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सैंपलिंग शुरू
बीएमओ डॉ. योगेश सिंगारे के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग ने घर-घर जाकर मरीजों के सैंपल लिए। गुरुवार शाम तक आठ बच्चों के सैंपल लिए जा चुके हैं। विभाग के अनुसार 21 लोगों के बीमार होने की पुष्टि हुई है।
विधायक उषा ठाकुर ने किया दौरा
देर रात करीब नौ बजे विधायक उषा ठाकुर ने क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने रहवासियों से चर्चा कर पानी उबालकर पीने की सलाह दी और कहा कि यदि पाइपलाइन नाली में है तो उसे बाहर कराया जाए।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
मध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले
↑