ये फोटो Maruti Suzuki S-Cross के पुराने मॉडल की है.
Maruti Suzuki अपने BS6 S-Cross पट्रोल वर्जन को लेकर तैयार है, जिसे कंपनी जल्द लॉन्च करने जा रही है. लॉन्च से पहले ही कार निर्माता कंपनी ने इसे Nexa वेबसाइट पर टीज किया है.
आपको बता दें कि 2017 में इसका डीजल वैरिएंट लॉन्च किया गया था. जिसका मुकाबला फोर्ड ईको स्पोर्ट्स, ह्यूंडई क्रेटा और रेनो डस्टर से था. इसलिए ये कार बिक्री के मामले में मार्केट में कुछ खास कमाल नहीं कर पाई.
इन नए धमाकेदार फीचर्स के साथ हो सकती है लॉन्च– मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मारुति S-Cross को नए फीचर्स के साथ लॉन्च कर सकती है. BS6 मारुति एस-क्रोस पेट्रोल में एक मल्टी-कलर्ड इन्फोर्मेशन डिस्प्ले दी जाएगी जो लेटेस्ट मारुति डिजायर, अर्टिगा, सियाज और बलेनो में दी जा सकती है.
>> इन सभी के अलावा मारुति एक लेटेस्ट इन्फोटेनमेंट सिस्टम भी देगी जो कि स्मार्टफोन एप्स के साथ आएगा.पुराने वेरिएंट के मुकाबले नई BS6 मारुत एस-क्रोस पेट्रोल की कीमत डीजल वर्जन के मुकाबले थोड़ी कम हो सकती है.ये भी पढ़ें-कितनी सेफ आपकी फेवरेट कार होंडा सिटी? जानिए क्रैश टेस्ट में कितनी मिली रेटिंग
>> इस पांच सीटर में K series का 1.5 लीटर BS 6 इंजन दिया गया है. जो इससे पहले वाली मारुति सुजुकी की कारों जैसे विटारा ब्रैजा, सीयाज और अरटिगा में दिया गया था. नई एस क्रॉस से पहले कंपनी ने इसका डीजल वैरिएंट लॉन्च किया था. बाद में इसका उत्पादन बंद कर दिया क्योंकि मारुति ने डीजल वाली गाड़ियों का प्रोडक्शन बंद करने का फैसला किया था.
>> S Cross के नए वैरिएंट में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है. विटारा ब्रेजा की तरह 4-स्पीड ऑटोमैटिक वैरिएंट दिया गया है. नए 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन 105PS की पावर और 138Nm torque जनरेट कर सकता है.
>> एस-क्रॉस को हल्के-हाइब्रिड वर्जन के साथ भी पेश किया जा सकता है. अगर लुक्स की बात करें तो पावरट्रेन में बदलाव के अलावा मारुति ने एस-क्रॉस में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है.
>> ये दिखने में पुराने डीजल वैरिएंट के जैसी ही है. हालांकि इसमें कुछ छोटे बदलाव जरूर किए गए हैं. जैसे ORVM को टर्न सिग्नल के साथ रीडिजाइन किया गया है. साथ में नए अलॉय व्हील दिए गए हैं. वहीं अंदर सिर्फ एक चेंज करते हुए नया स्मार्टप्ले स्टूडियो इन्फोटेनमेंट सिस्टम लगाया गया है.
ये भी पढ़ें-Maruti की बिक्री में आई 47 फीसदी की गिरावट, जानिए कौन सी कारों की घटी सेल्स
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए ऑटो से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 3, 2020, 3:17 PM IST
