COVID-19 से कैसे लड़े दिल्ली! स्वास्थ्य मंत्री बोले- 50 हजार PPE किट की जरूरत
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि कोरोना से लड़ने के लिए चाहिए 50 हजार पीपीई किट.
स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि दिल्ली में अभी तक कोरोना वायरस (Coronavirus) से 293 लोगों के संक्रमित होने का मामला सामने आया है.
मरकज के 182 मामले सामने आए
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने न्यूज 18 के साथ बातचीत में कहा कि निजामुद्दीन स्थित मरकज में शामिल होने वाले लोगों में कुल 182 पॉजिटिव केस सामने आए हैं. उन्होंने वायरस के बढ़ते संक्रमण को लेकर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि अभी तक हालांकि देश में कहीं से भी कम्युनिटी ट्रांसफर का कोई केस सामने नहीं आया है, लेकिन अगर ऐसा होता है तो मामला और गंभीर हो सकता है. दिल्ली और पूरा देश इस समय कोरोना वायरस संक्रमण के दूसरे दौर से गुजर रहा है.
मरकज में शामिल लोगों के साथ भाषा की भी समस्यानिजामुद्दीन में तब्लीगी जमात कार्यक्रम में शामिल होने वालों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि मरकज से कुल 2346 लोगों को निकाला गया था. इनमें से 1810 लोगों को क्वारेंटाइन किया गया है. 506 लोग विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराए गए, जबकि 182 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. बाकी लोगों की जांच हुई है, जिनकी रिपोर्ट कल तक आ जाएगी. मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि मरकज में जो लोग शामिल हुए हैं, उनकी देखभाल करने में भाषाई समस्या भी आड़े आ रही है. क्योंकि इनमें से कई लोग अन्य देशों के हैं या उनकी स्थानीय भाषा के कारण बातचीत में दिक्कतें आ रही हैं.
PM मोदी के साथ दिल्ली सरकार
स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने देशभर में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लागू किए लॉकडाउन के समर्थन में कहा कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिए गए निर्णयों के समर्थन में खड़े हैं. संपूर्ण लॉकडाउन से ही इस महामारी से निपटा जा सकता है. जैन ने दिल्ली के लोगों से अपील की कि वे लॉकडाउन का पालन करें. उन्होंने बताया कि दिहाड़ी मजदूरों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के लिए दिल्ली सरकार हरसंभव इंतजाम करने में जुटी है.
ये भी पढ़ें –
COVID 19: दिल्ली में सरकारी अस्पताल के 2 नर्सिंग स्टाफ मिले पॉजिटिव
अस्पताल में बिना कपड़ों के घूम रहे थे तबलीगी जमात के लोग, अब FIR दर्ज
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए दिल्ली-एनसीआर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 3, 2020, 3:12 PM IST

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Health & Fitnessइंग्लैंड के कंसल्टेंट डॉक्टर अगले महीने हड़ताल पर 25 मिनट पहले
TechnologyApple ने iPhone Duo के अंदरूनी स्क्रीन टूटने पर प्रतिक्रिया दी 2 घंटे पहले
TechnologyAnthropic का ब्लॉकबस्टर शेयर लिस्टिंग: 5 चौंकाने वाली बातें 2 घंटे पहले
MadhyaPradeshसारोजिनी नायडू महाविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा पर पुस्तक लेखन कार्यशाला 9 घंटे पहले
MadhyaPradeshशहडोल की दुर्गा सिंह ने लकड़ी शिल्प से कमाई 6-8 हजार रुपये 9 घंटे पहले
MadhyaPradeshएमपी ट्रांसको ने रमौआ डैम के पास 220 केवी लाइन शिफ्टिंग पूरी 9 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जामली के गायत्री धाम में योगाभ्यास किया 9 घंटे पहलेTimeNewsIndoreIndoreइंदौर प्रेस क्लब में शरद पूर्णिमा पर भव्य गरबा-डांडिया का आयोजन 9 घंटे पहले
SportsReal Madrid ने Barcelona को 2-1 से हराया, Mbappé ने डबल गोल किया 16 घंटे पहले
Sportsफॉर्मूला 1 ड्राइवर रेटिंग: एंटोनेल्ली और लेक्लेयर करीब परफेक्ट 16 घंटे पहले
Health & Fitnessफेरिटिन फेस: क्या यह वास्तविक है और क्या आप कम लोहे को दिखने से पहचान सकते हैं? 17 घंटे पहले
TechnologySpaceX ने $40 बिलियन के कर्ज सौदे से AI चिप्स खरीदे 19 घंटे पहले
Technologyडेटा सेंटर बहस: 3 नवंबर के अमेरिकी चुनाव से पहले क्या चल रहा है 19 घंटे पहले
Lifestyleनताशा बेडिंगफील्ड का नया गाना ‘Dot Dot Dot’ जारी 21 घंटे पहले
Businessपेंशन फंड पर उम्र बढ़ने का खतरा: वैश्विक पेंशन संकट 22 घंटे पहले
BusinessUK बजट में £1.5bn म्योर बोर्रोइंग फसिलिटी की घोषणा 23 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 2 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चतुर्थ राष्ट्रीय HR-CSR सम्मेलन ‘अभ्युदय’ का शुभारंभ किया 2 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यपाल से सौजन्य भेंट की 2 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश में 28 अक्टूबर को ई-कचरा प्रबंधन दिवस का आयोजन 2 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026: 5,800 करोड़ रुपये निवेश, 10,000 नौकरियाँ 2 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया 2 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 दिन पहले
