देश की बात, आपके शहर से
इंदौर जल सुनवाई… 85 वार्डों में फूटा जनता का गुस्सा, बोतलों में गंदा पानी लेकर पहुंचे प्यासे लोग
इंदौर 14 बार पढ़ी गई

इंदौर जल सुनवाई… 85 वार्डों में फूटा जनता का गुस्सा, बोतलों में गंदा पानी लेकर पहुंचे प्यासे लोग

भागीरथपुरा कांड (Indore Bhagirathpura Water Crisis) के बाद मंगलवार को हुई जल सुनवाई में शहरवासियों की बेबसी और गुस्सा, दोनों खुलकर सामने आ गया।

Abhishek Raghuvanshi14 जनवरी 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

भागीरथपुरा कांड (Indore Bhagirathpura Water Crisis) के बाद मंगलवार को हुई जल सुनवाई में शहरवासियों की बेबसी और गुस्सा, दोनों खुलकर सामने आ गया। निगम के सभी 85 वार्डों की पानी टंकियों पर हुए आयोजन में पहुंचे 80 प्रतिशत से ज्यादा लोगों ने दूषित पानी की शिकायत दर्ज कराई।
इंदौर। भागीरथपुरा कांड (Indore Bhagirathpura Water Crisis) के बाद मंगलवार को हुई जल सुनवाई में शहरवासियों की बेबसी और गुस्सा, दोनों खुलकर सामने आ गया। निगम के सभी 85 वार्डों की पानी टंकियों पर हुए आयोजन में पहुंचे 80 प्रतिशत से ज्यादा लोगों ने दूषित पानी की शिकायत दर्ज कराई। कहीं नर्मदा लाइन से मटमैला पानी आ रहा है, तो कहीं बोरिंग से बदबूदार और गंदा पानी आने की बात कही गई। लोग बोतल में बोरिंग और नर्मदा लाइन से आ रहा गंदा पानी लेकर शिकायत दर्ज कराने पहुंचे।
हर मंगलवार होगी जल सुनवाई
उन्होंने अधिकारियों के सामने अपनी मजबूरी रखी- कैसे मजबूरन वही पानी पी रहे हैं, जिससे बीमारियां बढ़ रही हैं। अधिकारियों ने हर शिकायत ध्यान से सुनी और समाधान का भरोसा दिलाया। जल सुनवाई अब आगे से हर मंगलवार होगी। उम्मीद की जा सकती है कि जल सुनवाई सिर्फ औपचारिकता नहीं रहेगी, बल्कि इससे उन्हें शुद्ध पेयजल का स्थायी समाधान मिलेगा। नईदुनिया की टीम ने अलग-अलग क्षेत्र में मैदान में उतर लोगों की शिकायत को सुना।
जिंसी टंकी पर बोरिंग का पानी हुआ क्लोरोनाइजेशन
फोन पर शिकायत मिली, कर्मचारी खुद मौके से लेकर आए दूषित पानी। जिंसी टंकी पर टेलीफोन पर एक शिकायत मिली। शिकायतकर्ता बाबू चायवाला का कहना था कि खजूरी बाजार क्षेत्र में बोरिंग से दूषित और बदबूदार पानी आ रहा है। नगर निगम के कर्मचारी संदीप यादव मौके पर पहुंचे और बोरिंग का दूषित पानी टंकी पर लेकर आए। शिकायत का समाधान करते हुए करीब दो घंटे तक पानी बहाने के बाद बोरिंग का क्लोरोनाइजेशन किया गया। जिंसी क्षेत्र से एक शिकायतकर्ता बोतल में पानी भरकर पहुंचे। उनका कहना था यह पानी नर्मदा लाइन का है। जिस दिन सप्लाई होता है उस दिन 10 से 15 मिनट नल का पानी फेंकना पड़ता है। इसके बाद साफ पानी आता है। लंबे समय से यह शिकायत है।
दशकों पुरानी पाइपलाइनों ने बढ़ाई शहर की मुसीबत
सालों से आ रहा है गंदा पानी। राजमोहल्ला निवासी नरेश पालीवाल बेटे के साथ गंदा पानी लेकर राजमोहल्ला टंकी पहुंचे। उन्होंने वहां मौजूद कर्मचारियों को बताया कि सालों से नल में गंदा पानी आ रहा है। हमारे घर में आरओ लगा है, पीने के पानी की समस्या नहीं है, लेकिन आप बताओ इस पानी से कोई कैसे नहा सकता है। कर्मचारियों ने शिकायत दर्ज कर जांच की बात कही। कर्मचारियों ने बताया कि पश्चिमी क्षेत्र में दशकों पुरानी लाइनें हैं। समय के साथ इन लाइनों के पाइप खराब हो गए हैं। यही वजह है कि इन पाइपों से आसपास का गंदा पानी नलों तक पहुंच जाता है। जहां-जहां से शिकायत मिल रही है वहां-वहां लाइन बदलने का काम किया जा रहा है।
जल सुनवाई: ऐसे होगा शिकायतों का समाधान
सभी आवेदनों एवं शिकायतों को संकलित कर संबंधित अपर आयुक्त, कार्यपालन यंत्री (जलप्रदाय) को अवगत कराया गया।
जोन स्तर पर निराकरण योग्य प्रकरणों को संबंधित जोन पर भेजा गया।
जिन प्रकरणों का समाधान मुख्यालय स्तर से होना है, उन्हें तत्काल आवश्यक कार्रवाई के लिए मुख्यालय भेजा गया।
नई लाइन डालने और लीकेज सुधार की शिकायतें
वार्ड क्रमांक-27 बजरंग नगर में मंगलवार को जल सुनवाई का आयोजन किया गया। बजरंग नगर स्थित पानी की टंकी पर सुबह 11 बजे से एक बजे तक आयोजित सुनवाई में पहले दिन 10 शिकायते दर्ज की गई। सुनवाई के लिए मौजूद उपयंत्री जेपी सिंह का कहना था कि जो शिकायतें प्राप्त हुई है, उसमें नई लाइन डालने और पानी के लीकेज से संबंधित शिकायतें है। कुछ शिकायतों में आवेदन दिया गया, तो कुछ मौखिक दर्ज कराई गई। सुनवाई के दौरान आने वाली सभी शिकायतों को एक रजिस्टर्ड में दर्ज किया गया है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
मध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले
↑