देश की बात, आपके शहर से
मानसिक स्वास्थ्य की मजबूती के लिए भागीरथपुरा क्षेत्र में सकारात्मक पहल
इंदौर 0 बार पढ़ी गई

मानसिक स्वास्थ्य की मजबूती के लिए भागीरथपुरा क्षेत्र में सकारात्मक पहल

स्वास्थ्य विभाग ने अभियान स्वास्थ्यवर्धन के अंतर्गत क्षेत्र में लगाया मनोचिकित्सकीय परामर्श शिविरमन कक्ष दल ने नागरिकों को बताए मानसिक तनाव को दूर करने के उपाय#भागीरथपुरा क्षेत्र में हुई जलजनित घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग के अमले द्वारा अब नागरिकों के मानसिक स्वास्थ्य की मजबूती के लिए भी सकारात्मक पहल की गई है।

Abhishek Raghuvanshi13 जनवरी 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

स्वास्थ्य विभाग ने अभियान स्वास्थ्यवर्धन के अंतर्गत क्षेत्र में लगाया मनोचिकित्सकीय परामर्श शिविर
मन कक्ष दल ने नागरिकों को बताए मानसिक तनाव को दूर करने के उपाय
#भागीरथपुरा क्षेत्र में हुई जलजनित घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग के अमले द्वारा अब नागरिकों के मानसिक स्वास्थ्य की मजबूती के लिए भी सकारात्मक पहल की गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा किये जा रहे नियमित उपचार से क्षेत्र में स्थिति अब तेजी से सामान्य हो रही है। स्वास्थ्य विभाग ने सकारात्मक पहल करते हुए अभियान स्वास्थ्य वर्धन के तहत क्षेत्र में आज मनोचिकित्सकीय परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मन कक्ष दल द्वारा नागरिकों को भय, तनाव और असुरक्षा के भाव से दूर रहने के उपाय बताये गए। मानसिक मजबूती के लिए उन्हें समझाईश भी दी गई।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधव प्रसाद हासानी ने बताया कि संपूर्ण स्वास्थ्य सबके लिए एक ऐसी संकल्पना है जिसमें स्वास्थ्य के सभी आयामों का समावेश होता है। इस संकल्पना का साकार करने के लिए जिला प्रशासन के नेतृत्व में भागरीथपुरा प्रभावित क्षेत्र में ‘अभियान स्वास्थ्यवर्धन’ का आरंभ गत 10 जनवरी से किया गया है। इस अभियान के तहत गैर संचारी रोग, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं एवं डायरिया संक्रमण रोकने के लिए उचित परामर्श, जॉच, औषधि वितरण, रोगियों का चिन्हांकन, रेफरल तथा उपचार तक पहॅुच का कार्य सतत किया जा रहा है। उक्त् अभियान के तहत सभी नागरिकों से सर्वे दलों ने चिकित्सकीय परामर्श का पालन करने का आग्रह किया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि इस अभियान में एक बात उभर कर सामने आई कि स्वास्थ्य संबंधी अनुकूल व्यवहार अपनाने के लिए भी आमजन तैयार दिखे, सभी ने संपूर्ण जांचों को अपने लिए उपयोगी बताया। विभाग के सर्वे दल ने मानसिक स्वास्थ्य और मजबूती के लिए भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
इसी उद्देश्य को लेकर भागीरथपुरा में आज मनोचिकित्सकीय परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। कभी- कभी जीवन में उपस्थित अप्रत्याशित स्थिति भय, तनाव, असुरक्षा की भावना उत्पन्न करती है। भागीरथपुरा प्रभावित क्षेत्र में डायरिया के प्रकरण आने पर समुदाय में भय, चिंता, निराशा, असुरक्षा की स्थितियां नहीं आये, इसको दूर करने के लिए सकारात्मक पहल की जा रही है। भागीरथपुरा क्षेत्र में डायरिया संक्रमण से मुक्त होकर नागरिक तेजी से स्वस्थ भी हो रहे हैं, किन्तु मानसिक चिंता अभी कुछ लोगों में शेष है। आज मनकक्ष दल-इंदौर द्वारा मनोचिकित्सकीय परामर्श शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 17 पुरुषों एवं 33 महिलाओं की स्क्रीनिंग की एवं परामर्श दिया गया। श्रीमती गोदावरी बाई (परिवर्तित नाम) 50 वर्ष/ महिला पिछले 08-10 दिनों से सिरदर्द की शिकायत लेकर आई। स्क्रीनिंग के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीम को बताया कि वे पिछले 15 वर्षों से मानसिक रोग के उपचार में हैं तथा वर्तमान में भी उपचार चल रहा हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा गोदावरी बाई को एंजायोलाइटिक दवा दी गई तथा काउंसलिंग की गई। सहायक उपाय बताये गए तथा उनसे कहा गया कि उनका बेहतर उपचार कराया जाएगा। साथ ही गहरी श्वास-प्रश्वास (डीप ब्रीथिंग) तकनीक सिखाई गई, सत्र के पश्चात मरीज शांत एवं रिलैकस्ड दिखाई दीं।
मनोचिकित्सक परामर्श शिविर में श्रीमती गंगाबाई (परिवर्तीत नाम) ने बताया कि वे लंबे समय से क्लॉस्ट्रोफोबिया (बंद जगहों से डर) से पीड़ित हैं, जिसके कारण उन्हें काफी मानसिक तनाव रहता है। उन्होंने मोतियाबिंद होने की बात भी बतायी। उन्हें बाहर जाने में कठिनाई होती है तथा वे अपने घर के दरवाजे बंद नहीं कर पाती हैं। बातचीत के दौरान वे चिंतित एवं व्याकुल दिखाई दीं। उन्हें आश्वस्त किया गया कि उनका समुचित उपचार सुनिश्चित किया जाएगा। मोतियाबिंद का ऑपरेशन भी कराया जाएगा। उक्त बुजुर्ग महिला को मनो-शिक्षा (Psychoeducation) द्वारा लक्षणों के सामान्यीकरण पर आधारित काउंसलिंग प्रदान की गई। साथ ही गहरी श्वास-प्रश्वास (डीप ब्रीथिंग) जैसी विश्राम तकनीकें सिखाई गई। सहायक उपचार दिया गया तथा आवश्यकता अनुसार दवा की सलाह दी गई। मरीज ने प्रस्तावित आँखों की सर्जरी कराने के लिए स्वयं को तैयार एवं प्रेरित बताया। इसी तरह अन्य नागरिकों को भी मानसिक मजबूती के तौर-तरीके समझाए गए।

तस्वीरों में खबर3 फोटो
ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
मध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले
↑