देश की बात, आपके शहर से
चरस, एमडी का व्यापार करने वाले फरार दो आरोपियों पर ईनामी राशि की घोषणा
देश 2 बार पढ़ी गई

चरस, एमडी का व्यापार करने वाले फरार दो आरोपियों पर ईनामी राशि की घोषणा

नारकोटिक्स विंग इंदौर के उप पुलिस महानिरीक्षक श्री महेश चंद जैन ने अवैध रूप से चरस, एमडी का व्यापार करने वाले दो फरार आरोपियों के विरूद्ध गिरफ्तारी हेतु ईनामी राशि की घोषणा की है।

Abhishek Raghuvanshi10 जनवरी 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

नारकोटिक्स विंग इंदौर के उप पुलिस महानिरीक्षक श्री महेश चंद जैन ने अवैध रूप से चरस, एमडी का व्यापार करने वाले दो फरार आरोपियों के विरूद्ध गिरफ्तारी हेतु ईनामी राशि की घोषणा की है। फरार आरोपी लादेन पिता मुस्ताक खान, निवासी रूनिजा जिला मंदसौर पर 10 हजार रूपये तथा फैजान खान पिता नदीम खान निवासी श्रीनगर एक्सटेंशन छोटी खजरानी इंदौर पर 5 हजार रूपये ईनामी राशि की घोषणा की गई है।
बताया गया कि 21 अक्टूबर 2023 को मुखबिर की सूचना पर निरीक्षक वरसिंह खडिया द्वारा पोलोग्राउंड, इंदौर में एसबीआई बैंक के पास दबिश दी गई। मौके से आरोपी सुजल काले निवासी बक्सी गली /सुविधी नगर, इंदौर को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से लगभग डेढ़ लाख रूपये कीमत की 150 ग्राम चरस जप्त की गई। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया। विवेचना में खुलासा हुआ कि जप्त चरस फरार आरोपी फैजान खान पिता नदीम खान, निवासी श्रीनगर एक्सटेंशन, छोटी खजरानी, इंदौर से प्राप्त की गई थी। आरोपी फैजान खान पिता नदीम खान घटना दिनांक से लगातार फरार है, जिसकी गिरफ्तारी हेतु अनेक प्रयास किए गए परंतु सफलता नहीं मिली।
इसी तरह दूसरे मामले में मुखबिर की सूचना पर यह ज्ञात हुआ कि रिहान शेख निवासी डग राजस्थान अवैध रूप से मादक पदार्थ एमडी की सप्लाई करता है तथा वह 18 अक्टूबर 2025 को सरवटे बस स्टैंड इंदौर में डिलेवरी देने आने वाला है। सूचना पर उप निरीक्षक अजय शर्मा द्वारा टीम सहित दबिश दी गई। रेलवे अंडरब्रिज सरवटे बस स्टैंड के पास आरोपी रिहान शेख को पकड़ा गया, ‍जिसके कब्जे से 65 ग्राम एमडी जप्त की गई। जिसकी कीमत लगभग साढ़े 6 लाख है। आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। विवेचना में खुलासा हुआ कि जप्त एमडी फरार आरोपी लादेन पिता मुस्ताक खान निवासी रूनिजा जिला मंदसौर से लायी गई थी। उक्त आरोपी घटना दिनांक से फरार है तथा गिरफ्तारी हेतु कई प्रयासों के बावजूद नहीं मिल रहा है।
प्रकरणों की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए उप पुलिस महानिरीक्षक नारकोटिक्स विंग इंदौर श्री महेश चंद जैन ने फरार दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु ईनाम राशी की उदघोषणा की गई है। जो कोई व्यक्ति इन दोनों आरोपियों को विधि प्रक्रिया अनुसार गिरफ्तार करेगा या गिरफ्तारी करवाएगा या गिरफ्तारी कराने के लिये सूचना देगा, ऐसे व्यक्ति को नगद राशि ईनाम स्वरूप प्रदान की जायेगी। यदि सूचनाकर्ता चाहेगा तो उसका नाम गोपनीय रखा जायेगा। एक से अधिक सूचनाकर्ता अथवा पुलिस अधिकारी/कर्मचारी होने पर ईनाम वितरण के संबंध में अंतिम निर्णय उप पुलिस महानिरीक्षक, नारकोटिक्स विंग इंदौर का मान्य होगा।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
93-वर्षीय माँ ने 10 घंटे इंतज़ार किया एम्बुलेंस के लिएHealth & Fitness93-वर्षीय माँ ने 10 घंटे इंतज़ार किया एम्बुलेंस के लिए 1 दिन पहलेUK ने £100m निवेश कर ‘world first’ एआई Biosecurity Lab स्थापित कियाTechnologyUK ने £100m निवेश कर ‘world first’ एआई Biosecurity Lab स्थापित किया 1 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चतुर्थ राष्ट्रीय HR-CSR सम्मेलन ‘अभ्युदय’ का शुभारंभ कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चतुर्थ राष्ट्रीय HR-CSR सम्मेलन ‘अभ्युदय’ का शुभारंभ किया 1 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यपाल से सौजन्य भेंट कीMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यपाल से सौजन्य भेंट की 1 दिन पहलेमध्यप्रदेश में 28 अक्टूबर को ई-कचरा प्रबंधन दिवस का आयोजनMadhyaPradeshमध्यप्रदेश में 28 अक्टूबर को ई-कचरा प्रबंधन दिवस का आयोजन 1 दिन पहलेमध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026: 5,800 करोड़ रुपये निवेश, 10,000 नौकरियाँMadhyaPradeshमध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026: 5,800 करोड़ रुपये निवेश, 10,000 नौकरियाँ 1 दिन पहले
बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 8 दिन पहलेजनसमस्याओं का निराकरण संवेदनशीलता और जिम्मेदारी से करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshजनसमस्याओं का निराकरण संवेदनशीलता और जिम्मेदारी से करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहलेतीन मेट्रोपोलिटन रीजन को जोड़ेगा एक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल कॉरिडोर : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshतीन मेट्रोपोलिटन रीजन को जोड़ेगा एक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल कॉरिडोर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहलेराज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshराज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहलेह्यूमन रंगोली अन्तर्गत महिलाओं एवं छात्राओं ने बनाई मादा चीता मुखी की विशाल प्रतिकृतिMadhyaPradeshह्यूमन रंगोली अन्तर्गत महिलाओं एवं छात्राओं ने बनाई मादा चीता मुखी की विशाल प्रतिकृति 8 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षणMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 8 दिन पहलेऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
↑