देश की बात, आपके शहर से
बीजेपी नेत्री के बेटे पर दूसरी एफआईआर:युवती ने अब खजराना थाने में दर्ज कराया मामला,प्रकरण वापस लेने को लेकर बना रहा है दबाव
देश 2 बार पढ़ी गई

बीजेपी नेत्री के बेटे पर दूसरी एफआईआर:युवती ने अब खजराना थाने में दर्ज कराया मामला,प्रकरण वापस लेने को लेकर बना रहा है दबाव

इंदौर के खजराना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने बीजेपी नेत्री के बेटे के खिलाफ एक बार फिर एफआईआर दर्ज कराई है।

Abhishek Raghuvanshi8 जनवरी 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

इंदौर के खजराना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने बीजेपी नेत्री के बेटे के खिलाफ एक बार फिर एफआईआर दर्ज कराई है। युवती का आरोप है कि आरोपी युवक उस पर पहले दर्ज रेप केस को वापस लेने का दबाव बना रहा है और धमका रहा है, जिसके चलते वह मानसिक रूप से परेशान है और घर से बाहर निकलने में भी डर महसूस कर रही है।
बुधवार रात 28 वर्षीय युवती खजराना थाने पहुंची और अर्जुन पुत्र नारायण जोशी निवासी बंगाली कॉलोनी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि सितंबर 2025 में उसने अर्जुन के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। तभी से आरोपी उसे केस वापस लेने के लिए प्रताड़ित कर रहा है और तरह-तरह से दबाव बना रहा है। पीड़िता ने यह भी बताया कि आरोपी की हरकतों के कारण उसका सामान्य जीवन प्रभावित हो गया है और वह खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है।
दो दिन पहले भी दर्ज हुई थी एफआईआर
पीड़िता ने बताया कि दो दिन पहले ही उसने अर्जुन के खिलाफ एमजी रोड थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि आरोपी कोर्ट परिसर तक उसका पीछा करते हुए पहुंचा था, जहां उसकी मर्जी के बिना मोबाइल से फोटो खींचे और उन्हें वॉट्सऐप पर वायरल कर दिया। ये फोटो युवती के चचेरे भाई को भी भेजे गए थे।
हालांकि, इस मामले में एमजी रोड पुलिस ने एफआईआर तो दर्ज की, लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई। युवती का आरोप है कि इसके बाद अर्जुन ने फिर से उस पर समझौते के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया और धमकियां देने लगा। फिलहाल खजराना पुलिस ने ताजा शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सप्त गौ परिक्रमा मंदिर में गौ पूजन कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सप्त गौ परिक्रमा मंदिर में गौ पूजन किया 48 मिनट पहलेLes Deux Alpes में 17 अजनबी, एक नया स्की गैंगLifestyleLes Deux Alpes में 17 अजनबी, एक नया स्की गैंग 58 मिनट पहलेराज्यपाल पटेल ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों से पेड़ लगाने का आह्वानMadhyaPradeshराज्यपाल पटेल ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों से पेड़ लगाने का आह्वान 1 घंटा पहलेमध्यप्रदेश के शिल्पकार मोहम्मद आरिफ खत्री को सीलोन क्राफ्ट वीक 2026 में आमंत्रणMadhyaPradeshमध्यप्रदेश के शिल्पकार मोहम्मद आरिफ खत्री को सीलोन क्राफ्ट वीक 2026 में आमंत्रण 1 घंटा पहलेSoftBank का $50 बिलियन निवेश योजना: मलेशिया को AI राष्ट्र बनाने की दिशा मेंBusinessSoftBank का $50 बिलियन निवेश योजना: मलेशिया को AI राष्ट्र बनाने की दिशा में 2 घंटे पहलेयूके बजट: हेलि की नई योजनाएँ और टैक्स बदलावBusinessयूके बजट: हेलि की नई योजनाएँ और टैक्स बदलाव 2 घंटे पहलेReal Madrid ने Barcelona को 2-1 से हराया, Mbappé ने डबल गोल कियाSportsReal Madrid ने Barcelona को 2-1 से हराया, Mbappé ने डबल गोल किया 3 घंटे पहलेफॉर्मूला 1 ड्राइवर रेटिंग: एंटोनेल्ली और लेक्लेयर करीब परफेक्टSportsफॉर्मूला 1 ड्राइवर रेटिंग: एंटोनेल्ली और लेक्लेयर करीब परफेक्ट 3 घंटे पहले
इंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहलेप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता कीMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 6 दिन पहलेट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असरIndia Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 6 दिन पहलेउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार परMadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 7 दिन पहलेसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभBhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 7 दिन पहलेगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्टIndia Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 7 दिन पहले
↑