स्कूल में नशे के इंजेक्शन लेकर छात्राओं के वीडियो बनाए: हेडमास्टर ने रोका तो चाचा-भतीजे ने कर दी पिटाई, रजिस्टर फाड़ा
स्कूल में नशे के इंजेक्शन मिले हैं। आरोपियों के हेडमास्टर से मारपीट करने का वीडियो भी सामने आया। मुरैना के एक सरकारी स्कूल में प्रभारी हेडमास्टर से चाचा-भतीजे ने मारपीट कर दी।
स्कूल में नशे के इंजेक्शन मिले हैं। आरोपियों के हेडमास्टर से मारपीट करने का वीडियो भी सामने आया।
मुरैना के एक सरकारी स्कूल में प्रभारी हेडमास्टर से चाचा-भतीजे ने मारपीट कर दी। चाचा-भतीजे स्कूल परिसर में नशे के इंजेक्शन लेते और छात्राओं के वीडियो बनाते थे। प्रभारी हेडमास्टर ने विरोध किया तो दोनों ने उनकी पिटाई कर दी।
प्रभारी हेडमास्टर से पिटाई का वीडियो भी सामने आया है। घटना पोरसा विकासखंड की ग्राम पंचायत तरसमा के शासकीय माध्यमिक विद्यालय में 29 दिसंबर की है। 2 जनवरी को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।
छात्राओं ने प्रभारी हेडमास्टर से की थी शिकायत जानकारी के अनुसार, तरसमा गांव के रहने वाले सफतू तोमर और उसका भतीजा छोटू तोमर अक्सर स्कूल परिसर में आकर नशा करते हैं। 29 दिसंबर की दोपहर करीब 2 बजे दोनों स्कूल के एक खाली कमरे में नशा करने के बाद छात्राओं के वीडियो बना रहे थे। छात्राओं ने इसकी शिकायत प्रभारी हेडमास्टर सतेंद्र तोमर से की।
विरोध करने पर रजिस्टर फाड़ा, मारपीट की हेडमास्टर ने जब चाचा-भतीजे को स्कूल से बाहर जाने के लिए कहा, तो वे भड़क गए। उन्होंने हेडमास्टर के साथ मारपीट शुरू कर दी। स्कूल का सरकारी रजिस्टर भी फाड़ दिया। मारपीट होते देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया
पत्नी की बीमारी के कारण रिपोर्ट में देरी प्रभारी हेडमास्टर सतेंद्र तोमर ने बताया, आरोपी स्कूल में ही नशे के इंजेक्शन लेते हैं और लड़कियों का वीडियो बनाते हैं। रोकने पर मारपीट करते हैं। 29 दिसंबर को भी यही हुआ। घटना के बाद मेरी पत्नी की तबीयत खराब हो गई थी, इसलिए उन्हें इलाज के लिए ग्वालियर ले गया था। वहां से वापस आकर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सिर्फ मारपीट का केस, नशे के सोर्स की जांच नहीं पोरसा पुलिस ने स्कूल में नशा करने वाले चाचा-भतीजे पर मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज किया है। हालांकि, पुलिस ने यह जांच करना जरूरी नहीं समझा कि ग्रामीण अंचल में स्मैक, चरस या सूखा नशा कहां से उपलब्ध हो रहा है।
थाना प्रभारी दिनेश कुशवाह ने बताया कि प्रभारी हेडमास्टर सतेंद्र तोमर की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले