शुक्रवार देर रात 16वीं मौत, अभी भी 32 ICU में… सरकार ने निगमायुक्त को हटाया, अपर आयुक्त सहित दो निलंबित
इंदौर में दूषित पानी पीने से अबतक 16 लोगों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार देर रात 16वें मरीज के मौत की जानकारी मिली। वहीं 32 मरीजों की हालत गंभीर है, जो आईसीयू में भर्ती हैं। इतना सब होने के बाद सरकार जाकी है।
इंदौर में दूषित पानी पीने से अबतक 16 लोगों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार देर रात 16वें मरीज के मौत की जानकारी मिली। वहीं 32 मरीजों की हालत गंभीर है, जो आईसीयू में भर्ती हैं। इतना सब होने के बाद सरकार जाकी है। निगमायुक्त को पद से हटाया गया है और अपर आयुक्त सहित दो अधिकारियों को निलंबित किया गया है।
अभी भी 6208 मरीजों का उपचार जारी
32 मरीजों की स्थिति गंभीर, आइसीयू में
सरकार ने हाई कोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट पेश
इंदौर: देश के स्वच्छतम शहर इंदौर में दूषित पानी पीने से दो और लोगों की मौत के साथ शुक्रवार को मृतकों का आंकड़ा 16 हो गया। इसके साथ ही जागी प्रदेश सरकार ने शुक्रवार रात को जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। दुनिया भर में शहर की फजीहत हो रही है। मौतों को लेकर विपक्ष सरकार से सवाल पूछ रहा है। इन सबके बीच अब भी कई मरीजों की हलात नाजूक बतायी जा रही है। कार्रवाईयों को लेकर जब सरकार पर सवाल उठने लगे तो, अब जाकर शासन जागता नजर आ रहा है। नगर निगम के आयुक्त दिलीप कुमार यादव को हटा दिया गया। उन्हें पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग उप सचिव बनाया गया है। अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया और जलकार्य विभाग के प्रभारी अधीक्षण यंत्री संजीव श्रीवास्तव को निलंबित कर दिया गया है।
इससे पहले भागीरथपुरा दूषित जल कांड में आरंभिक जांच में छोटे अधिकारी-कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई थी। इसके बाद से ही जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाए जा रहे थे। शुक्रवार को राज्य सरकार ने बड़े अधिकारियों पर भी कार्रवाई की। इसके साथ ही इंदौर नगर निगम में तीन नए अपर आयुक्तों की नियुक्ति की गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ट्वीट कर कार्रवाई की जानकारी दी।
देर रात मिली 16वीं मौत की जानकारी
शुक्रवार को दूषित पानी पीने के बाद 10 दिन से बीमार भागीरथपुरा निवासी 68 वर्षीय गीताबाई ध्रुवकर की मौत हो गई। वहीं, शीतल नगर निवासी 65 वर्षीय हीरालाल की मौत पहले ही हो जाने की जानकारी भी शुक्रवार को सामने आई। बताया गया कि उल्टी-दस्त के बाद स्वजन उन्हें गत 31 दिसंबर को भागीरथपुरा के संजीवनी क्लीनिक में लेकर पहुंचे थे, वहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। इसके साथ ही भागीरथपुरा दूषित पानी कांड में मरने वालों की संख्या 16 हो गई है।
शासन की ओर से कोर्ट में रिपोर्ट पेश
हीरालाल की मौत की जानकारी शासन की ओर से मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में शुक्रवार को हुई सुनवाई के दौरान प्रस्तुत स्टेटस रिपोर्ट में दी गई है। मामले में जनहित याचिकाओं पर हाई कोर्ट सुनवाई कर रहा है। शासन की ओर से प्रस्तुत स्टेटस रिपोर्ट के अनुसार, भागीरथपुरा क्षेत्र में उल्टी-दस्त के 294 मरीजों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इनमें से 93 मरीज उपचार के बाद डिस्चार्ज हो चुके हैं, जबकि 32 मरीज आइसीयू में भर्ती हैं।
रिपोर्ट में उल्टी-दस्त से चार मौत होने की बात कही गई है। हालांकि, देर शाम अतिरिक्त महाधिवक्ता रोहित सेठी ने भागीरथपुरा में 8 मौत होने की बात स्वीकार की। कोर्ट ने स्टेटस रिपोर्ट को रिकॉर्ड पर ले लिया है। अगली सुनवाई छह जनवरी को होगी।
पेयजल में मल-मूत्र मिल रहा था
बता दें, देश के स्वच्छतम शहर इंदौर में 29 दिसंबर को उस समय हड़कंप मच गया था, जब दूषित पानी पीने से 100 से अधिक लोग बीमार पड़ गए। इसके बाद बीमारी तेजी से फैली और अब तक मरीजों की संख्या करीब 3000 तक पहुंच चुकी है। जांच में यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि पेयजल में मल-मूत्र मिल रहा था, जिसके सेवन से बड़ी संख्या में लोग बीमार पड़े और कई को अपनी जान गंवानी पड़ी।
इंदौर में दूषित पेयजल से हुई दुखद घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की गई है। प्रदेश के अन्य स्थानों में ऐसी स्थिति न बने, इसके लिए समयबद्ध सुधारात्मक कार्यक्रम तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी 16 नगर निगमों के महापौर, आयुक्त, जिला कलेक्टर और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर पूरे प्रदेश की समीक्षा की गई है।
- डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश
सिर्फ भागीरथपुरा नहीं पूरे इंदौर में दूषित पानी की समस्या
हाई कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई करीब 10 मिनट चली। शासन ने कोर्ट को बताया कि 32 से अधिक टीमें भागीरथपुरा क्षेत्र में लगातार काम कर रही हैं और लोगों को टैंकरों से साफ पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। याचिकाकर्ताओं की ओर से पैरवी कर रहे अधिवक्ताओं अभिनव धनोडकर, रितेश इनानी और मनीष यादव ने कोर्ट को बताया कि शासन चार मौत की बात स्वीकार कर रहा है, जबकि वास्तविकता यह है कि मौतों की संख्या इससे कहीं अधिक है।
उन्होंने कहा कि सिर्फ भागीरथपुरा ही नहीं, बल्कि पूरे इंदौर में दूषित पानी की समस्या है। हाई कोर्ट इंदौर खंडपीठ के अतिरिक्त महाधिवक्ता रोहित सेठी ने बताया कि हमने कोर्ट में जो रिपोर्ट पेश की है, वह गुरुवार शाम तक की है। शुक्रवार सुबह अपडेट मिलने के बाद भागीरथपुरा मामले में आठ लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इनमें से छह की मौत डायरिया की वजह से हुई हैं, जबकि दो की रिपोर्ट नहीं मिली है। शुक्रवार को सुनवाई नियमित बेंच के समक्ष नहीं होने के कारण यह तथ्य कोर्ट के सामने नहीं रख पाए।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले