Indore Metro: जमीन की गहराई में मेट्रो स्टेशन की नींव हो रही तैयार, रेडिसन चौराहे पर दिखेगी मेट्रो की रफ्तार
इंदौर में एयरपोर्ट से रीगल तक प्रस्तावित 8.7 किलोमीटर हिस्से में सात अंडर ग्राउंड स्टेशन में से छह का निर्माण शुरू हो चुका है।
इंदौर में एयरपोर्ट से रीगल तक प्रस्तावित 8.7 किलोमीटर हिस्से में सात अंडर ग्राउंड स्टेशन में से छह का निर्माण शुरू हो चुका है। एयरपोर्ट, बीएसएफ, रामचंद्र नगर पर आरएपीटीसी की जमीन, बड़ा गणपति पर वेयर हाउस की जमीन और निगम मुख्यालय परिसर के पास अंडर ग्राउंड मेट्रो स्टेशन ओपन कट तकनीक से तैयार करने का कार्य शुरू कर दिया है।
रेडिसन चौराहे तक मेट्रो में बैठकर मार्च तक सफर का आनंद ले पाएंगे शहरवासी। दूसरी तस्वीर रामचंद्र नगर के पास आरएपीटीसी के मैदान में मेट्रो के अंडर ग्राउंड स्टेश निर्माण के लिए पाइलिंग का काम जारी है।
इंदौर। इंदौर शहर में मेट्रो गति पकड़ रही है। सुपर कॉ रिडोर के 5.9 किलोमीटर हिस्से में यात्री मेट्रो के सफर का आनंद ले रहे हैं। मार्च में सुपर कारिडोर से रेडिसन तक के हिस्से को यात्री मेट्रो में बैठकर देख सकेंगे। इस बीच, जमीन के 15 फीट ऊंचे पिलर पर मेट्रो दौड़ने के साथ ही जमीन की गहराई में मेट्रो की नींव तैयार होनी शुरू हो गई है। एयरपोर्ट से रीगल तक प्रस्तावित 8.7 किलोमीटर हिस्से में सात अंडर ग्राउंड स्टेशन में से छह का निर्माण शुरू हो चुका है, लेकिन छोटा गणपति पर अंडर ग्राउंड मेट्रो स्टेशन के निर्माण में कुछ उलझनें बनी हुई हैं।
अंडर ग्राउंड स्टेशन के छह स्थानों पर जमीन की 14 मीटर गहराई तक पिलर खड़े किए जा रहे हैं। मेट्रो के अंडर ग्राउंड प्रोजेक्ट का कार्य करने वाली हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी-टाटा प्रोजेक्ट लिमिटेड ने एयरपोर्ट, बीएसएफ, रामचंद्र नगर पर आरएपीटीसी की जमीन, बड़ा गणपति पर वेयर हाउस की जमीन और निगम मुख्यालय परिसर के पास अंडर ग्राउंड मेट्रो स्टेशन ओपन कट तकनीक से तैयार करने का कार्य शुरू कर दिया है।
इसके लिए उच्च क्षमता वाली पाइलिंग मशीनों ने जमीन के 14 मीटर गहराई में खोदाई कर पिलर तैयार करने का कार्य प्रारंभ कर दिया है। आरएपीटीसी की जमीन पर तीन पाइलिंग मशीनें रात-दिन ड्रिलिंग कर रही हैं। यहां लगभग 300 पिलर जमीन के नीचे तैयार किए जाएंगे, जिनके सहारे जमीन के नीचे मेट्रो स्टेशन का निर्माण होगा। इसी प्रकार, बड़ा गणपति और नगर निगम के पास भी अंडर ग्राउंड मेट्रो स्टेशन के निर्माण का कार्य शुरू हो गया है।
नेटम तकनीक से स्टेशन बनाने पर विचार
छोटा गणपति स्टेशन के निर्माण पर रहवासियों के विरोध के बाद यहां ओपन कट के बजाय नेटम तकनीक से अंडरग्राउंड स्टेशन बनाने पर विचार किया जा रहा है। ओपन कट तकनीक में 200 मीटर लंबाई और 28 मीटर चौड़े हिस्से को जमीन की सतह के ऊपर से खोदकर स्टेशन का निर्माण किया जाता है। इसके पहले जमीन के नीचे पिलर तैयार किए जाते हैं।
वहीं, नेटम तकनीक में 80 मीटर लंबाई और 28 मीटर चौड़े हिस्से में कट लगाकर जमीन के नीचे पहुंचकर ब्लास्टिंग के माध्यम से खोदाई की जाती है। मृदा परीक्षण में छोटा गणपति पर 14 मीटर गहराई में कठोर चट्टानें मिली हैं। मेट्रो प्रबंधन आइआइटी के विशेषज्ञों से चर्चा कर रहा है कि यहां का अंडर ग्राउंड स्टेशन कितनी गहराई पर बनाया जाएगा। अंडरग्राउंड सात स्टेशनों में छोटा गणपति को तैयार करने में समय और लागत अधिक आएगी।
मेट्रो का इस तरह होगा विस्तार
- इंदौर से पीथमपुर और इंदौर से उज्जैन के बीच मेट्रो चलाने के लिए एजेंसी का चयन किया जाएगा। इस हिस्से की कार्ययोजना भी बनाई जाएगी।
- बंगाली चौराहे से रीगल तक के हिस्से को अंडर ग्राउंड करने के लिए निर्माण एजेंसी का चयन किया जाएगा।
- सुपर कॉरिडोर के पांच मेट्रो स्टेशनों पर बार कोड स्कैनिंग टिकटिंग सिस्टम शुरू होगा। दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन कंपनी इसका संचालन करेगी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले