इंदौर में दूषित पानी से बढ़ा मौत का आंकड़ा, हाई कोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट, दूध में मिला दूषित पानी बना जहर, छह माह के बच्चे की मौत
Indore Water Contamination: इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी का सेवन करने से पांच और मौतें बुधवार को हुईं। मृतकों का आंकड़ा बढ़कर अब 13 हो गया है।
Indore Water Contamination: इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी का सेवन करने से पांच और मौतें बुधवार को हुईं। मृतकों का आंकड़ा बढ़कर अब 13 हो गया है। क्षेत्र में अब भी 1100 से ज्यादा लोग बीमार हैं, जिनमें 120 से अधिक मरीज विभिन्न अस्पतालों में भर्ती होकर उपचार करा रहे हैं।
इंदौर में दूषित पानी से बढ़ा मौत का आंकड़ा, हाई कोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट
इंदौर। देश के स्वच्छतम शहर इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी का सेवन करने से पांच और मौतें बुधवार को हुईं। मृतकों का आंकड़ा बढ़कर अब 13 हो गया है। क्षेत्र में अब भी 1100 से ज्यादा लोग बीमार हैं, जिनमें 120 से अधिक मरीज विभिन्न अस्पतालों में भर्ती होकर उपचार करा रहे हैं। इनमें कई की हालत नाजुक बताई जा रही है।
नगर निगम के दो अधिकारी निलंबित, एक बर्खास्त
मामले की गंभीरता को देखते हुए बुधवार को दो जनहित याचिकाएं मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर पीठ में दायर की गईं। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने शासन को पीड़ितों का निश्शुल्क उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए स्टेटस रिपोर्ट तलब कर ली है। इस मामले में नगर निगम के दो अधिकारियों को निलंबित करने के अलावा एक अधिकारी को बर्खास्त कर दिया गया है।
बुधवार को चार और लोगों की मौत
बता दें कि शहर के भागीरथपुरा में लोग कई दिनों से दूषित पानी की शिकायत कर रहे थे, लेकिन जिम्मेदारों ने समय रहते ध्यान नहीं दिया। 26 दिसंबर से मौतों का सिलसिला शुरू हो गया था। सोमवार को 100 से अधिक लोग बीमार पड़े, जिसके बाद मंगलवार तक मृतकों की संख्या आठ हो गई थी। बुधवार को चार और मौतों के साथ आंकड़ा 13 हो गया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर पहुंचे
यह तथ्य भी सामने आया है कि पानी की फूटी सप्लाई लाइन में सीवर मिलने से यह स्थिति पैदा हुई। इधर, बुधवार शाम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर पहुंचे और विभिन्न अस्पतालों में भर्ती पीड़ितों व उनके स्वजन से मुलाकात की।
दोषी चाहे जो भी हो, बख्शे नहीं जाएंगे
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि इस वक्त पूरा ध्यान पीड़ितों के उपचार पर है। मुख्यमंत्री ने जांच समिति गठित की है। इसकी रिपोर्ट आने दीजिए इसके बाद आगे कार्रवाई करेंगे। दोषी चाहे जो भी हो, बख्शे नहीं जाएंगे। हमने पूरे प्रदेश में निर्देश दिए हैं कि जहां से भी गंदे पानी की सूचना मिले, वहां तुरंत सुधार का काम करें।
दूध में मिला दूषित पानी भी बना जहर, बच्चे की मौत
बुधवार को मृतकों में छह माह का अव्यान साहू भी शामिल है। दूध में दूषित पानी मिलाने से वह जहर बन गया। इसी दूध का सेवन करने से अव्यान की हालत बिगड़ी।
वहीं इस मामले को लेकर राजनीति भी गर्मा गई है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर निष्पक्ष जांच, दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई, पीड़ितों को समुचित इलाज और मुआवजे की मांग की।
उन्होंने कहा कि जनता की सेहत से समझौता स्वीकार्य नहीं है और सरकार को घोषणाओं से आगे बढ़कर जमीनी कार्रवाई करनी होगी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले