हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट भी नकली, परिवहन आयुक्त मध्य प्रदेश के सभी आरटीओ को चेताया
मध्य प्रदेश में नकली हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाहनों में लगाई जा रही है। यह बात सामने आने के बाद परिवहन आयुक्त ने प्रदेश के सभी आरटीओ को पत्र लिखकर इसके लिए अलर्ट किया है।
मध्य प्रदेश में नकली हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाहनों में लगाई जा रही है। यह बात सामने आने के बाद परिवहन आयुक्त ने प्रदेश के सभी आरटीओ को पत्र लिखकर इसके लिए अलर्ट किया है। इसके साथ ही पुराने वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाए जाने को लेकर दिशा निर्देश भी जारी किए गए हैं।
आयुक्त ने कहा- कोई मामला संज्ञान में आए तो कार्रवाई की जाए।
मध्य प्रदेश में पुराने वाहनों में भी लगवाई जा रही यह नंबर प्लेट।
वाहन स्वामी अपने नजदीकी वाहन डीलर से संपर्क कर इसे लगवा सकते हैं।
ग्वालियर। मध्य प्रदेश में अब हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट में भी फर्जीवाड़ा होने लगा है। यह प्लेट भी नकली बनाकर वाहनों में लगाई जा रहीं है। खुद प्रदेश के परिवहन आयुक्त के संज्ञान में यह मामला आया है जिसके बाद उन्होंने प्रदेश के सभी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारियों को पत्र लिखकर चेताया है कि ऐसा कोई मामला संज्ञान में आए तो कार्रवाई की जाए। इसको लेकर व्यापक प्रचार प्रसार भी किया जाए।
खास बात यह है कि प्रदेश में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने का कार्य वाहन निर्माता कंपनियों के डीलरों के पास ही है। पुराने वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाए जाने को लेकर दिशा निर्देश भी जारी किए गए हैं।
परिवहन आयुक्त विवेक शर्मा की ओर से जारी पत्र में बताया गया है कि एक अप्रैल 2019 या इसके बाद निर्मित वाहनों पर डीलर जिसके द्वारा वाहन का विक्रय किया जाता है, उसके द्वारा वाहन विक्रय के समय एचएसआरपी लगाई जाती है। इस अवधि के पूर्व निर्मित वाहनों के लिए वाहन स्वामी द्वारा एसआईएएम के पोर्टल पर अपनी सुविधा के अनुसार वाहन डीलर का चयन कर ऑनलाइन फीस जमा करके प्लेट लगवाने के लिए स्लाट बुक किया जा सकता है।
यह जारी किए निर्देश
वाहन स्वामी अपने नजदीकी वाहन डीलर से संपर्क कर वाहन पर रजिस्ट्रेशन प्लेट लगवा सकता है।
वाहन स्वामी चाहे तो हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट की बुकिंग ऑनलाइन कर सकता है और निर्धारित तारीख और समय पर वाहन डीलर के परिसर में जाकर अपने वाहन पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगवा सकता है।
बुकिंग के लिए एसआइएएम की वेबसाइट https://www.siam.in पर लाग इन किया जा सकता है। इसका लिंक मध्यप्रदेश परिवहन विभाग की वेबसाइट https://transport.mp.gov.in पर भी उपलब्ध है।
एसआईएम की उक्त वेबसाइट पर बुक एचएसआरपी लिंक पर अपने वाहन निर्माता के नजदीकी डीलर का चयन कर सकता है। प्लेट फिक्स कराने हेतु सुविधानुसार अपाइंटमेंट की तिथि और समय के स्लाट का चयन करें। चयनित तिथि एवं समय पर चुने गए डीलर से अपने वाहन में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट फिक्स कराई जा सकती है।
रजिस्ट्रेशन प्लेट के लिए शुल्क का भुगतान केवल आनलाइन ही किये जाने का प्रविधान है, नकद धनराशि का भुगतान नहीं करना है।
हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट फिक्स करने से पूर्व डीलर चेसिस नंबर के आधार पर यह सुनिश्चित करेंगे कि वाहन वही है, जिसकी प्लेट बुक की गई है।
आवेदक हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगवाने के पश्चात पंजीयन पुस्तिका का प्रिंट http://vahan.parivahan.gov.in से प्राप्त कर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट पर लिखे लेजर कोड का मिलान पंजीयन पुस्तिका में प्रिंट लेजर कोड से अवश्य कर लें।
पंजीयन पुस्तिका में लेजर कोड अंकित न होने या भिन्नता अथवा अन्य किसी कठिनाई की दशा में तत्काल मध्यप्रदेश परिवहन विभाग की वेबसाइट https://transport.mp.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 7 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 11 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 23 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 24 दिन पहले