देश की बात, आपके शहर से
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी जयंती के मौके पर मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने अभ्युदय मध्यप्रदेश ग्रोथ समिट में हिस्सा लिया।
इंदौर 0 बार पढ़ी गई

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी जयंती के मौके पर मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने अभ्युदय मध्यप्रदेश ग्रोथ समिट में हिस्सा लिया।

Amit Shah in Gwalior: ग्वालियर में अभ्युदय मध्यप्रदेश ग्रोथ समिट में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हिस्सा लिया। 2 लाख करोड़ रुपये की औद्योगिक परियोजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण हुआ।

Abhishek Raghuvanshi25 दिसंबर 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

Amit Shah in Gwalior: ग्वालियर में अभ्युदय मध्यप्रदेश ग्रोथ समिट में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हिस्सा लिया। 2 लाख करोड़ रुपये की औद्योगिक परियोजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण हुआ। शाह ने मुख्यमंत्री मोहन यादव के कार्यकाल की सराहना करते हुए मध्यप्रदेश को तेजी से विकसित होता औद्योगिक राज्य बताया।

Abhyudaya Madhya Pradesh Growth Summit 2025: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी जयंती के मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अभ्युदय मध्यप्रदेश ग्रोथ समिट में हिस्सा लिया। साथ ही 2 लाख से अधिक निवेश प्रस्तावों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस दौरान मंच से मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के दो साल के कार्यकाल को बेहतर बताया। साथ ही कहा… देश का मध्य प्रदेश पहला राज्य है, जो औद्योगिक क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा है।

तस्वीरों में खबर2 फोटो

ग्वालियर में ‘अभ्युदय मध्यप्रदेश ग्रोथ समिट यानि की निवेश से रोजगार’ का राज्य स्तरीय कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। इससे पहले अमित शाह, डॉ. मोहन यादव, ज्योतिरादित्य सिंधिया, नरेंद्र सिंह तोमर ओर बीजेपी प्रदेशध्यक्ष हेंमत खंडेलवाल ने एमपी ग्रोथ समिट में लगी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ग्वालियर व्यापार मेले और अटल म्यूजियम का शुभारंभ किया। इसके बाद मंच से 2 लाख करोड़ रुपए की औद्योगिक इकाइयों का भूमि पूजन और लोकार्पण भी किया। जिसमें 1655 औद्योगिक इकाइयां शामिल थी।

विकसित राज्य की ओर बढ़ रहा एमपी
गृह मंत्री अमित शाह ने मंच के संबोधन में सबसे पहले, ज्योतिरादित्य सिंधिया को राजा जी कहकर संबोधित किया। मंच से यह सुनकर पब्लिक ने खूब तालियां बजाई। आगे उन्होंने कहा कि ग्वालियर की धरती साधारण नहीं है। यही वह भूमि है जहां तानसेन का जन्म हुआ और ग्वालियर घराने के अनेक महान संगीतकारों ने अपनी साधना की। उन्होंने कहा कि इसी भूमि ने अटल बिहारी वाजपेयी जैसे महान नेता को देश को दिया। यहीं से निकलकर अटल जी ने संघर्ष किया और आज पूरा देश उन्हें लाड़ करता है। इसके साथ ही डॉक्टर मोहन यादव ने राज्य के निवेश के क्षेत्रीय निवेश की शुरुआत की है, वो अब आने वाले समय में अन्य राज्यों के संतुलित विकास के लिए सबसे अहम होगा। शाह ने कहा कि एक दौर में विपक्षी शासन में मप्र बीमारू प्रदेश था। शिवराज सिंह चौहान के प्रयासों ने यह टैग हटाया और अब डॉ. मोहन यादव की ऊर्जा इसे ‘विकसित राज्य’ बनाने की ओर ले जा रही है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि यह सम्मेलन प्रदेश सरकार के संकल्प को आगे बढ़ने वाला सिद्ध होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने और भारत को विश्व की तीसरी सबसे सशक्त अर्थव्यवस्था बनाने के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। वहीं अमित शाह के नेतृत्तव में मध्य प्रदेश के लाल सलाम को, अंतिम सलाम किया है। लेकिन अभी भी कांग्रेस के लोग नक्सलवादियों की विचारधारा का समर्थन करते हैं।

ग्वालियर अटल जी की संस्कार भूमि
अभ्युदय मध्यप्रदेश ग्रोथ समिट के मंच पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि ग्वालियर अटल जी की संस्कार भूमि है, साथ ही अटल जी से सिंधिया परिवार का तीन पीढ़ियों का साथ रहा है। मेरी आजी अम्मा के साथ काम किया है। क्योंकि अटल जी के लिए राजनीति पद पाने का साधन नहीं था, बल्कि परिवर्तन लाने की ललक थी। आज पीएम नरेंद्र मोदी भी देश में नक्षत्र की तरह चमक रहे हैं, मुख्यमंत्री मोहन यादव की वजह से मध्यप्रदेश में 2 लाख करोड़ का निवेश किया जा रहा है। उनके परिवार के द्वारा लगाए गए ग्वालियर व्यापार मेला का भी उद्धाटन आज किया है। तो वहीं विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने भी मोहन सरकार को लेकर अपनी बात रखी।

एमपी ग्रॉथ समिट में देश के प्रमुख उद्योगपति संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हुए। इनमें गोदरेज इंडस्ट्रीज, गौतम सोलर, हीडलबर्ग सीमेंट, एलएनजे भीलवाड़ा समूह, जेके टायर, टोरेंट पावर, मैकेन फूड, एलिक्सर इंडस्ट्रीज, ग्रीनको, जुपिटर वैगन्स, डाबर इंडिया, वर्धमान समूह, गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड जैसे प्रमुख औद्योगिक समूह शामिल थे। वहीं इस समिट में आने वाले उद्योगपति संस्थाओं के प्रतिनिधि का कहना है मोहन सरकार ने औद्योगिक सेक्टर के लिए माहौल दिया है। 

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 6 घंटे पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 9 घंटे पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 9 घंटे पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
इंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
विश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले
↑