पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर ‘सदैव अटल’ पहुंचे राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व अन्य, सभी ने अर्पित की पुष्पांजलि
नई दिल्ली।

नई दिल्ली। देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व अन्य ने आज सुबह नई दिल्ली के विजय घाट पर स्थापित ‘सदैव अटल’ स्मारक पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की। स्मृति शेष भाजपा के शीर्ष पुरुष वाजपेयी को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीयमंत्री जेपी नड्डा, भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन, दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आदि ने भी श्रद्धांजलि दी।
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने एक्स पर कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी राजनेता, कवि और एकीकरण के प्रतीक थे। उनके शब्दों ने राष्ट्र को प्रेरित किया और दृष्टि ने भविष्य को दिशा दी। उन्होंने कहा कि संवाद, गरिमा और समर्पण से समाज परिवर्तन की सीख अटलजी की अमिट विरासत है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने अपना जीवन सुशासन और राष्ट्र निर्माण को समर्पित किया। अटल जी प्रखर-वक्ता और ओजस्वी-कवि थे। उनका व्यक्तित्व और नेतृत्व देश के सर्वांगीण-विकास का पथ प्रदर्शक है।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक्स पोस्ट में कहा कि अटल जी ने भाजपा की स्थापना कर देशहित और सांस्कृतिक-राष्ट्रवाद को सर्वोपरि रखने वाला विकल्प दिया। अटल जी के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने विरासत और विज्ञान को साथ बढ़ाने वाला मॉडल दिया और परमाणु-शक्तिसंपन्न भारत उनकी दृढ़-नीति का परिणाम है।
भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने एक्स में कहा कि अटल जी मूल्य आधारित राजनीति और विचारधारा-निष्ठा के स्तंभ थे। अटल जी ने लोकतंत्र को संवाद-संस्कृति दी। जनसेवा को आदर्श बनाया। उनका जीवन राष्ट्र के सर्वांगीण-विकास की प्रेरणा है। नितिन नबीन ने देशवासियों को सुशासन-दिवस की शुभकामनाएं भी दीं।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 3 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 6 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 6 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले