इंदौर में साढ़े चार साल की बच्ची के अपहरण से हड़कंप छह घंटे में सकुशल बरामद
इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र में चार साल की बच्ची के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है बच्ची को एक परिचित व्यक्ति कथित तौर पर उसके घर से लेकर चला गया। शिकायत मिलते ही पुलिस ने कई टीमें सक्रिय…
इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र में चार साल की बच्ची के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है बच्ची को एक परिचित व्यक्ति कथित तौर पर उसके घर से लेकर चला गया। शिकायत मिलते ही पुलिस ने कई टीमें सक्रिय कर अलग-अलग एंगल से जांच शुरू की और करीब छह घंटे के भीतर बच्ची को सकुशल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
हीरानगर थाना क्षेत्र में एक महिला ने पुलिस को शिकायत दी कि उसकी करीब साढ़े चार साल की बच्ची को एक परिचित व्यक्ति मौका पाकर घर से अपने साथ ले गया। महिला के मुताबिक आरोपी उस पर बातचीत करने और शादी करने का दबाव बना रहा था। ऐसा नहीं करने पर वह कथित तौर पर दो लाख रुपये की मांग कर रहा था।
शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में तत्काल अलग-अलग टीमें गठित कीं। पुलिस ने बच्ची की तलाश के लिए तकनीकी साक्ष्यों के साथ विभिन्न संभावित स्थानों पर जांच की। पुलिस टीमों ने लगातार करीब छह घंटे तक कार्रवाई करते हुए बच्ची को सकुशल दस्तयाब कर लिया पुलिस ने मामले में आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।
बच्ची को सुरक्षित बरामद करने के बाद पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और घटना के पीछे के पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है एसीपी रुबीना मिजवानी ने बताया कि फरियादिया की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की गई और छह घंटे के भीतर बच्ची को सकुशल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 1 घंटा पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 1 घंटा पहले
Newsइंदौर के गाय चोरी की शंका में हत्या मामले में बड़ा अपडेट मुख्य आरोपी सूरज जाट ने किया सरेंडर 12 घंटे पहले
Newsभूमाफिया से परेशान पुलिस अधिकारी ने लगाई कलेक्टर से गुहार शिवम वर्मा ने दिए कार्रवाई के निर्देश 17 घंटे पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 घंटे पहले
Newsइंदौर में होटल की चौथी मंजिल से गिरकर 20 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमादक पदार्थों के विरुद्ध मध्य प्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई 1 दिन पहले
Newsयूजीसी के नए नियमों के विरोध में इंदौर में प्रदर्शन रीगल चौराहे से निकाली रैली 1 दिन पहले
