15 साल से पुरानी बसों को चलाने की अनुमति नहीं, हाईकोर्ट ने दिया बस मालिकों को बड़ा झटका
न्यायालय ने अपने फैसले में पहले के महत्वपूर्ण निर्णयों का हवाला देते हुए कहा कि वाहन के पंजीकरण की लाइफ तय करना और स्टेज कैरिज परमिट के लिए वाहन की अधिकतम आयु तय करना दो अलग-अलग विषय हैं।
न्यायालय ने अपने फैसले में पहले के महत्वपूर्ण निर्णयों का हवाला देते हुए कहा कि वाहन के पंजीकरण की लाइफ तय करना और स्टेज कैरिज परमिट के लिए वाहन की अधिकतम आयु तय करना दो अलग-अलग विषय हैं।
हाईकोर्ट की बस मालिकों की याचिका खारिज।
कोर्ट ने कहा यात्रियों की सुरक्षा ही सर्वोपरि है।
राज्य सरकार को नियम बनाने का अधिकार है।
इंदौर। हाईकोर्ट ने बस मालिकों को बड़ा झटका दिया है। जस्टिस विजय कुमार शुक्ला और जस्टिस आलोक अवस्थी की कोर्ट ने 15 वर्ष से अधिक पुराने वाहनों को स्टेज कैरिज परमिट नहीं देने के नियम को वैध ठहराया है। कोर्ट ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सर्वोपरि है और राज्य सरकार को ऐसे नियम बनाने का पूरा अधिकार है। इसी के साथ बस मालिकों द्वारा दायर याचिका को खारिज कर दिया।
अतिरिक्त महाधिवक्ता राहुल सेठी ने बताया, यह याचिका बस मालिकों के संगठन के अध्यक्ष वैभवसिंह तोमर की ओर से दायर की गई थी। इसमें मध्य प्रदेश मोटर वाहन नियम में बदलाव करते हुए वाहनों की उम्र 15 साल तय किए जाने को असंवैधानिक और अधिकार क्षेत्र से बाहर बताते हुए रद्द करने की मांग की गई थी।
याचिकाकर्ताओं का तर्क था कि किसी भी वाहन की लाइफ तय करने का अधिकार केवल केंद्र सरकार को है। इसलिए राज्य सरकार द्वारा 15 वर्ष की आयु सीमा तय करना कानून के खिलाफ है। उनका कहना था कि राज्य सरकार को इस प्रकार वाहन की उम्र तय करने का अधिकार नहीं है।
वहीं कोर्ट में सरकार की ओर से इस दलील का जोरदार विरोध किया गया। सरकार की ओर से कोर्ट को बताया गया कि यह नियम पहली बार 24 नवंबर 2010 की अधिसूचना के जरिए लागू किया गया था, जिसमें स्टेज कैरिज वाहनों की आयु सीमा 20 वर्ष तय थी।
बाद में 28 दिसंबर 2015 को संशोधन कर इसे घटाकर 15 वर्ष कर दिया गया। याचिका में इस अधिसूचना को चुनौती देने में बस मालिकों ने करीब 10 साल की देरी की है, जो अपने आप में याचिका को कमजोर बनाता है। सुनवाई के दौरान अदालत ने यह भी पूछा कि क्या बस मालिकों को दिए गए परमिट में वाहन की आयु से जुड़ी शर्त पहले से मौजूद थी।
इस पर याचिकाकर्ता पक्ष ने स्वीकार किया कि परमिट में ऐसी शर्त शामिल थी। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि केवल वैध पंजीकरण होने से कोई वाहन स्टेज कैरिज के रूप में नहीं चल सकता, जब तक कि परमिट की शर्तों का पालन न हो।
न्यायालय ने अपने फैसले में पहले के महत्वपूर्ण निर्णयों का हवाला देते हुए कहा कि वाहन के पंजीकरण की लाइफ तय करना और स्टेज कैरिज परमिट के लिए वाहन की अधिकतम आयु तय करना दो अलग-अलग विषय हैं। मोटर वाहन अधिनियम, राज्य सरकार को परिवहन वाहनों के संचालन और परमिट की शर्तें निर्धारित करने का अधिकार देती हैं।
अदालत ने यह भी कहा कि इसी मुद्दे पर पहले ही एक फैसले में हाईकोर्ट राज्य सरकार के अधिकार को सही ठहरा चुकी है। ऐसे में यह नियम पूरी तरह वैध है और इसमें किसी प्रकार की कानूनी खामी नहीं है। हाईकोर्ट ने नियमों में बदलाव को सही बताते हुए बस मालिकों की याचिका को खारिज कर दिया।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले