देश की बात, आपके शहर से
13 साल की मासूम की 42 वर्षीय व्यक्ति से हो रही थी शादी, प्रशासन ने रुकवाई, इंदौर में बाल विवाह नाकाम
इंदौर 1 बार पढ़ी गई

13 साल की मासूम की 42 वर्षीय व्यक्ति से हो रही थी शादी, प्रशासन ने रुकवाई, इंदौर में बाल विवाह नाकाम

इंदौर में नाबालिग भाई-बहन के विवाह का मामला सामने आया। अंकसूची में बदलाव कर बच्चों को बालिग बना दिया गया था, जबकि बालिका 13 वर्ष और बालक 19 वर्ष का निकला। इंदौर।

Abhishek Raghuvanshi25 अप्रैल 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

इंदौर में नाबालिग भाई-बहन के विवाह का मामला सामने आया। अंकसूची में बदलाव कर बच्चों को बालिग बना दिया गया था, जबकि बालिका 13 वर्ष और बालक 19 वर्ष का निकला।
इंदौर। बाल विवाह जैसी कुरीति को रोकने के लिए लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, इसके बावजूद इस पर रोक नहीं लग रही। शुक्रवार को इंदौर जिले के राऊ रंगवासा क्षेत्र में नाबालिग भाई-बहन के विवाह का मामला सामने आया। अंकसूची में बदलाव कर बच्चों को बालिग बना दिया गया था, जबकि बालिका 13 वर्ष और बालक 19 वर्ष का निकला। भाई का विवाह कराने के लिए 13 साल की बहन की शादी 42 वर्षीय युवक से कराई जा रही थी। मामले की जानकारी मिलने पर प्रशासन द्वारा गठित टीम मौके पर पहुंची और अंकसूची की जांच के बाद विवाह रुकवा दिया।
फर्जी अंकसूची और उम्र का खुलासा
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर पर ग्राम रंगवासा में 25 अप्रैल को होने वाले विवाह की शिकायत मिली। प्रारंभिक जांच में परिवार ने बच्चों की उम्र संबंधी अंकसूची प्रस्तुत की, जिसमें दोनों को विवाह योग्य बताया गया। हालांकि संदेह होने पर जिला कार्यक्रम अधिकारी रजनीश सिंह ने गहन जांच के निर्देश दिए। जांच में सामने आया कि इंदौर से जारी बताई गई अंकसूची पूरी तरह फर्जी है। संबंधित स्कूल ने इसे जारी करने से इनकार कर दिया। वहीं होशंगाबाद से प्राप्त रिकॉर्ड में बालिका की उम्र मात्र 13 वर्ष और बालक की उम्र 19 वर्ष पाई गई।
प्रशासनिक कार्रवाई और परिजनों की सहमति
सच्चाई सामने आने के बाद दल प्रभारी आशीष गोस्वामी और उड़नदस्ता प्रभारी महेंद्र पाठक ने परिवार से मूल दस्तावेज मांगे, लेकिन परिवार कोई ठोस प्रमाण नहीं दे सका। कानूनी कार्रवाई की चेतावनी और समझाइश के बाद परिजन विवाह निरस्त करने पर सहमत हो गए। इस दौरान सुपरवाइजर सुविधा कटारे और दल की सदस्य संगीता सिंह मौजूद रहीं।
‘बेटी दो-बेटी लो’ प्रथा का खौफनाक पहलू
जांच में यह भी खुलासा हुआ कि विवाह ‘बेटी दो-बेटी लो’ परंपरा पर हो रहा था। दादा ने अपने 19 वर्ष के पोते की शादी के लिए 13 वर्ष की पोती का रिश्ता 42 वर्षीय व्यक्ति से तय कर दिया। सांवेर में जिस घर में पोते का विवाह तय किया था, वहां लड़की के काका के साथ अपनी नाबालिग पोती का विवाह किया जा रहा था। यानी छोटी बहन को विवाह के बाद भाई की काकी सास बनाने की तैयारी थी।
उज्जैन में होनी थी शादी और प्रशासन की सख्ती
घर में शादी की पूरी तैयारी हो चुकी थी। 25 अप्रैल को विवाह उज्जैन स्थित चंद्रवंशी बागरी समाज धर्मशाला में होना था। मामले में उज्जैन महिला बाल विकास विभाग और जिला प्रशासन को भी सूचना दी गई है, ताकि नजर रखें। सांवेर तहसील के ग्राम दया खेड़ा में होने वाले इस विवाह के लिए तहसीलदार पूनम तोमर के माध्यम से विवाह रोकने की कार्रवाई की गई है।
टेंट और साउंड सिस्टम हटाया गया
प्रशासन की टीम ने कार्रवाई करते हुए टेंट और साउंड सिस्टम हटवा दिए। मौके पर पहुंची टीम ने विवाह पत्रिका प्रकाशित करने वाले कृष्ण ग्राफिक्स को भी फोन पर अधिनियम की जानकारी दी और बगैर दस्तावेज देखे पत्रिका छापने को लेकर फटकार लगाई। वहीं हलवाई और अन्य लोगों को भी फोन लगाकर अधिनियम की जानकारी दी।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 7 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
मध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 10 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 10 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 11 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 11 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 11 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 21 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 23 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 25 दिन पहले
↑