इंदौर के शिल्पू भदौरिया हत्याकांड में तीन को उम्रकैद, शराब पिलाई, गला घोंटा फिर चौथी मंजिल से नीचे फेंका था
इंदौर के दस साल पुराने शिल्पू भदौरिया हत्याकांड में सेशन कोर्ट ने तीनों आरोपितों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
इंदौर के दस साल पुराने शिल्पू भदौरिया हत्याकांड में सेशन कोर्ट ने तीनों आरोपितों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
आशुतोष जोहरे, शैलेंद्र सारस्वत और नीरज दंडोतिया ने शिल्पू को होटल में बुलाकर शराब पिलाई, फिर की हत्या
मौत दम घुटने से हुई, संघर्ष के निशान मिले, नाखूनों में त्वचा; चौथी मंजिल से गिरना नहीं था मौत का कारण
हत्यारों द्वारा साक्ष्य मिटाने की कोशिश भी नाकाम रही, घटनास्थल से पुलिस को आपत्तिजनक सामग्री भी मिली थी
इंदौर। दस साल पुराने शिल्पू भदौरिया हत्याकांड में सेशन कोर्ट ने तीनों आरोपितों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। हत्यारों ने पहले शिल्पू के साथ बैठकर शराब पी, फिर उसका दम घोटकर उसे चौथी मंजिल से नीचे फेंक दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारों ने साक्ष्य मिटाने का प्रयास भी किया था, लेकिन उनकी यह चालाकी काम नहीं आई।
वारदात 7 अगस्त 2016 की रात करीब 9 बजे हुई थी। आरएनटी मार्ग स्थित होटल लेमन ट्री के कमरा नंबर 418 में दोस्तों के साथ ठहरी शिल्पू पुत्री रमेशसिंह भदौरिया निवासी गायत्री विहार ग्वालियर का शव होटल की तल मंजिल पर पड़ा था। उसके साथ कमरे में ठहरे आरोपित आशुतोष सुधाकर जोहरे, शैलेंद्र पवन सारस्वत और नीरज हर्षकुमार दंडोतिया तीनों निवासी ग्वालियर ने पुलिस को बताया था कि शिल्पू ने होटल के कमरे की गैलेरी से कूदकर आत्महत्या की है।
आत्महत्या करने की बात कही
उनका कहना था कि वे तीनों होटल के रूम में बैठकर शराब पी रहे थे। शिल्पू आशुतोष को शराब पीने से रोक रही थी, लेकिन वह नहीं माना। इस बात को लेकर शिल्पू नाराज होकर गैलेरी में गई और उसने वहां से कूदकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने जांच शुरू की तो धीरे-धीरे हत्याकांड की परतें खुलने लगीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह बात सामने आई कि तीनों युवकों ने पहले शिल्पू के साथ बैठकर शराब पी। फिर उसका दम घोटकर उसे चौथी मंजिल से नीचे फेंक दिया।
संघर्ष के निशान मिले थे
एजीपी श्याम दांगी ने अभियोजन की तरफ से पैरवी की। उन्होंने बताया कि पुलिस को घटना स्थल से कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी मिली थी। इस बात की पुष्टि भी हुई कि आरोपितों ने इस सामग्री का उपयोग भी किया था। तीनों आरोपितों में से एक ने होटल में कमरा बुक किया था।
हत्यारों ने पुलिस को बरगलाने के लिए कहा था कि शिल्पू की मौत चौथी मंजिल से गिरने की वजह से हुई, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और डॉक्टर के बयान से यह बात सिद्ध हुई कि शिल्पू की मौत दम घुटने से हुई थी।
मृत्यु से पहले उसने आरोपितों से संघर्ष भी किया था। उसके नाखूनों में त्वचा भी पाई गई। मृत्यु से कुछ समय पहले शिल्पू द्वारा शराब के सेवन की पुष्टि भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई। एजीपी दांगी ने बताया कि शुक्रवार को न्यायाधीश विश्व दीपक तिवारी ने तीनों हत्यारों को धारा 302 में आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 7 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 10 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 10 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 11 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 11 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 11 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 21 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 23 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 25 दिन पहले