Indore के पीसी सेठी अस्पताल की बदहाली, गर्भवती महिलाओं के अस्पताल में ही लिफ्ट रहती है बंद, सीढ़ियों पर चलने को मजबूर
इंदौर के शासकीय अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के बड़े-बड़े दावे धरातल पर दम तोड़ते नजर आ रहे हैं।
इंदौर के शासकीय अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के बड़े-बड़े दावे धरातल पर दम तोड़ते नजर आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा महिलाओं के लिए संचालित पीसी सेठी अस्पताल इसका जीता-जागता उदाहरण है, जहां सुविधाओं के नाम पर केवल खानापूर्ति हो रही है। अब महिलाएं यहां आने के बजाय निजी अस्पतालों का रुख करने को मजबूर हैं।
इंदौर। इंदौर के शासकीय अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के बड़े-बड़े दावे धरातल पर दम तोड़ते नजर आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा महिलाओं के लिए संचालित पीसी सेठी अस्पताल इसका जीता-जागता उदाहरण है, जहां सुविधाओं के नाम पर केवल खानापूर्ति हो रही है। अस्पताल की अव्यवस्थाओं से तंग आकर अब महिलाएं यहाँ आने के बजाय निजी अस्पतालों का रुख करने को मजबूर हैं।
गर्भवती महिलाओं को बंद लिफ्ट और सीढ़ियों का सहारा
अस्पताल में लगी लिफ्ट गर्भवती महिलाओं के लिए जी का जंजाल बन गई है। यहाँ एक लिफ्ट स्थायी रूप से बंद रहती है, जबकि दूसरी लिफ्ट आए दिन तकनीकी खराबी का शिकार हो जाती है। ऐसी स्थिति में प्रसव के लिए आई महिलाओं को भारी दर्द और जोखिम के बीच सीढ़ियों का सहारा लेकर ऊपरी मंजिल तक जाना पड़ता है। ओपीडी की लंबी लाइनों और इलाज के लिए घंटों इंतजार ने मरीजों की परेशानी को और बढ़ा दिया है।
जांच के लिए बने काउंटर, पर गायब मिले कर्मचारी
अस्पताल में हाल ही में ब्लड सैंपल और अन्य पैथोलॉजी जांच के लिए नए काउंटरों का निर्माण किया गया है, लेकिन यहाँ की व्यवस्था ‘ढाक के तीन पात’ वाली है। रविवार को जब स्थिति का जायजा लिया गया, तो काउंटर तो खुले थे लेकिन सैंपल लेने वाला कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। मरीजों के परिजनों का आरोप है कि कर्मचारी अक्सर नदारद रहते हैं, जिसके कारण मजबूरी में उन्हें निजी लैब में मोटी रकम देकर जांच करवानी पड़ती है।
बिना फायर एनओसी के ‘खतरे’ में मरीजों की जान
स्वास्थ्य विभाग जहाँ एक ओर फायर एनओसी (Fire NOC) न होने पर निजी अस्पतालों को सील करने और नोटिस जारी करने की कार्रवाई करता है, वहीं उसका अपना पीसी सेठी अस्पताल बिना फायर एनओसी के धड़ल्ले से चल रहा है। अस्पताल में रोजाना 200 से अधिक गर्भवती महिलाएं आती हैं। आग लगने जैसी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए यहाँ कोई पुख्ता इंतजाम नहीं हैं, लेकिन विभाग की लाइसेंस शाखा इस पर चुप्पी साधे हुए है।
निर्माण कार्य और सुरक्षा में बड़ी लापरवाही
अस्पताल के पिछले हिस्से में वर्तमान में निर्माण कार्य चल रहा है, जिसने सुरक्षा संबंधी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। निर्माण के लिए दीवार तोड़ी गई है, जिसे केवल एक अस्थाई प्लास्टिक सीट से ढका गया है। वहीं, कार्यस्थल के चारों ओर मात्र एक नेट लगाई गई है। इस लापरवाही के कारण किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रहती है।
रेफरल का खेल और मेडिकल के लिए भटकतीं पीड़ित महिलाएं
पीसी सेठी अस्पताल की कार्यप्रणाली पर एमटीएच (MTH) अस्पताल ने भी कलेक्टर से शिकायत की है। आरोप है कि गंभीर मरीजों का प्राथमिक उपचार करने के बजाय उन्हें सीधे एमटीएच रेफर कर दिया जाता है। इतना ही नहीं, दुष्कर्म जैसी घटनाओं की शिकार नाबालिगों को मेडिकल परीक्षण के लिए यहाँ-वहाँ भटकना पड़ता है। पूर्व में एक नाबालिग पीड़िता को मेडिकल के लिए दो दिनों तक भटकना पड़ा था, जो अस्पताल प्रबंधन की संवेदनहीनता को दर्शाता है।
अस्पताल में निर्माण कार्य के चलते सुरक्षा इंतजाम का ध्यान रखा जा रहा है। अस्पताल में मरीजों को बेहतर उपचार मिल रहा है। लिफ्ट भी चालू है, यदि बंद है तो इसे दिखवाता हूं। – डॉ. वीरेंद्र राजगीर, प्रभारी, पीसी सेठी अस्पताल

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 7 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 10 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 10 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 11 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 11 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 11 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 21 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 25 दिन पहले