देश की बात, आपके शहर से
भागीरथपुरा को अभी और करना होगा इंतजार, 70% हिस्सा अब भी टैंकरों के भरोसे, पाइपलाइन बदलने में लगेगा एक महीने का समय
इंदौर 0 बार पढ़ी गई

भागीरथपुरा को अभी और करना होगा इंतजार, 70% हिस्सा अब भी टैंकरों के भरोसे, पाइपलाइन बदलने में लगेगा एक महीने का समय

भागीरथपुरा के एक बड़े हिस्से को पीने के पानी के लिए फिलहाल टैंकरों पर आश्रित रहना होगा।

Abhishek Raghuvanshi19 जनवरी 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

भागीरथपुरा के एक बड़े हिस्से को पीने के पानी के लिए फिलहाल टैंकरों पर आश्रित रहना होगा। नगर निगम ने क्षेत्र के 30 प्रतिशत हिस्से में तो टंकी से नर्मदा जल सप्लाई शुरू कर दी है, लेकिन शेष हिस्से में पाइप लाइन बदलने का काम चल रहा है। अधिकारियों का कहना है कि पाइप लाइन बदलने का काम पूरा होने में तीन से चार सप्ताह का समय लगेगा।
भागीरथपुरा में खोदी गई सड़कें बनीं नई मुसीबत
पानी के टैंकरों का गलियों में घुसना हुआ मुश्किल
पानी लिए चौराहों तक दौड़ रहे भागीरथपुरा के लोग
इंदौर। भागीरथपुरा के एक बड़े हिस्से को पीने के पानी के लिए फिलहाल टैंकरों पर आश्रित रहना होगा। नगर निगम ने क्षेत्र के 30 प्रतिशत हिस्से में तो टंकी से नर्मदा जल सप्लाई शुरू कर दी है, लेकिन शेष हिस्से में पाइप लाइन बदलने का काम चल रहा है। अधिकारियों का कहना है कि पाइप लाइन बदलने का काम पूरा होने में तीन से चार सप्ताह का समय लगेगा। जैसे-जैसे काम पूरा होता जाएगा चरणबद्ध तरीके से थोड़े-थोड़े हिस्से में सप्लाई शुरू की जाएगी।
पानी के लिए टैंकर पर आश्रित रहना ही होगा
ऐसी स्थिति में फिलहाल तो भागीरथपुरा के एक बड़े हिस्से को पीने के पानी के लिए टैंकर पर आश्रित रहना ही होगा। बड़ी संख्या में उल्टी-दस्त के मरीज मिलने के बाद दिसंबर के अंत से ही भागीरथपुरा में टंकी से नर्मदा जल की सप्लाई बंद है। 30 दिसंबर से ही क्षेत्र में टैंकरों के माध्यम से पानी सप्लाई किया जा रहा है। नगर निगम ने इस क्षेत्र की खराब पेयजल और ड्रेनेज लाइनों को बदलने की योजना पर काम शुरू कर भी दिया है। भागीरथपुरा के लगभग 30 प्रतिशत हिस्से में पानी की लाइन बदलकर टंकी से पानी सप्लाई शुरू की भी जा चुकी है। शेष हिस्से में भी लाइन बदलने का काम चल रहा है।
खोदी सड़कें बन रही परेशानी की वजह
निगम के दावों के बावजूद भागीरथपुरा क्षेत्र में लाइन बदलने का काम धीमी गति से चल रहा है। ऐसे में इस काम को पूरा होने में कम से कम एक माह लगने का अनुमान है। लाइन बदलने के लिए क्षेत्र की सड़कें खोदी पड़ी हैं। रहवासियों का कहना है कि खोदी पड़ी सड़कों की वजह से टैंकरों का गलियों तक आना मुश्किल हो गया है। टैंकर चौराहों पर ही खड़े हो रहे हैं। रहवासियों को पानी भरने के लिए चौराहों तक जाना पड़ रहा है।
चरणबद्ध तरीके से शुरू करेंगे सप्लाई
भागीरथपुरा के 30 प्रतिशत हिस्से में टंकी से पानी सप्लाइ शुरू किया जा चुका है। शेष हिस्से में लाइन बिछाने का काम चल रहा है। हम क्षेत्र में चरणबद्ध तरीके से पानी की सप्लाइ शुरू करेंगे। हमारा उद्देश्य क्षेत्र के लोगों के घरों तक साफ-स्वच्छ पेयजल पहुंचाना है। हम इस पर काम कर रहे हैं।- पुष्यमित्र भार्गव, महापौर इंदौर
कांक्रीट की सड़कों के लिए जारी किए टेंडर
नगर निगम पेयजल और ड्रेनेज लाइनें बिछाने के बाद क्षेत्र में कांक्रीट की सड़कें बनाएगा। इसके लिए नगर निगम की जनकार्य समिति ने टेंडर जारी भी कर दिए हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले तीन माह में क्षेत्र में पेयजल, ड्रेनेज लाइन सहित सड़कों के सीमेंटीकरण का काम भी पूरा हो जाएगा।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
मध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले
↑