देश की बात, आपके शहर से
सांसद शंकर लालवानी ने राऊ, देपालपुर एवं सांवेर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायतों के लिए 10 पेयजल टैंकरों को किया रवाना
इंदौर 4 बार पढ़ी गई

सांसद शंकर लालवानी ने राऊ, देपालपुर एवं सांवेर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायतों के लिए 10 पेयजल टैंकरों को किया रवाना

ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट से राहत दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल इंदौर।

Abhishek Raghuvanshi8 जून 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट से राहत दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

इंदौर। भीषण गर्मी और जलसंकट की स्थिति को देखते हुए सांसद शंकर लालवानी ने संसदीय क्षेत्र इंदौर की ग्रामीण विधानसभा राऊ, देपालपुर एवं सांवेर की विभिन्न ग्राम पंचायतों में पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए 10 पेयजल टैंकरों को रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने राजवाड़ा पहुंचकर लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा जनकल्याण और सेवा के संकल्प को दोहराया।

तस्वीरों में खबर3 फोटो

सांसद लालवानी ने कहा कि गर्मी के मौसम में कई ग्राम पंचायतों में जलस्तर घटने के कारण पेयजल की समस्या उत्पन्न होती है। ऐसे समय में ग्रामीण नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए संसदीय क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में लगातार स्थिति पर नजर रखी जा रही है। आवश्यकता वाले क्षेत्रों में तत्काल पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है तथा प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर राहत कार्यों को गति दी जा रही है।

उन्होंने बताया कि राऊ, देपालपुर एवं सांवेर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में इन 10 टैंकरों के माध्यम से नियमित रूप से पेयजल पहुंचाया जाएगा। इससे हजारों ग्रामीण परिवारों को राहत मिलेगी तथा जल संकट की स्थिति से निपटने में सहायता प्राप्त होगी।

सांसद लालवानी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार अंतिम व्यक्ति तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के लक्ष्य के साथ कार्य कर रही है। इसी सोच के अनुरूप इंदौर संसदीय क्षेत्र में पेयजल एवं जल संरक्षण से जुड़े अनेक कार्य लगातार किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सांसद निधि से अब तक ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में 176 पेयजल टैंकर उपलब्ध कराए जा चुके हैं। इसके साथ ही जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए 100 से अधिक अमृत सरोवरों का निर्माण एवं विकास कराया गया है तथा शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में 500 से अधिक बोरिंग कार्य भी संपन्न कराए गए हैं।

उन्होंने कहा कि इंदौर और आसपास के क्षेत्रों की दीर्घकालिक पेयजल आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार के सहयोग से नर्मदा परियोजना के चतुर्थ चरण के लिए लगभग 1200 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी योजना पर कार्य प्रगति पर है। यह परियोजना भविष्य में इंदौर संसदीय क्षेत्र की बढ़ती जल आवश्यकताओं की पूर्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

सांसद लालवानी ने निर्देशित किया कि जिन क्षेत्रों में पेयजल की समस्या अधिक है, वहां प्राथमिकता के आधार पर पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था की सतत निगरानी रखी जाए, ताकि किसी भी गांव में पेयजल संकट की स्थिति उत्पन्न न हो।
जनसेवा ही उनका सर्वोच्च दायित्व है संसदीय क्षेत्रों के नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए वे सदैव प्रतिबद्ध हैं। संसदीय क्षेत्र के प्रत्येक गांव और प्रत्येक परिवार तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।

इस अवसर पर मोहनसिंह काछवा, रामस्वरूप गहलोत, दिलीप पटेल, विक्रम सिंह रोजड़ी, राजेन्द्र पटेल, महेन्द्र सिंह ठाकुर, गोपाल कटेसरिया, अजय आहुजा, दिलीप पटेल सहित जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। उपस्थितजनों ने ग्रामीण क्षेत्रों के लिए की गई इस महत्वपूर्ण पहल का स्वागत करते हुए सांसद शंकर लालवानी के प्रति आभार व्यक्त किया।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 3 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 7 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
मध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 10 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 10 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 11 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 11 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 11 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 21 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 23 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 23 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 23 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 25 दिन पहले
↑