भारत को नशा-मुक्त बनाने में सभी का सहयोग अपेक्षित: राज्यपाल श्री पटेल
अभियान स्वस्थ, संस्कारवान एवं विकसित भारत निर्माण का जन आंदोलन राज्यपाल नशा-मुक्त भारत अभियान शुभारंभ के स्थानीय कार्यक्रम में हुए शामिल प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान शुभारंभ के वर्चुअल कार्यक्रम में राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने रविवार को भोपाल में सहभागिता की।
अभियान स्वस्थ, संस्कारवान एवं विकसित भारत निर्माण का जन आंदोलन
राज्यपाल नशा-मुक्त भारत अभियान शुभारंभ के स्थानीय कार्यक्रम में हुए शामिल
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान शुभारंभ के वर्चुअल कार्यक्रम में राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने रविवार को भोपाल में सहभागिता की। कार्यक्रम का आयोजन ब्रह्माकुमारीज़ सुख शांति भवन रिट्रीट सेंटर में किया गया था। कार्यक्रम, ब्रह्माकुमारी दीदी प्रकाशमणि जी की 19वीं पुण्य स्मृति दिवस के अवसर पर 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान के तहत ब्रह्माकुमारी राजयोग भवन भोपाल द्वारा किया गया था।
स्थानीय कार्यक्रम में राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि नशा मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए हर व्यक्ति, परिवार, समुदाय और वर्ग का सहयोग अपेक्षित है। हर व्यक्ति नशा मुक्ति की प्रतिज्ञा को 365 दिन याद रखें। उन्होंने कहा कि 10 करोड़ व्यक्ति यदि एक परिवार को नशा मुक्त करेंगे तो देश की 50 करोड़ आबादी नशा मुक्त हो जाएगी। देश में बड़ा बदलाव आ जाएगा। उन्होंने कहा कि नशा-मुक्त, स्वस्थ, संस्कारवान एवं विकसित भारत के निर्माण के ऐतिहासिक जन आंदोलन का शुभारंभ देश के लिए अत्यंत प्रेरणादायी और महत्वपूर्ण अवसर है। इस प्रसंग में बच्चों का बचपन नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखना तथा प्रत्येक परिवार को अपने घर को नशा-मुक्त बनाने के लिए प्रेरित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने मिशन स्पंदन को जन-आंदोलन का स्वरूप देने के लिए नशा-मुक्त भारत अभियान का व्यापक संकल्प लिया है।
राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि अभियान की वास्तविक सफलता तभी होगी, जब वह जन-व्यवहार, जीवनशैली और सामाजिक चेतना का स्थायी संस्कार बने। उन्होंने अभियान से जुड़े सभी लोगों से आग्रह किया कि वे समाज के वंचित वर्गों, पिछड़े क्षेत्रों और दूरस्थ अंचलों तक पहुँचकर यह संदेश दें कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि परिवार, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्र की प्रगति को भी गंभीर रूप से प्रभावित करता है। राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी की पावन स्मृति में प्रधानमंत्री के जन-आंदोलन से जुड़ने के लिए ब्रह्माकुमारी परिवार की सराहना की और आग्रह किया कि वे सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से युवाओं में मूल्य-आधारित शिक्षा, स्वस्थ जीवनशैली और आध्यात्मिक चेतना के प्रसार का मार्गदर्शन एवं नेतृत्व करें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अभियान विकसित भारत @2047 के राष्ट्रीय संकल्प को साकार करने की दिशा में एक प्रभावी, व्यापक और क्रांतिकारी जन-आंदोलन सिद्ध होगा।
सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा कि वर्तमान पीढ़ी पर नशे के दुष्प्रभाव तेजी से बढ़ रहे हैं, जो समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के साथ-साथ परिवार, समाज और राष्ट्र की प्रगति को भी प्रभावित करता है। इसलिए नशा-मुक्त भारत का संकल्प जन-आंदोलन का रूप लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस दिशा में शासन-प्रशासन के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है। युवाओं को नशे के मायाजाल से बचाने के लिए ब्रह्माकुमारी संस्थान, बी.के. गायत्री परिवार तथा अन्य सामाजिक संगठन निरंतर जागरूकता अभियान चला रहे हैं। उन्होंने पुलिस विभाग द्वारा गत वर्ष संचालित नशा-निवारण अभियान की भी सराहना की।
मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष श्री अवधेश प्रताप सिंह ने कहा कि नशा सामाजिक एवं नैतिक मूल्यों के क्षरण का प्रमुख कारण है। उन्होंने परिवार, समाज और सांस्कृतिक जीवन-मूल्यों के संरक्षण पर बल देते हुए कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए अध्यात्म से जोड़कर उनकी आंतरिक प्रेरणा को सशक्त बनाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि परिवार और समाज का सतत संवाद ही युवाओं को नशे जैसी बुराई से बचा सकता है। बी.के. रेखा दीदी ने कहा कि नशा व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से क्षति पहुँचाता है। समाज को व्यसनों से मुक्त कर आत्मिक जागरूकता का प्रसार समय की आवश्यकता है। कार्यक्रम के प्रारंभ में क्षेत्रीय निर्देशिका, सुख शांति भवन बी.के. नीता दीदी, ने स्वागत उद्बोधन दिया तथा बी.के. राम भाई ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। बी.के. रतना दीदी ने नशा-मुक्त भारत की प्रतिज्ञा दिलाई और बी.के. हेमा दीदी ने राजयोग का अभ्यास कराकर सकारात्मक एवं आध्यात्मिक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshएमपी ट्रांसको ने भोपाल में 853 नोटिस जारी, जोखिम भरे निर्माण पर रोक 1 घंटा पहले
MadhyaPradesh80 किशोरों को प्रमाणपत्र, विधायक ने ‘मन की बात’ में शामिल होने का संकेत 1 दिन पहले
MadhyaPradeshनरेला विधानसभा में दीपावली से पहले वृहद सफाई अभियान शुरू 1 दिन पहले
MadhyaPradeshई-संजीवनी टेलीमेडिसिन: उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने अधोसंरचना और प्रशिक्षण पर जोर 3 दिन पहले
MadhyaPradeshभौतिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का प्रथम चरण 19 नवंबर को होगा 4 दिन पहले
Bhopalभोपाल पुलिस के सिस्टम में साइबर सेंधमारी, FIR से कोर्ट के साक्ष्य तक खतरा! 4 दिन पहले
MadhyaPradeshसारंग ने भोपाल में विकास कार्यों को गति देने के निर्देश दिए 4 दिन पहले
MadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से वीडियो कॉन्फ्रेंस में चर्चा 4 दिन पहले
Indoreस्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने कलेक्टर कार्यालय में लगाया गया महिला स्व-सहायता समूहों का विशेष स्टॉल 1 घंटा पहले
Indoreजनसुनवाई सम्पन्न – 200 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएं 1 घंटा पहले
Indoreइंदौर के ‘बड़े भैया’ की अनसुनी कहानी: मजदूरी से राजनीति तक का सफर, जानिए जिंदगी के 6 ऐसे किस्से जो कम लोग जानते हैं 6 घंटे पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने खुडैल तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ 3 दिन पहले
Indoreकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्माना 4 दिन पहले
Indoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 4 दिन पहले
Indoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 17 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 17 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 18 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 18 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 18 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 18 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 18 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 18 दिन पहले