भागीरथपुरा में सघन स्वास्थ्य वर्धन अभियान से जनजीवन में लौट रहा भरोसा
हर घर तक पहुँच रही शासन की स्वास्थ्य सुरक्षा, 24×7 निगरानी में पूरा क्षेत्रशासन-प्रशासन की त्वरित, समन्वित और संवेदनशील पहलभागीरथपुरा क्षेत्र में जलजनित घटना के उपरांत शासन-प्रशासन द्वारा की गई त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के सकारात्मक परिणाम अब स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगे हैं।
हर घर तक पहुँच रही शासन की स्वास्थ्य सुरक्षा, 24×7 निगरानी में पूरा क्षेत्र
शासन-प्रशासन की त्वरित, समन्वित और संवेदनशील पहल
भागीरथपुरा क्षेत्र में जलजनित घटना के उपरांत शासन-प्रशासन द्वारा की गई त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के सकारात्मक परिणाम अब स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप क्षेत्र में नागरिकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए स्वास्थ्य वर्धन अभियान को व्यापक स्तर पर संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से न केवल बीमारियों की पहचान की जा रही है, बल्कि भविष्य की किसी भी संभावित स्वास्थ्य चुनौती से निपटने के लिए ठोस आधार भी तैयार किया जा रहा है।
50 दल, 200 से अधिक स्वास्थ्यकर्मी, हर घर तक सीधी पहुँच
भागीरथपुरा क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग के 50 दलों में तैनात 200 से अधिक प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मी 24×7 सक्रिय हैं। ये दल घर-घर पहुँचकर लगभग 20 निर्धारित स्वास्थ्य मानकों पर नागरिकों की जांच कर रहे हैं। अभियान के अंतर्गत प्रभावित नागरिकों का नियमित फॉलोअप सुनिश्चित किया जा रहा है तथा प्रत्येक नागरिक को हेल्थ कार्ड प्रदान किया जा रहा है, जिससे उनके स्वास्थ्य संबंधी रिकॉर्ड का सुव्यवस्थित संधारण संभव हो सके।
मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप “इलाज में शून्य असुविधा” का लक्ष्य
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधव हासानी ने बताया कि डॉ. मोहन यादव की स्पष्ट मंशा है कि भागीरथपुरा क्षेत्र का कोई भी नागरिक इलाज से वंचित न रहे। इसी दृष्टिकोण के अनुरूप कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशन में यह अभियान निरंतर गति से संचालित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में स्वास्थ्य वर्धन अभियान प्रारंभ कर आगामी 6 दिनों में क्षेत्र के लगभग 60 हजार नागरिकों का व्यापक स्वास्थ्य परीक्षण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान के अंतर्गत विगत तीन दिन में अब तक लगभग 12 हजार 521 नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण पूर्ण किया जा चुका है। गंभीर बीमारियों की पहचान होने पर संबंधित नागरिकों को तुरंत उच्च स्तरीय उपचार से जोड़ा जा रहा है।
मौके पर ही उपचार, समय पर पहचान – यही अभियान की विशेषता
अभियान के दौरान उल्टी-दस्त जैसी बीमारियों के साथ-साथ अन्य सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं का मौके पर ही उपचार किया जा रहा है। साथ ही आवश्यकता पड़ने पर रेफरल की सुव्यवस्थित व्यवस्था भी की गई है। इससे नागरिकों को अस्पतालों के चक्कर लगाने से राहत मिल रही है और विश्वास का वातावरण निर्मित हुआ है।
विस्तृत मानकों पर हो रही जांच
स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान डिहाइड्रेशन स्तर, एमयूएसी, पोषण स्थिति, हीमोग्लोबिन, एनीमिया, रक्तचाप, ब्लड शुगर, उच्च रक्तचाप, उल्टी-दस्त के मामलों का फॉलोअप, गर्भवती एवं धात्री माताओं की स्वास्थ्य स्थिति, गंभीर बीमारियां सहित अनेक महत्वपूर्ण मानकों की जांच की जा रही है। यह अभियान विशेष रूप से बच्चों, महिलाओं एवं बुजुर्गों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
दीर्घकालीन स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में भी एक मजबूत नींव
स्थानीय रहवासी अनिता यादव, शैलेन्द्र अजीते, विमला बाई, जगदीश मेहर, आनंद वर्मा, जय सुनहरे एवं लक्ष्मी वानखेड़े सहित अनेक नागरिकों का कहना है कि इस पहल से उन्हें न केवल उल्टी-दस्त जैसी समस्याओं की जानकारी मिल रही है, बल्कि शुगर, ब्लड प्रेशर और अन्य गंभीर बीमारियों का भी समय रहते पता चल रहा है। इससे भविष्य में किसी भी बड़े स्वास्थ्य संकट से बचाव संभव होगा। भागीरथपुरा में संचालित स्वास्थ्य वर्धन अभियान की यह पहल न केवल वर्तमान स्थिति को नियंत्रित करने में सहायक सिद्ध हो रही है, बल्कि दीर्घकालीन स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में भी एक मजबूत नींव रख रही है।
दो आकर्षक कैप्शन बना दो प्रशासनिक भाषा में पोस्ट संबंधित # के साथ कैप्शन छोटे और आकर्षक होना चाहिए

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले