पौने 2 करोड रुपये कीमत की एक्यपायर बीयर को किया गया नष्ट
नागरिकों की स्वास्थ्य सुरक्षा को देखते हुए इंदौर आबकारी विभाग द्वारा की गई कार्रवाईमाउण्ट एवरेस्ट ब्रेवरीज लिमि. मेमदीग्राम, सिमरोल द्वारा बनायी गई थी बीयरनिश्चिम समय पर निर्यात नहीं होने से 2 लाख 23 हजार 316 लीटर बीयर हो गई थी एक्सपायरइन्दौर जिले के सिमरोल क्षेत्र स्थित माउण्ट एवरेस्ट ब्रेवरीज लिमि. मेमदीग्राम में निर्धारित नियमों एवं मानक संचालन प्रकिया के अंतर्गत विभिन्न ब्राण्डों की 23154 पेटियों में भरी 2 लाख 23 हजार 316 लीटर एक्सपायर बीयर को नष्ट किया गया है, जिसका डिस्टलरी मूल्य लगभग पौने 2 करोड रुपये है।
नागरिकों की स्वास्थ्य सुरक्षा को देखते हुए इंदौर आबकारी विभाग द्वारा की गई कार्रवाई
माउण्ट एवरेस्ट ब्रेवरीज लिमि. मेमदीग्राम, सिमरोल द्वारा बनायी गई थी बीयर
निश्चिम समय पर निर्यात नहीं होने से 2 लाख 23 हजार 316 लीटर बीयर हो गई थी एक्सपायर
इन्दौर जिले के सिमरोल क्षेत्र स्थित माउण्ट एवरेस्ट ब्रेवरीज लिमि. मेमदीग्राम में निर्धारित नियमों एवं मानक संचालन प्रकिया के अंतर्गत विभिन्न ब्राण्डों की 23154 पेटियों में भरी 2 लाख 23 हजार 316 लीटर एक्सपायर बीयर को नष्ट किया गया है, जिसका डिस्टलरी मूल्य लगभग पौने 2 करोड रुपये है। उपायुक्त आबकारी श्री संजय तिवारी की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा पारदर्शी प्रक्रिया द्वारा नियमानुसार बीयर को नष्टीकरण करवाया गया।
इस संबंध में सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी द्वारा बताया गया कि माउण्ट एवरेस्ट ब्रेवरीज लिमि. मेमदीग्राम, सिमरोल द्वारा मध्यप्रदेश सहित दिल्ली, असम एवं महाराष्ट्र राज्यों में भेजे जाने हेतु उक्त बीयर निर्मित की गयी थी, परन्तु उक्त राज्यों से समय पर डिमाण्ड न प्राप्त होने से निश्चित समय के भीतर उपरोक्त बीयर प्रदाय/निर्यात नहीं की जा सकी थी। उक्त बीयर की निर्माण तिथि से 6 माह की अवधि अधिक हो जाने की जानकारी इकाई प्रभारी द्वारा आबकारी विभाग को दी गयी। उक्त जानकारी को आबकारी विभाग द्वारा गंभीरतापूर्वक लिया जाकर नियमानुसार प्रक्रिया का पालन कर इसके नष्टीकरण की कार्यवाही की प्रक्रिया प्रारम्भ की गयी, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उक्त बीयर का किसी भी स्तर पर विक्रय अथवा आपूर्ति नहीं हो।
आबकारी विभाग द्वारा निर्धारित प्रकियानुसार स्कंध का सत्यापन, गणना आदि कर विभाग की सतर्क निगरानी में एक्सपायर बीयर का नष्टीकरण किया गया, ताकि जन स्वास्थ्य एवं उपभोक्ता हितों की सुरक्षा बनी रहे। सम्पूर्ण कार्यवाही तीन दिवसों गत तीन दिवसों में की गई। सबसे पहले बोतल में भरी बीयर को बहाकर नष्ट किया गया तथा केन में भरी बीयर को बुल्डोजर एवं जे.सी.बी मशीन से कुचलकर नष्ट किया गया। सम्पूर्ण कार्यवाही की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी करायी गयी।
उक्त कार्यवाही के दौरान नष्टीकरण हेतु गठित समिति में नामांकित अधिकारी श्री संजय तिवारी उपायुक्त आबकारी संभागीय उड़नदस्ता संभाग इन्दौर, श्री अभिषेक तिवारी सहायक आबकारी आयुक्त इन्दौर, श्रीमती प्रतीक्षा शर्मा (इकाई प्रभारी अधिकारी), श्री धर्मेन्द्र जोशी, श्री जहांगीर खान एवं श्री राजेश जैन एवं आर एस पुरोहित समस्त सहायक जिला आबकारी अधिकारी तथा आबकारी उपनिरीक्षक श्रीमती मीना माल एवं आबकारी आरक्षक गण उपस्थित रहे।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले