“नशे से दूरी है जरूरी” अभियान के तहत आबकारी विभाग द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजितनशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देकर नशे से दूर रहने हेतु किया गया प्रेरित
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशानुसार एवं सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा “नशे से दूरी है जरूरी” अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशानुसार एवं सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा “नशे से दूरी है जरूरी” अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के तहत विद्यार्थियों, ग्रामीणजनों एवं आम नागरिकों को नशे के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्परिणामों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उपस्थित लोगों को बताया गया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके भविष्य, परिवार एवं सामाजिक जीवन पर भी गंभीर नकारात्मक प्रभाव डालता है। कार्यक्रमों में सभी को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने तथा समाज को नशामुक्त बनाने के लिए प्रेरित किया गया।
आबकारी निरीक्षक श्री आशीष जैन एवं त्रियंबिका शर्मा द्वारा महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट एवं सत्य मेव जयते इंस्टीट्यूट में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को बताया गया कि नशा युवाओं के भविष्य एवं उनके व्यक्तित्व विकास को प्रभावित करता है। कार्यक्रम में युवाओं को स्वयं नशे से दूर रहने एवं अपने मित्रों, परिवार तथा समाज के अन्य लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया तथा अंत में सभी विद्यार्थियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई।
आबकारी उप निरीक्षक कृतिका द्विवेदी द्वारा ग्राम दतोदा ग्राम पंचायत परिसर में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणजनों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देकर नशे से दूर रहने हेतु प्रेरित किया गया। आबकारी उप निरीक्षक मीना माल द्वारा ग्राम मेमदी, सिमरोल स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में महिलाओं एवं ग्रामीणों को जागरूक करते हुए नशा मुक्ति का संदेश दिया गया। इसी क्रम में आबकारी उप निरीक्षक सुनील मालवीय एवं बी.डी. अहिरवार द्वारा अंकुरण नशा मुक्ति केंद्र में कार्यशाला आयोजित कर नशे से होने वाले सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी दुष्परिणामों पर चर्चा की गई। सहायक जिला आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र जोशी एवं आबकारी उप निरीक्षक मीरा सिंह द्वारा अर्जुनपुरा बस्ती में जनजागरूकता अभियान चलाकर नागरिकों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। सभी कार्यक्रमों में उपस्थित लोगों को स्वयं नशे से दूर रहने एवं समाज में अन्य लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले