दो दिवसीय ब्रिक्स युवा उद्यमिता शिखर बैठक इंदौर में संपन्न – नवाचार, स्टार्टअप और सतत विकास पर हुआ मंथन
भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता में द्वितीय दिवस क्रिस्टल आईटी पार्क में बैठक, फिर पिथमपुर औद्योगिक क्षेत्र का भ्रमण भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय ब्रिक्स युवा उद्यमिता कार्य समूह की बैठक आज इंदौर में संपन्न हुई।
भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता में द्वितीय दिवस क्रिस्टल आईटी पार्क में बैठक, फिर पिथमपुर औद्योगिक क्षेत्र का भ्रमण
भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय ब्रिक्स युवा उद्यमिता कार्य समूह की बैठक आज इंदौर में संपन्न हुई। 20 और 21 मई 2026 को आयोजित इस बैठक में संरचित संवाद, अनुभव साझाकरण और सहयोगात्मक आदान-प्रदान के साथ ब्रिक्स सदस्य देशों के प्रतिनिधि, युवा उद्यमी और नीति विशेषज्ञ एकजुट हुए। दूसरे दिन का सत्र क्रिस्टल आईटी पार्क में आयोजित हुआ। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र का भ्रमण किया।
एमपीआईडीसी के कार्यकारी निदेशक श्री हिमांशु प्रजापति, SEZ कमिश्नर श्री अभिषेक शर्मा, ब्रिक्स प्रतिनिधिमंडल तथा शीर्ष आईटी कंपनियों के प्रतिनिधि के बीच विस्तृत चर्चा हुई। चर्चा में उभरते कार्य क्षेत्रों, बड़ी कंपनियों के साथ कार्य करते समय आने वाली चुनौतियों तथा तेजी से बदलती तकनीकों के अनुरूप स्वयं को निरंतर अपडेट रखने के महत्व पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही इंदौर के विकसित होते स्टार्टअप इकोसिस्टम, डेटा सेंटर एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे क्षेत्रों में ब्रिक्स देशों के बीच सहयोग की संभावनाओं तथा भारत में सस्ते इंटरनेट की उपलब्धता को स्टार्टअप्स और डिजिटल नवाचार के लिए एक बड़ी ताकत के रूप में भी रेखांकित किया गया।
ब्रिक्स प्रतिनिधिमंडल ने पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र का भ्रमण किया, जो मध्य भारत के सबसे महत्वपूर्ण विनिर्माण क्लस्टर्स में से से एक है। जहाँ ऑटोमोबाइल सहायक उद्योग, फार्मास्यूटिकल्स, इंजीनियरिंग तथा फूड प्रोसेसिंग जैसे प्रमुख उद्योग स्थापित हैं। इस भ्रमण ने प्रतिनिधियों को भारत की विनिर्माण क्षमता और औद्योगिक गहराई का प्रत्यक्ष अनुभव कराया तथा ब्रिक्स देशों के बीच औद्योगिक सहयोग, सप्लाई चेन एकीकरण और तकनीकी साझेदारी जैसे विषयों पर सार्थक चर्चा को बढ़ावा दिया।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले

