देश की बात, आपके शहर से
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर: स्थापना दिवस एवं गौरवपूर्ण यात्रा
इंदौर 7 बार पढ़ी गई

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर: स्थापना दिवस एवं गौरवपूर्ण यात्रा

आज देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर, मध्यप्रदेश अपने स्थापना दिवस के पावन अवसर पर उस महान परंपरा को स्मरण कर रहा है जिसकी आधारशिला माँ अहिल्याबाई होलकर के उज्ज्वल, मानवीय और जनकल्याणकारी जीवन से प्रेरित है।

Abhishek Raghuvanshi1 मई 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

आज देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर, मध्यप्रदेश अपने स्थापना दिवस के पावन अवसर पर उस महान परंपरा को स्मरण कर रहा है जिसकी आधारशिला माँ अहिल्याबाई होलकर के उज्ज्वल, मानवीय और जनकल्याणकारी जीवन से प्रेरित है। विश्वविद्यालय अपनी 62 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पूरी कर चुका है और इन छह दशकों में उसने शिक्षा, शोध, नवाचार और सामाजिक उत्तरदायित्व की ऐसी मिसालें स्थापित की हैं, जो पूरे देश को दिशा प्रदान करती हैं। माँ अहिल्याबाई ने अपने शासनकाल में न्याय, विकास, सांस्कृतिक संरक्षण और मानवता को जिस ऊँचाई तक पहुँचाया, उसी धरोहर को यह विश्वविद्यालय आज तक अपने हर निर्णय और हर शैक्षणिक पहल में जीवंत किए हुए है।


इन्हीं मूल्यों और अहिल्याबाई की मानवतावादी दृष्टि के प्रतिबिंब स्वरूप विश्वविद्यालय ने एक ऐतिहासिक और दूरदर्शी निर्णय लेते हुए जनजातीय अध्ययनशाला की स्थापना की। यह विभाग केवल एक शैक्षणिक इकाई नहीं, बल्कि वह भावनात्मक संकल्प है जो सदियों से उपेक्षित रहे भारत के जनजातीय समाज को उनकी वास्तविक गरिमा, ज्ञान, संस्कृति और इतिहास के साथ मुख्यधारा की शिक्षा में स्थान दिलाने की दिशा में उठाया गया। जनजातीय समाज ने संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण, सतत जीवनशैली, लोकज्ञान और राष्ट्र निर्माण में अमूल्य योगदान दिया है, परंतु मुख्यधारा के इतिहास, न्यायिक विमर्श और शैक्षणिक अध्ययनों में उनके जीवन और परंपराओं को उतनी जगह कभी नहीं मिली। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ने इस कमी को समझा और इसे पूरा करने हेतु जनजातीय अध्ययनशाला की स्थापना एक प्रेरक शुरुआत बन गई।


जनजातीय अध्ययनशाला ने देश में पहली बार तीन विशिष्ट कार्यक्रमों M.A. (Tribal Studies), MBA (Tribal Development and Management) और Ph.D. (Tribal Studies) को एक साथ प्रारंभ कर एक नया शैक्षणिक इतिहास रचा है। M.A. कार्यक्रम में जनजातीय संस्कृति, इतिहास, समाज, प्रशासन और अर्थव्यवस्था का व्यापक अध्ययन कराया जाता है। MBA कार्यक्रम जनजातीय विकास परियोजनाओं, NGO प्रबंधन, CSR, नीतिगत योजनाओं और जनजातीय क्षेत्रों में लीडरशिप को विकसित करने वाला देश का अनूठा पाठ्यक्रम है। वहीं Ph.D. कार्यक्रम जनजातीय जीवन, संस्कृति, भाषाओं, ज्ञान–विज्ञान, सामाजिक संरचना और विकास नीतियों पर गहन शोध का अवसर प्रदान करता है। इस प्रकार तीनों स्तरों का एक ही संस्थान में संचालित होना देवी अहिल्या विश्वविद्यालय को देश का पहला विशिष्ट जनजातीय शिक्षण और अनुसंधान केंद्र बनाता है।


विश्वविद्यालय की 62 वर्षों की गौरवगाथा उल्लेखनीय उपलब्धियों से भरी है। इस अवधि में विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक उत्कृष्टता, सामाजिक न्याय, सांस्कृतिक संरक्षण और नवाचार को अपनी पहचान बनाया है। जनजातीय अध्ययनशाला इस गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाने वाला सबसे जीवंत उदाहरण है। यहाँ न केवल जनजातीय जीवन का अध्ययन होता है, बल्कि विद्यार्थियों और शोधार्थियों को फील्ड वर्क, अध्ययन यात्राओं और सामुदायिक संवाद के माध्यम से वास्तविक अनुभव भी प्रदान किया जाता है। जिस प्रकार माँ अहिल्याबाई ने पूरे देश में मानवता, न्याय, सेवा और विकास की अद्वितीय मिसाल प्रस्तुत की, उसी प्रकार देवी अहिल्या विश्वविद्यालय आज शिक्षा और शोध के माध्यम से समाज को नई दिशा दे रहा है।


देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्थापना दिवस पर सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों, शोधार्थियों, पूर्व विद्यार्थियों और हितधारकों को हार्दिक शुभकामनाएँ। माँ अहिल्याबाई की करुणा, न्यायप्रियता और मानव सेवा की भावना इसी प्रकार विश्वविद्यालय को प्रेरित करती रहे और जनजातीय अध्ययनशाला को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाती रहे। विश्वविद्यालय की 62वीं स्थापना वर्षगाँठ पर हृदय से शुभकामनाएँ।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 7 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
मध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 10 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 10 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 11 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 11 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 11 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 21 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 25 दिन पहले
↑