जेल से छूटने की पार्टी में खूनी खेल… बीच-बचाव करने आए युवक की हत्या, इंदौर में 10 IPS तैनात फिर भी हर दूसरे दिन मर्डर
हीरा नगर थाना अंतर्गत सुखलिया में बुधवार देर रात बदमाशों ने एक युवक की चाकू घोंप कर हत्या कर डाली। झगड़ा जेल से छूटे एक बदमाश की शराब पार्टी में हुआ था। पुलिस ने दो नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया है। इंदौर।
हीरा नगर थाना अंतर्गत सुखलिया में बुधवार देर रात बदमाशों ने एक युवक की चाकू घोंप कर हत्या कर डाली। झगड़ा जेल से छूटे एक बदमाश की शराब पार्टी में हुआ था। पुलिस ने दो नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया है।
इंदौर। हीरा नगर थाना अंतर्गत सुखलिया में बुधवार देर रात बदमाशों ने एक युवक की चाकू घोंप कर हत्या कर डाली। झगड़ा जेल से छूटे एक बदमाश की शराब पार्टी में हुआ था। पुलिस ने दो नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हीरानगर में दस दिन में दूसरी बार हत्या की घटना हुई है। डीसीपी जोन-3 राजेश व्यास के मुताबिक घटना रात करीब 12 बजे गीताश्री फोटो स्टूडियो के पास की है। रविदास नगर निवासी 22 वर्षीय मनीष सुनहरे की दो नाबालिगों ने चाकू मारकर हत्या की है। मनीष डेकोरेशन का काम करता था। रात में वह दोस्त कान्हा के साथ पाउच लेने गया था। तभी दोस्त ऋषभ पंवार का कॉल आया और बताया कि उसको कृष्णा और मयूर मारपीट कर रहे हैं।
नाबालिगों ने पैर में घोंपा चाकू, ईंट से भी किया हमला
मनीष बीच-बचाव करने गया तो आरोपित उस पर टूट पड़े और एक ने पैर में चाकू मारा व दूसरे ने ईंट से हमला कर दिया। गंभीर अवस्था में मनीष को एमवाय अस्पताल ले गए पर उसने दम तोड़ दिया। टीआइ सुशील पटेल के अनुसार ऋषभ कुछ दिनों पूर्व ही जमानत पर जेल से छूटा है। जेल रिहाई की खुशी में उसने शराब पार्टी रखी थी। आरोपित कृष्णा और मयूर को उसने पार्टी में ही बुलाया था। मनीष पार्टी के लिए रवाना हुआ पर पाउच लेने रुक गया। इसी दौरान उन लोगों का झगड़ा शुरू हो गया। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ही नाबालिग बताए जा रहे हैं। हमले में ऋषभ को भी चोट आई है।
निजी अस्पतालों ने उपचार से किया इनकार
मनीष के पिता कालू सुनहरे का निधन हो चुका है। एक भाई टैंट हाउस पर काम करता है। घर की माली हालत भी ठीक नहीं है। बताते हैं मनीष को दो निजी अस्पतालों में ले गए लेकिन उपचार से इनकार कर दिया। उसका खून बह गया था। एमवाय अस्पताल में लेकर आए पर दम तोड़ दिया।
शहर में 10 आईपीएस, फिर भी हर दूसरे दिन एक हत्या
आयुक्त प्रणाली के बाद भी अपराधों में कमी नहीं आ रही है। नगरीय सीमा में इस वक्त आयुक्त संतोष कुमार सिंह सहित 10 आइपीएस पदस्थ हैं। इसके बाद भी हर दूसरे दिन हत्या हो रही है। चाकूबाजी, अवैध वसूली, मारपीट की घटनाएं भी हो रही हैं। पुलिस का दावा है कि प्रति सप्ताह शनिवार को काम्बिंग गश्त में 700 से ज्यादा संदेहियों की जांच, गिरफ्तारी की जाती है। पुलिस आयुक्त सभी थाना प्रभारियों से क्षेत्र के शैडो एरिया की जांच करवाते हैं। शराबी और नशेड़ियों के अड्डों पर भी नियमित चेकिंग होती है। इसके बाद भी हीरानगर की दोनों वारदात हो गई।
अप्रैल माह में हत्याओं का सिलसिला: इंदौर में अपराध की प्रमुख घटनाएं
8 अप्रैल: तेजाजी नगर थाना अंतर्गत सपेरा कालोनी में शुभम नाथ की चाकू मारकर हत्या की गई।
11 अप्रैल: राजेंद्र नगर थाना अंतर्गत कुंदन नगर में कृष्णा अहिरवार की ईंट से हमला कर हत्या कर दी गई।
12 अप्रैल: राऊ थाना अंतर्गत कैट रोड पर नवीन पाटीदार की गोली मारकर हत्या हुई।
17 अप्रैल: लसूड़िया थाना अंतर्गत स्कीम-136 में कड़वा की पेवर ब्लॉक से सिर कुचल कर हत्या की गई।
19 अप्रैल: हीरा नगर थाना अंतर्गत गौरी नगर में इलेक्ट्रिशियन सुरेंद्र साहू की चाकू घोंप कर हत्या कर दी गई।
24 अप्रैल: लसूड़िया थाना क्षेत्र के रविदास नगर में चिंताराम राठौर की चाकू मारकर हत्या कर दी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 7 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 10 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 10 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 11 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 11 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 11 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 21 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 25 दिन पहले

