देश की बात, आपके शहर से
Indore29°CDrizzle
TimeNewsTODAYRight news, better tomorrow
E-Paper
Indore

‘छात्रों की गूंज’ में PM मोदी की मिमिक्री पर सीएम मोहन यादव ने जताई आपत्ति

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने छात्रों की गूंज कार्यक्रम के दौरान एक मिमिक्री आर्टिस्ट के साथ हुए राहुल गांधी के संवाद पर तीखी आपत्ति जताते हुए कहा कांग्रेस नेता राहुल गांधी का यह गैर जिम्मेदाराना रवैया बेहद शर्मनाक, निंदनीय और अशोभनीय है।

‘छात्रों की गूंज’ में PM मोदी की मिमिक्री पर सीएम मोहन यादव ने जताई आपत्ति

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने छात्रों की गूंज कार्यक्रम के दौरान एक मिमिक्री आर्टिस्ट के साथ हुए राहुल गांधी के संवाद पर तीखी आपत्ति जताते हुए कहा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का यह गैर जिम्मेदाराना रवैया बेहद शर्मनाक, निंदनीय और अशोभनीय है। हमारे देश की संस्कृति और मां के सम्मान के अपमान के साथ उन्होंने युवाओं के भविष्य को गलत दिशा में ले जाने को प्रोत्साहित किया है।

यशस्वी प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी ने मां के सम्मान को सर्वोपरि रखते हुए जो अनुकरणीय उदाहरण पेश किया था, उसका इस तरह मजाक उड़ाना देशभर की माता का अपमान करना है। कुछ ही दिनों में हम नवरात्रि पर मां भवानी का आह्वान करेंगे और घर-घर कन्या पूजी जाएंगी।

राहुल गांधी जी और उनकी पार्टी के नेता अपनी कुत्सित मानसिकता के कारण हमेशा मातृशक्ति का अपमान करते रहे हैं। उन्हें अपने इस कृत्य के लिए संपूर्ण देश की माताओं से माफी मांगनी चाहिए।

Abhishek Raghuvanshi