खाद्य सुरक्षा प्रशासन की आइसक्रीम निर्माण इकाइयों पर कार्रवाईदो प्रतिष्ठानों से कुल 10 नमूने जाँच हेतु लिए गए
एक इकाई में निर्माण कार्य बंद-दूसरे को नोटिस जारीकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन, इंदौर द्वारा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सतत निरीक्षण एवं जांच कार्रवाई की जा रही है।
एक इकाई में निर्माण कार्य बंद-दूसरे को नोटिस जारी
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन, इंदौर द्वारा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सतत निरीक्षण एवं जांच कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज 10 मई,2026 को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के संयुक्त दल द्वारा शहर की दो आइसक्रीम निर्माण इकाइयों का औचक निरीक्षण कर कुल 10 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गए।
चैंपियंस आइसक्रीम एंड फ्रोजन फूड पर कार्रवाई
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के संयुक्त दल द्वारा राजाराम नगर स्थित चैंपियंस आइसक्रीम एंड फ्रोजन फूड इकाई का निरीक्षण किया गया। जहां खाद्य कारोबारकर्ता नीलेश विश्वकर्मा उपस्थित पाए गए। निरीक्षण के दौरान निर्माण हेतु वैध अनुज्ञप्ति उपलब्ध नहीं पाई गई। साथ ही पैकेजिंग सामग्री पर लेबलिंग संबंधी जानकारी भी अपूर्ण मिली। निरीक्षण में रॉ मटेरियल का भंडारण अस्वच्छ एवं अव्यवस्थित पाया गया तथा कुछ जंग लगे सांचे भी उपयोग में पाए गए। निर्माण में प्रयुक्त पानी की जांच रिपोर्ट भी प्रस्तुत नहीं की गई। फ्रीजर रूम में खाद्य सामग्री का भंडारण निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया।
मौके से वनीला फ्रोजन डेजर्ट, केसर पिस्ता कुल्फी, मावा एवं चॉकलेट पेस्ट के कुल 4 नमूने जांच हेतु लिए गए। वैध निर्माण अनुज्ञप्ति प्राप्त होने तक संबंधित इकाई का निर्माण कार्य स्थगित कर दिया गया है।
रुद्राक्ष आइसक्रीम इकाई का निरीक्षण
इसी क्रम में कृष्णा पार्क कॉलोनी, छोटा बांगड़दा स्थित रुद्राक्ष आइसक्रीम इकाई का भी खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के संयुक्त दल द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी नरेश कुमावत उपस्थित पाए गए। जांच में विभिन्न फ्लेवर की आइसक्रीम का निर्माण अस्वच्छ परिस्थितियों में किया जाना पाया गया। निर्माण में प्रयुक्त कई फ्लेवर बिना लेबल के मिले, जिन पर आवश्यक जानकारी अंकित नहीं थी। खाद्य पदार्थों के भंडारण स्थल पर भी अव्यवस्था पाई गई। मौके से आइसक्रीम के 5 एवं टूटी फ्रूटी का एक नमूना, इस प्रकार कुल 6 नमूने जांच हेतु लिए गए। बिना लेबल पाए गए फ्लेवर्स का मौके पर ही विनष्टीकरण कराया गया। परिसर में पाई गई अनियमितताओं के संबंध में संबंधित विक्रेता को नोटिस जारी किया जाएगा।
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने कहा है कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध जांच एवं प्रवर्तन कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 7 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 10 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 10 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 11 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 11 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 11 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 21 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 23 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 23 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 23 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 25 दिन पहले