ऑपरेशन “टोटल क्लीन” के तहत आबकारी विभाग का विशेष अभियान जारी
कलेक्टर महोदय जिला-इंदौर श्री शिवम वर्मा जी के निर्देश एवं सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी जी के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा “ऑपरेशन टोटल क्लीन” अभियान के अंतर्गत आज भी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष निरीक्षण एवं प्रवर्तन कार्यवाही की गई।
कलेक्टर महोदय जिला-इंदौर श्री शिवम वर्मा जी के निर्देश एवं सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी जी के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा “ऑपरेशन टोटल क्लीन” अभियान के अंतर्गत आज भी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष निरीक्षण एवं प्रवर्तन कार्यवाही की गई। अभियान हेतु गठित 4 अलग-अलग टीमों द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में मदिरा दुकानों एवं उनके आसपास सघन निरीक्षण किया गया।
अभियान के दौरान मदिरा दुकानों के आसपास साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था एवं सार्वजनिक व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। जिन स्थानों पर अस्वच्छता पाई गई, वहां संबंधित अनुज्ञाधारियों को तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए गए तथा मौके पर सफाई भी कराई गई। साथ ही दुकानों के आसपास यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने हेतु निजी सुरक्षा गार्डों की नियुक्ति सुनिश्चित कराई गई।
शहर हित एवं स्वच्छता अभियान में अनुज्ञाधारियों द्वारा भी उत्साहपूर्वक सहभागिता दिखाई जा रही है तथा दुकानों एवं आसपास के क्षेत्रों में नियमित साफ-सफाई कराई जा रही है।
कार्यवाही के दौरान दुकान के आसपास अवैध रूप से मदिरापान करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। अभियान के दौरान कुल 28 प्रकरण कायम कर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई।
आज अभियान के अंतर्गत बाणगंगा क्रमांक-02, इमली बाजार, रोशन सिंह भंडारी मार्ग, कनाड़िया बायपास चौराहा, बंगाली चौराहा क्रमांक-01, भागीरथपुरा, ट्रांसपोर्ट नगर, खंडवा नाका, हीरा नगर, एमआर-10, द्वारकापुरी, लोहामंडी, जूनी इंदौर, जवाहर मार्ग, गौरी नगर, गंगा नगर एवं सिरपुर तालाब क्षेत्र स्थित मदिरा दुकानों का निरीक्षण किया गया।
सहायक आयुक्त आबकारी द्वारा बताया गया कि “ऑपरेशन टोटल क्लीन” अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा स्वच्छता एवं कानून व्यवस्था प्रभावित करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 7 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 10 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 10 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 11 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 11 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 11 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 21 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 23 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 23 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 23 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 25 दिन पहले