कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर जिला प्रशासन एवं आरटीओ इंदौर ने की यात्री बसों की सघन जांच
नियम विरुद्ध पाए जाने पर 13 बसों पर कार्रवाई, 11 बसें जब्त एवं 2 बसों के फिटनेस निरस्त किये गए कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशानुसार इंदौर शहर में लोक परिवहन वाहनों की लगातार सघन जांच की जा रही है।
नियम विरुद्ध पाए जाने पर 13 बसों पर कार्रवाई, 11 बसें जब्त एवं 2 बसों के फिटनेस निरस्त किये गए
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशानुसार इंदौर शहर में लोक परिवहन वाहनों की लगातार सघन जांच की जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार को जिला प्रशासन एवं आरटीओ विभाग द्वारा तीन इमली चौराहा एवं राजकुमार ब्रिज के नीचे संयुक्त रूप से यात्री बसों की जांच अभियान चलाया गया।
जांच अभियान के दौरान बसों में ओवरलोडिंग, अधिक किराया वसूली, अवैध पार्किंग, इमरजेंसी एग्जिट, फायर सेफ्टी सिस्टम, आपातकालीन निकास व्यवस्था, पैनिक बटन, प्रेशर हॉर्न, जीपीएस, स्पीड गवर्नर तथा निर्धारित बैठक क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने जैसे बिंदुओं की सूक्ष्मता से जांच की गई। साथ ही बसों के पंजीयन प्रमाण पत्र, बीमा, फिटनेस, परमिट एवं पीयूसी दस्तावेजों का भी परीक्षण किया गया। जांच में कई बसों में फायर सेफ्टी उपकरण खराब अथवा मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए। कुछ बसों के इमरजेंसी एग्जिट बंद मिले तथा मेडिकल किट भी उपलब्ध नहीं थी। कई बसें अवैध पार्किंग में खड़ी पाई गईं।
सघन कार्रवाई के दौरान बताया गया कि नियमों के उल्लंघन एवं परमिट शर्तों का पालन नहीं करने पर कुल 13 यात्री बसों पर कार्रवाई की गई, जिनमें से 11 बसें जब्त की गईं तथा 2 बसों के फिटनेस प्रमाण पत्र निरस्त किए गए। इसके अतिरिक्त 8 बसों से 80 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। जबकि शेष 3 बसों से लगभग 1 लाख 50 हजार रुपये का जुर्माना वसूला जाना प्रस्तावित है।
संयुक्त कार्रवाई में जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम श्री ओमनारायण सिंह बड़कुल, आरटीओ श्री प्रदीप शर्मा, एआरटीओ श्री राजेश गुप्ता एवं उड़नदस्ता प्रभारी श्री आकाश सिटोले सहित टीम के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
कार्रवाई के दौरान बस चालकों एवं परिचालकों को समझाइश भी दी गई कि वे बसों में किसी भी प्रकार के ज्वलनशील पदार्थ का परिवहन न करें। साथ ही यात्रियों को आपातकालीन स्थिति में सुरक्षा उपायों की जानकारी देने, इमरजेंसी एग्जिट एवं कांच तोड़ने वाले हैमर की स्थिति बताने तथा बसों को केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर खड़ा करने के निर्देश दिए गए।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले