उप मुख्य मंत्री श्री जगदीश देवड़ा देवास जिले के टोंककला के पास फटाखा फैक्ट्री में हुए अग्निकांड में घायल मरीजों से मिलने एमवाय अस्पताल एवं चोईथराम अस्पताल पहुँचे
सभी घायलों को बेहतर उपचार के चिकित्सकों को दिए निर्देश - उप मुख्यभमंत्री श्री जगदीश देवड़ा देवास जिले में स्थित टोंककला के पास आज फटाखा फैक्ट्री में हुए दु:खद अग्निकांड में घायल मरीजों से मिलने उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा इंदौर के चोईथराम अस्पताल एवं एमवाय अस्पताल पहुँचे।
सभी घायलों को बेहतर उपचार के चिकित्सकों को दिए निर्देश – उप मुख्यभमंत्री श्री जगदीश देवड़ा
देवास जिले में स्थित टोंककला के पास आज फटाखा फैक्ट्री में हुए दु:खद अग्निकांड में घायल मरीजों से मिलने उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा इंदौर के चोईथराम अस्पताल एवं एमवाय अस्पताल पहुँचे। यहाँ उन्होंने चिकित्सा विशेषज्ञों से घायलों के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।
उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने चोईथराम अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती मरीजों से मिले और उनके स्वास्थ्य उपचार की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल के चिकित्सकों को निर्देश दिए कि सभी घायलों का उचित उपचार किया जाए। उन्हें समय पर दवाईयाँ और आवश्यक जाँच की जाए। किसी भी मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। घायल मरीजों के परिजनों से भी संवाद किया और उन्हें विश्वास दिलाया कि अस्पताल में मरीजों का नि:शुल्क और बेहतर उपचार किया जा रहा है। इस मौके पर इंदौर कलेक्टर श्री शिवम वर्मा, मुख्य चिकित्सक एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधव प्रसाद हासानी, चोईथराम अस्पताल के प्रबंधन से जुड़े श्री लखवानी, देवास के चिकित्सा अधिकारी एवं अन्य डॉक्टर्स उपस्थित रहें। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा चोईथराम अस्पताल से एमवाय अस्पताल गए। वहाँ उन्होंने बर्न यूनिट में उपचार के लिए भर्ती घायल मरीजों से मिले और उन्हें विश्वास दिलाया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर सभी घायलों का अस्पताल में नि:शुल्क उपचार किया जा रहा है। इस मौके पर एमवाय के अधीक्षक डॉ. अशोक यादव एवं अन्य चिकित्सक विशेषज्ञ उपस्थित थे।
उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा के पहुँचने के पूर्व उज्जैन संभागायुक्त श्री आशीष सिंह और उज्जैन आईजी श्री राकेश गुप्ता, इंदौर कलेक्टर श्री शिवम वर्मा घायलों से मिले और चिकित्सा विशेषज्ञों से उपचार संबंधी जानकारी प्राप्त की।
जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट घायलों से मिलने एमवाय अस्पताल पहुँचे
जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट एमवाय अस्पताल में घायलों से मिलने पहुँचे। उन्होंने अस्पताल के चिकित्सकों को निर्देश दिए कि घायलों का बेहतर उपचार सुनिश्चित किया जाए। इस मौके पर उज्जैन संभागायुक्त श्री आशीष सिंह, उज्जैन आईजी श्री राकेश गुप्ता, मुख्य चिकित्सक एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधव प्रसाद हासानी एवं संबंधित चिकित्सक उपस्थित थे।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले



