इंदौर जीआरपी थाने के पुलिसकर्मी ने किया रेप:महिला को दिया शादी का झांसा फिर मुकर गया, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण
इंदौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र में जीआरपी थाने में पदस्थ एक आरक्षक के खिलाफ मंगलवार को दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। महाराष्ट्र की रहने वाली पीड़िता की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है।
इंदौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र में जीआरपी थाने में पदस्थ एक आरक्षक के खिलाफ मंगलवार को दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। महाराष्ट्र की रहने वाली पीड़िता की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। पीड़िता वर्तमान में भोपाल में रह रही है। पुलिस के मुताबिक 35 वर्षीय महिला की शिकायत पर आरोपी सचिन पुत्र हरीनारायण चंद्रवंशी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि वर्ष 2018 में इंदौर में पढ़ाई के दौरान उसकी पहचान सचिन से फेसबुक के माध्यम से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और मुलाकातें होने लगीं।
पहले शादी का वादा किया बाद में मुकर गया
महिला का कहना है कि आरोपी ने शादी का वादा किया और भरोसा दिलाते हुए उसे अपने साथ रखा। 8 नवंबर 2018 को आरोपी उसे कनाड़िया स्थित अपने सरकारी क्वार्टर में ले गया, जहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद भी कई बार मुलाकातें होती रहीं, लेकिन हर बार शादी की बात टाल दी गई। पीड़िता के अनुसार, बाद में दोनों परिवारों की सहमति भी बनी, लेकिन आरोपी ने शादी नहीं की। वर्ष 2021 में महिला की मां और 2023 में पिता के निधन के बाद आरोपी ने उससे दूरी बना ली और अंततः शादी से साफ इंकार कर दिया।
फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दी
महिला को बाद में पता चला कि आरोपी किसी अन्य युवती के साथ लिव-इन में रह रहा है और फरवरी 2026 में उसने कहीं और सगाई भी कर ली। आरोप है कि 13 फरवरी को भोपाल में मुलाकात के दौरान आरोपी ने शादी से इंकार करते हुए उसके फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दी।
इसके बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को जानकारी दी और भोपाल में शिकायत दर्ज कराई। जांच के बाद मामला इंदौर के कनाड़िया थाने भेजा गया, जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले