आज का विद्यार्थी कल का भविष्य निर्माता है :- पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री पटेल
मंत्री श्री पटेल विधिज्ञ एक्सीलेंस कॉन्क्लेव-2026 में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम विभाग मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा है कि आज का विद्यार्थी कल का भविष्य निर्माता है।
मंत्री श्री पटेल विधिज्ञ एक्सीलेंस कॉन्क्लेव-2026 में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए
प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम विभाग मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा है कि आज का विद्यार्थी कल का भविष्य निर्माता है। उसके हाथ में देश का दारोमदार है। कोई भी विद्यार्थी अकेले अपने बलबूते पर सफलता प्राप्त नहीं करता। उसके पीछे परिवार, समाज और राष्ट्र का भी योगदान होता है। अत: विद्यार्थियों को चाहिये कि वह सभी का सम्मान करें। यह बात श्री पटेल ने विधिज्ञ द्वारा इंदौर के लाभमण्डपम में आयोजित विधिज्ञ एक्सीलेंस कॉन्क्लेव-2026 (गुरुजन सम्मान) के कार्यक्रम में कही। श्री पटेल मुख्य अतिथि बतौर कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त न्यायाधीश श्री तारकेश्वर सिंह, पूर्व कलेक्टर श्री सी.बी. सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे।
कार्यक्रम में श्री पटेल ने क्लेट और आईपीएमएटी परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। साथ ही हाईस्कूल और हायर सेकण्डरी परीक्षा में 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में मंत्री श्री पटेल ने सभी सम्मानित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि कानून सबके लिए समान है। कानून के सामने कोई छोटा और बड़ा नहीं है। सभी को कानून का पालन और सम्मान करना चाहिये।
श्री पटेल ने आगे कहा कि आने वाले समय में समाज तो उच्च तकनीक से लैस होगा लेकिन सबके सामने जल संकट एक चुनौती के रूप में उभरेगा। अत: हमें पर्यावरण की चिंता अभी से करनी होगी। अधिक से अधिक पौधारोपण करना होगा। पेड़ हमें फल, फूल, पत्ती और छाया ही नहीं देता बल्कि हमें देने का संस्कार भी देता है। जहां पेड़ होते हैं, वहां तापमान में कमी आती है। पेड़ हमसे लेता कुछ नहीं, देता ही है। उन्होंने आगे कहा कि नर्मदा मैया के प्रति शुरू से मेरी अगाध श्रद्धा रही है। मैंने कई बार नर्मदा की परिक्रमा भी की। इस परिक्रमा से मुझे जो हासिल हुआ वह अवर्णनीय है। नदियों के उदगम पर जाना और वहां से जल लाना शौक रहा है।
अभी तक मैं 112 नदियों के उदगम तक पहुंचा हूं। उन्होंने कहा कि बीज पुरखों की देन है और इसकी रक्षा करना हम सबका दायित्व है। बीजों को रासायनिक उर्वरकों से बचाना जरूरी है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को संकल्प दिलाया कि वे पर्यावरण की रक्षा करेंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी और उनके अभिभावक उपस्थित थे।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 7 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 10 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 10 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 10 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 11 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 11 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 11 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 11 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 दिन पहले
Indoreइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना 16 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 17 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 21 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 23 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 23 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 23 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 25 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 25 दिन पहले





