इंदौर जिले में आयोजित होंगे तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर
एक ही स्थान पर मिलेगा 110 से अधिक शासकीय योजनाओं का लाभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस एवं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मध्य आमजन को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से विशेष जनकल्याण शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए गये हैं।
एक ही स्थान पर मिलेगा 110 से अधिक शासकीय योजनाओं का लाभ
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस एवं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मध्य आमजन को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से विशेष जनकल्याण शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए गये हैं। इसी क्रम में कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के मार्गदर्शन में 18 जून 2026 तक जिले के प्रत्येक विकासखंड एवं नगरीय निकाय मुख्यालय पर तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों का उद्देश्य पात्र हितग्राहियों को विभिन्न विभागों की योजनाओं से जोड़ना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना है।
शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित 110 से अधिक योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जाएगा। इनमें आयुष्मान भारत योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना, पीएम स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएं, दिव्यांगजन कल्याण योजनाएं, जाति, आय एवं निवास प्रमाण पत्र, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, विद्युत एवं जल कनेक्शन, भवन अनुमति, ड्राइविंग लाइसेंस नवीनीकरण सहित अनेक सेवाएं शामिल हैं।
नगर निगम इंदौर द्वारा सभी जोन कार्यालयों में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। 16 जून को जोन क्रमांक 1 से 8, 17 जून को जोन क्रमांक 9 से 15 तथा 18 जून को जोन क्रमांक 16 से 22 तक के क्षेत्रों में शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में विभागीय योजनाओं के पात्र हितग्राहियों का चिन्हांकन, पंजीयन, स्वीकृति एवं लाभ वितरण की कार्रवाई प्राथमिकता से की जाएगी।
शिविरों में विभागीय स्टॉल स्थापित किए जाएंगे, जहां नागरिकों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी, आवेदन एवं सेवा वितरण की सुविधा उपलब्ध होगी। लंबित आवेदनों एवं शिकायतों के निराकरण के लिए विशेष अभियान भी चलाया जाएगा। साथ ही विकास एवं जनकल्याण योजनाओं की प्रदर्शनी तथा जनजागरूकता गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किये हैं। अपर आयुक्त नगर निगम श्री नरेन्द्र नाथ पाण्डेय को नगरीय क्षेत्र, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संजय तिवारी को ग्रामीण क्षेत्र और पीओ डूडा श्री ओमनारायण बड़कूल को नगरीय निकाय क्षेत्र के लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है।
जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को शिविर आयोजन हेतू सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा अधिकतम पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए हैं। नागरिकों से भी शिविरों में सहभागिता कर योजनाओं का लाभ लेने की अपील की गई है।

2 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreपत्नी और फैजान की बातचीत सुनकर कांप उठा था पवन… 12 घंटे पहले
Indoreपत्नी की हत्या के बाद पति ने की आत्महत्या, दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया 13 घंटे पहले
Indoreधनतेरस पर राजवाड़ा पहुंचे महापौर पुष्यमित्र भार्गव, पत्नी के साथ की खरीदारी 3 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में दिए महत्वपूर्ण वक्तव्य – 5 दिन पहले
Indoreटेंट के पास खून से लथपथ मिला युवक…अस्पताल में मौत:इंदौर के खुड़ैल में 22 वर्षीय युवक से मारपीट कर भागे आरोपी 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से ड्राइवर की मौत:दीपावली की खरीदारी का सामान छोड़कर लौट रहा था, नीचे दबने से मौके पर गई जान 5 दिन पहले
Indoreमहिला सरपंच को धमकाया, युवक पर एफआईआर 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई ढाबों एवं होटलों पर पहुंची संयुक्त टीम 5 दिन पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने खुडैल तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ 10 दिन पहले
Indoreकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्माना 11 दिन पहले
Indoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 11 दिन पहले
Indoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 12 दिन पहले
Indore13 लाख टन कचरा, 100 एकड़ जमीन और 65 करोड़ की बचत… इंदौर ने कर दिखाया 12 दिन पहले
Indoreअफसरों पर भड़के महापौर, बोले आपके कागजी खेल से सरकार की छवि खराब हो रही 12 दिन पहले
Indoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 13 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 25 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 25 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 25 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 25 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 25 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 25 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 26 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 26 दिन पहले