देश की बात, आपके शहर से
एमपी ट्रांसको ने रतलाम में स्थापित किया 200 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री श्री तोमर
मध्यप्रदेश 2 बार पढ़ी गई

एमपी ट्रांसको ने रतलाम में स्थापित किया 200 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री श्री तोमर

रबी सीजन में मिलेगी बेहतर विद्युत व्यवस्था [[TNIMG0]] ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) ने उत्तरी मालवा क्षेत्र की विद्युत पारेषण व्यवस्था को सुदृढ़ करते हुए रतलाम के 220 केवी…

Abhishek Raghuvanshi29 सितंबर 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

रबी सीजन में मिलेगी बेहतर विद्युत व्यवस्था

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) ने उत्तरी मालवा क्षेत्र की विद्युत पारेषण व्यवस्था को सुदृढ़ करते हुए रतलाम के 220 केवी सबस्टेशन की क्षमता में वृद्धि की है। रतलाम सबस्टेशन में वर्ष 1988 में स्थापित सेकंड जेनरेशन के 160 एमवीए क्षमता के पावर ट्रांसफार्मर के स्थान पर नये थर्ड जेनरेशन तकनीक आधारित 220/132 केवी वोल्टेज स्तर का 200 एमवीए क्षमता का पावर ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है।

रतलाम जिले का पहला 200 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने बताया कि रतलाम जिले में पहली बार इतनी उच्च क्षमता का पावर ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है। इससे क्षेत्र की विद्युत पारेषण व्यवस्था अधिक सुदृढ़ होगी तथा आगामी रबी सीजन के दौरान किसानों और अन्य उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

मालवा क्षेत्र का 5 वां और प्रदेश का 19 वां 200 एमवीए क्षमता का पावर ट्रांसफार्मर

एमपी ट्रांसको रतलाम -मंदसौर के अधीक्षण अभियंता श्री वाय आर मांडलेकर ने बताया कि रतलाम में ऊर्जीकृत हुआ यह पावर ट्रांसफार्मर प्रदेश का 19 वां 200 एमवीए क्षमता का पावर ट्रांसफार्मर है। मालवा क्षेत्र में इस क्षमता का यह पांचवां पावर ट्रांसफार्मर है। इसके स्थापित होने से रतलाम 220 केवी सबस्टेशन की कुल ट्रांसफार्मेशन क्षमता बढ़कर 520 एमवीए हो गई है।

जिले का 28 वां पावर ट्रांसफार्मर

यह रतलाम जिले का 28वां पावर ट्रांसफार्मर है। एमपी ट्रांसको जिले में अपने 10 सबस्टेशनों के माध्यम से विद्युत पारेषण व्यवस्था का संचालन कर रही है। इनमें 220 केवी के रतलाम, जावरा एवं सैलाना सबस्टेशन तथा 132 केवी के रतलाम, सैलाना, शिवगढ़, ताल, आलोट और बिलपांक सबस्टेशन शामिल हैं। इसके अतिरिक्त नगरा में एक स्विचिंग सबस्टेशन भी संचालित है।

नए पावर ट्रांसफार्मर के ऊर्जीकृत होने के साथ ही रतलाम जिले की कुल ट्रांसफार्मेशन क्षमता बढ़कर 2165 एमवीए की हो गई है।

ePaper
आज का अंकTIME NEWS 21SEP26 Epaper

21 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धिMadhyaPradeshमध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि 1 घंटा पहलेइंदौर क्राइम ब्रांच ने 121 ग्राम एमडी ड्रग्स मामले में एक और आरोपी राहुल राठौड़ को किया गिरफ्तारNewsइंदौर क्राइम ब्रांच ने 121 ग्राम एमडी ड्रग्स मामले में एक और आरोपी राहुल राठौड़ को किया गिरफ्तार 18 घंटे पहले13वें भोपाल विज्ञान मेले में एम पी ट्रांसको का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्रBhopal13वें भोपाल विज्ञान मेले में एम पी ट्रांसको का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र 3 दिन पहलेआरडीएसएस अंतर्गत मालवा निमाड़ में 92 नए सब स्टेशनों से बिजली वितरणIndoreआरडीएसएस अंतर्गत मालवा निमाड़ में 92 नए सब स्टेशनों से बिजली वितरण 3 दिन पहलेजिला प्राधिकरण इंदौर द्वारा 12 सितम्बर को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत हेतु विशेष विद्युत व जलकर छूट घोषितIndia Newsजिला प्राधिकरण इंदौर द्वारा 12 सितम्बर को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत हेतु विशेष विद्युत व जलकर छूट घोषित 16 दिन पहलेराज्यपाल श्री पटेल ने उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति को दिलाई शपथIndoreराज्यपाल श्री पटेल ने उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति को दिलाई शपथ 18 दिन पहलेयात्री परिवहन विजन समिट-2026Indoreयात्री परिवहन विजन समिट-2026 18 दिन पहलेसांसद शंकर लालवानी ने रेलवे अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश-Indoreसांसद शंकर लालवानी ने रेलवे अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश- 22 दिन पहले
प्रदेश को मिलेट स्टेट बनाने में अनूपपुर का महत्वपूर्ण योगदान है : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshप्रदेश को मिलेट स्टेट बनाने में अनूपपुर का महत्वपूर्ण योगदान है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 घंटा पहलेराष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा-2023 के अनुरूप शिक्षण के लिए राज्य स्तरीय एसआरजी उन्मुखीकरण शुरूMadhyaPradeshराष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा-2023 के अनुरूप शिक्षण के लिए राज्य स्तरीय एसआरजी उन्मुखीकरण शुरू 1 घंटा पहलेउत्तर पूर्वी पुलिस अकादमी के प्रशिक्षु पुलिस अधिकारियों ने की पुलिस महानिदेशक से भेंटMadhyaPradeshउत्तर पूर्वी पुलिस अकादमी के प्रशिक्षु पुलिस अधिकारियों ने की पुलिस महानिदेशक से भेंट 1 घंटा पहलेमध्यप्रदेश के विद्यार्थी विज्ञान, शिक्षा और देश की उपलब्धियों को जानेंगे करीब सेMadhyaPradeshमध्यप्रदेश के विद्यार्थी विज्ञान, शिक्षा और देश की उपलब्धियों को जानेंगे करीब से 1 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महाकाल लोक से पीएम ई-बस सेवा एवं उज्जैन दर्शन सेवा का किया शुभारंभMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महाकाल लोक से पीएम ई-बस सेवा एवं उज्जैन दर्शन सेवा का किया शुभारंभ 1 दिन पहलेएशियन गेम्स में आशी का सटीक निशाना, भारत के खाते में रजतIndia Newsएशियन गेम्स में आशी का सटीक निशाना, भारत के खाते में रजत 2 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 2 दिन पहलेश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्वIndia Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 3 दिन पहले
कम वर्षा की स्थिति में कम पानी में तैयार होने वाली फ़सलों का चयन करें कृषकगण : संयुक्त संचालक कृषिIndoreकम वर्षा की स्थिति में कम पानी में तैयार होने वाली फ़सलों का चयन करें कृषकगण : संयुक्त संचालक कृषि 4 दिन पहलेइंदौर में अवैध कॉलोनी पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाईIndoreइंदौर में अवैध कॉलोनी पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई 5 दिन पहलेसाइन लैंग्वेज दिवस पर निकाली गई रैलीIndoreसाइन लैंग्वेज दिवस पर निकाली गई रैली 5 दिन पहलेसंभाग के सभी जिलों में अवैध कटाई, अतिक्रमण एवं अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए विशेष कार्ययोजना बनाकर करें कार्यवाहीIndoreसंभाग के सभी जिलों में अवैध कटाई, अतिक्रमण एवं अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए विशेष कार्ययोजना बनाकर करें कार्यवाही 5 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के 8 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दीIndoreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के 8 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दी 5 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स-2026 में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दी बधाईIndoreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स-2026 में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दी बधाई 6 दिन पहलेएक दिवसीय युवा संगम कार्यक्रम (रोजगार एवं स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला) 29 सितम्बर कोIndoreएक दिवसीय युवा संगम कार्यक्रम (रोजगार एवं स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला) 29 सितम्बर को 6 दिन पहलेखराब एवं फटी साड़ियों की शिकायत पर उपभोक्ता को वापस मिली पूरी राशिIndoreखराब एवं फटी साड़ियों की शिकायत पर उपभोक्ता को वापस मिली पूरी राशि 6 दिन पहले
↑