मोबाइल टावरों से उपकरणों की चोरी करने वाला शातिर चोर पुलिस थाना हीरानगर द्वारा गिरफ्तार।
• आरोपी के कब्जे से टावर से चोरी किया मश्रुका कुल कीमती 9 लाख 30 हजार रुपये व घटना मे प्रयुक्त एक्टिवा की बरामद शहर मे चोरी/नकबजनी की वारदातो पर अंकुश लगाने व इनमे लिप्त आरोपियो की पतारसी कर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा दिये गये है।
• आरोपी के कब्जे से टावर से चोरी किया मश्रुका कुल कीमती 9 लाख 30 हजार रुपये व घटना मे प्रयुक्त एक्टिवा की बरामद

शहर मे चोरी/नकबजनी की वारदातो पर अंकुश लगाने व इनमे लिप्त आरोपियो की पतारसी कर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा दिये गये है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) नगरीय इंदौर श्री अमित सिंह के निर्देशन मे पुलिस उपायुक्त जोन-3 श्री राजेश व्यास एवं अति० पुलिस उपायुक्त जोन-3 श्री रामस्नेही मिश्रा के मार्गदर्शन मे सहायक पुलिस आयुक्त हीरानगर श्रीमती रुबीना मिजवानी द्वारा थाना प्रभारी हीरानगर श्री सुशील पटेल व उनकी टीम को थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं में लिप्त बदमाशो के विरूद्ध विशेष अभियान चलाकर चोरी करने वालो पर कठोरतम कार्यवाही करने हेतु उचित दिशा निर्देश देकर कार्यवाही के लिए लगाया गया।
उक्त निर्देशों पर थाना हीरानगर पुलिस टीम दिनांक 09-01-26 को क्षेत्र मे रात्री गश्त के दौरान एमआर. 10 रोड इन्दौर के पास पहुंचे। जहा पर एक लडका संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया जो पुलिस के देखकर छिपने लगा तथा भागने लगा। जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकडा गया तथा भागने का कारण पुछने पर गुमराह करने की कोशिश करने लगा जिससे हिकमा तमली से पूछताछ करते उसने बताया कि दिनांक 07/01/2026 व दिनांक 08/01/2026 को मैंने टावर का सिग्नल रिसीवर 5जी नेटवर्क को संचालित करने वाला बैस बैंड युनिट, G NODE B RAN PROCESSER यूनिट को सुखलिया, स्क्रीम नं. 136, अभिनन्दन नगर व बापट के टावरो से 5जी बीबीयु कार्ड, इरिक्शन कंपनी के कुल 04 नग चुराये थे।
पुलिस टीम द्वारा आरोपी से पुछताछ पर बताया कि चुराया हुआ मश्रुका एमआर. 10 रोड इन्दौर के पास झाडियों में दो प्लास्टिक की थैली मे व घटना में उपयोग की गई एक्ट्रीवा MP09US5645 को भी एमआर 10 ब्रिज के पास छुपा कर रखी है। जिसके आधार पुलिस टीम द्वारा आरोपी के बतायेनुसार दो थैली ब्राउन व पींक कलर की झाडियों से निकाल कर खोलकर चेक करते 5जी बीबीयु कार्ड चोरी गया मश्रुका तथा घटना मे प्रयुक्त एक्टीवा क्र. MP09US5645 रंग सफेद जप्त की गई। एवं गिरफ्तारशुदा आरोपी को थाने लाकर उक्त घटना के अतिरक्त अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है जिसमे अन्य चोरी की घटनाओं की जानकारी मिलने की संभावना है।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण-
- राहुल पिता गिरधारीलाल उम्र 28 वर्ष निवासी 1 डीएच स्कीम नं. 74 विजय नगर इन्दौर स्थाई पता ग्राम पीपरवानी थाना तेंदुखेडा जिला नरसिंहपुर म.प्र. उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी हीरानगर सुशील पटेल, उनि. मोहनलाल मालवीय, प्रआर सौरभ, आर अनिल, आर. विश्वरतन की सराहनीय भूमिका रही।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Sportsफॉर्मूला 1 ड्राइवर रेटिंग: एंटोनेल्ली और लेक्लेयर करीब परफेक्ट 18 मिनट पहले
Health & Fitnessफेरिटिन फेस: क्या यह वास्तविक है और क्या आप कम लोहे को दिखने से पहचान सकते हैं? 41 मिनट पहले
TechnologySpaceX ने $40 बिलियन के कर्ज सौदे से AI चिप्स खरीदे 2 घंटे पहले
Technologyडेटा सेंटर बहस: 3 नवंबर के अमेरिकी चुनाव से पहले क्या चल रहा है 2 घंटे पहले
Lifestyleनताशा बेडिंगफील्ड का नया गाना ‘Dot Dot Dot’ जारी 4 घंटे पहले
Businessपेंशन फंड पर उम्र बढ़ने का खतरा: वैश्विक पेंशन संकट 6 घंटे पहले
BusinessUK बजट में £1.5bn म्योर बोर्रोइंग फसिलिटी की घोषणा 6 घंटे पहले
Sportsकिमी एंटोनेली ने यूएस F1 GP में जीत दर्ज की 6 घंटे पहले
Businessअमेरिकी दूतावासों ने इरान के खतरे के बीच सुरक्षा बढ़ाई 1 दिन पहले
Businessजर्सी में परिवारों की क्रिसमस सहायता मांग में बढ़ोतरी 1 दिन पहले
Health & Fitness93-वर्षीय माँ ने 10 घंटे इंतज़ार किया एम्बुलेंस के लिए 1 दिन पहले
TechnologyUK ने £100m निवेश कर ‘world first’ एआई Biosecurity Lab स्थापित किया 1 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चतुर्थ राष्ट्रीय HR-CSR सम्मेलन ‘अभ्युदय’ का शुभारंभ किया 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यपाल से सौजन्य भेंट की 1 दिन पहले
India Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 8 दिन पहले
MadhyaPradeshजनसमस्याओं का निराकरण संवेदनशीलता और जिम्मेदारी से करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
MadhyaPradeshतीन मेट्रोपोलिटन रीजन को जोड़ेगा एक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल कॉरिडोर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
MadhyaPradeshह्यूमन रंगोली अन्तर्गत महिलाओं एवं छात्राओं ने बनाई मादा चीता मुखी की विशाल प्रतिकृति 8 दिन पहले