बीजेपी नेत्री के बेटे पर दूसरी एफआईआर:युवती ने अब खजराना थाने में दर्ज कराया मामला,प्रकरण वापस लेने को लेकर बना रहा है दबाव
इंदौर के खजराना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने बीजेपी नेत्री के बेटे के खिलाफ एक बार फिर एफआईआर दर्ज कराई है।
इंदौर के खजराना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने बीजेपी नेत्री के बेटे के खिलाफ एक बार फिर एफआईआर दर्ज कराई है। युवती का आरोप है कि आरोपी युवक उस पर पहले दर्ज रेप केस को वापस लेने का दबाव बना रहा है और धमका रहा है, जिसके चलते वह मानसिक रूप से परेशान है और घर से बाहर निकलने में भी डर महसूस कर रही है।
बुधवार रात 28 वर्षीय युवती खजराना थाने पहुंची और अर्जुन पुत्र नारायण जोशी निवासी बंगाली कॉलोनी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि सितंबर 2025 में उसने अर्जुन के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। तभी से आरोपी उसे केस वापस लेने के लिए प्रताड़ित कर रहा है और तरह-तरह से दबाव बना रहा है। पीड़िता ने यह भी बताया कि आरोपी की हरकतों के कारण उसका सामान्य जीवन प्रभावित हो गया है और वह खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है।
दो दिन पहले भी दर्ज हुई थी एफआईआर
पीड़िता ने बताया कि दो दिन पहले ही उसने अर्जुन के खिलाफ एमजी रोड थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि आरोपी कोर्ट परिसर तक उसका पीछा करते हुए पहुंचा था, जहां उसकी मर्जी के बिना मोबाइल से फोटो खींचे और उन्हें वॉट्सऐप पर वायरल कर दिया। ये फोटो युवती के चचेरे भाई को भी भेजे गए थे।
हालांकि, इस मामले में एमजी रोड पुलिस ने एफआईआर तो दर्ज की, लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई। युवती का आरोप है कि इसके बाद अर्जुन ने फिर से उस पर समझौते के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया और धमकियां देने लगा। फिलहाल खजराना पुलिस ने ताजा शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सप्त गौ परिक्रमा मंदिर में गौ पूजन किया 48 मिनट पहले
LifestyleLes Deux Alpes में 17 अजनबी, एक नया स्की गैंग 58 मिनट पहले
MadhyaPradeshराज्यपाल पटेल ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों से पेड़ लगाने का आह्वान 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश के शिल्पकार मोहम्मद आरिफ खत्री को सीलोन क्राफ्ट वीक 2026 में आमंत्रण 1 घंटा पहले
BusinessSoftBank का $50 बिलियन निवेश योजना: मलेशिया को AI राष्ट्र बनाने की दिशा में 2 घंटे पहले
Businessयूके बजट: हेलि की नई योजनाएँ और टैक्स बदलाव 2 घंटे पहले
SportsReal Madrid ने Barcelona को 2-1 से हराया, Mbappé ने डबल गोल किया 3 घंटे पहले
Sportsफॉर्मूला 1 ड्राइवर रेटिंग: एंटोनेल्ली और लेक्लेयर करीब परफेक्ट 3 घंटे पहले
Sportsकिमी एंटोनेली ने यूएस F1 GP में जीत दर्ज की 10 घंटे पहले
Sportsमैनचेस्टर यूनाइटेड का कर्ज £1.15bn और मालिकों की बड़ी समस्याएँ 10 घंटे पहले
Health & Fitnessवॉल्टर कॉनवे और क्वेरी क्लब ने ट्रीडेजर में स्वास्थ्य सेवा बदली 10 घंटे पहले
Lifestyleस्विस स्की रिसॉर्ट लैक्स: जलवायु संकट से निपटने के लिए हरित कदम 1 दिन पहले
Businessआयकर, वैट या राष्ट्रीय बीमा बढ़ाए बिना धन जुटाने के चार तरीके 1 दिन पहले
SportsAlisha Palmowski ने F1 Academy टाइटल जीतकर बना लिया ऐतिहासिक रिकॉर्ड 1 दिन पहले
Lifestyleपैटर हाउटन और एनी ब्राउनिंग: 1997 में मेलबर्न में पहली मुलाकात 1 दिन पहले
Businessअमेरिकी दूतावासों ने इरान के खतरे के बीच सुरक्षा बढ़ाई 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 6 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 6 दिन पहले
MadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 7 दिन पहले
Bhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 7 दिन पहले
India Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 7 दिन पहले