MP हाईकोर्ट का सख्त आदेश : अब पुलिस-डॉक्टर को घायलों का फोटो लेना होगा अनिवार्य
न्यायमूर्ति सुबोध अभ्यंकर की एकलपीठ ने गंभीर चोट के मामलों में पुलिस द्वारा अपनाई जा रही प्रक्रिया को लेकर नाराजगी जताते हुए कहा कि अब घायल व्यक्ति की चोट का पुलिस को तो फोटो लेना ही होगा।

न्यायमूर्ति सुबोध अभ्यंकर की एकलपीठ ने गंभीर चोट के मामलों में पुलिस द्वारा अपनाई जा रही प्रक्रिया को लेकर नाराजगी जताते हुए कहा कि अब घायल व्यक्ति की चोट का पुलिस को तो फोटो लेना ही होगा। इसके साथ ही इलाज करने वाले डॉक्टरों को भी चोट का फोटो लेना होगा, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि चोट गंभीर है या नहीं।
इंदौर। अब आपराधिक मामलों में पुलिस और डाक्टरों के लिए चोट का फोटो लेना अनिवार्य हो गया है। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। न्यायमूर्ति सुबोध अभ्यंकर की एकलपीठ ने गंभीर चोट के मामलों में पुलिस द्वारा अपनाई जा रही प्रक्रिया को लेकर नाराजगी जताते हुए कहा कि अब घायल व्यक्ति की चोट का पुलिस को तो फोटो लेना ही होगा। इसके साथ ही इलाज करने वाले डॉक्टरों को भी चोट का फोटो लेना होगा, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि चोट गंभीर है या नहीं।
क्या है पूरा मामला?
झाबुआ जिले के कल्याणपुरा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम ढेबरबड़ी में 9 मई 2025 को कुछ लोगों का विवाद हुआ था। इसमें झापड़ी भाबोर ने पुलिस को शिकायत की थी कि पड़ोस में रहने वाले सीतू भाबोर और उसके पति के बीच दोपहर में विवाद हो गया था। शाम को जब वह अपने घर के बाहर पति और पोती के साथ सो रही थी, उसी समय सीतु, उसके भाई मम्मु और उनके परिवार की महिलाओं ने तलवार, लकड़ी, पत्थर से उन पर हमला कर दिया। इसमें उनके पति और उसे चोट आई।
मेडिकल रिपोर्ट सामने आने पर धाराएं बढ़ाई
पुलिस ने इस मामले में पहले मामूली धाराओं में केस दर्ज किया था, जिसके चलते आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं की गई, लेकिन बाद में मेडिकल रिपोर्ट सामने आने पर पुलिस ने मामले में धाराएं बढ़ाई। चारों आरोपितों ने अग्रिम जमानत के लिए पहले झाबुआ कोर्ट में आवेदन किया था, लेकिन वहां आवेदन निरस्त होने पर वे हाई कोर्ट पहुंचे। कोर्ट ने मामले की गंभीरता देखते हुए पुलिस से पूछा था कि प्रकरण दर्ज करते वक्त घायलों को आई चोट के फोटो लिए थे या नहीं। नहीं लिए हैं तो स्पष्टीकरण दें कि क्यों नहीं लिए गए।
पुलिस ने क्या दिया जवाब?
पुलिस ने जवाब दिया कि चूंकि घायलों की स्थिति ठीक नहीं थी, ऐसे में उन्हें उपचार के लिए तुरंत अस्पताल भेजा गया था। इस वजह से घायलों के फोटो नहीं लिए जा सके। पुलिस के इस झूठ को पकड़ते हुए कोर्ट ने आदेश में लिखा कि घायल व्यक्तियों को गंभीर चोटें आई थीं, लेकिन पुलिस ने मामूली धाराओं में प्रकरण दर्ज किया। कोर्ट ने मौजूदा प्रक्रिया पर असंतोष जताया मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने मौजूदा प्रक्रिया पर असंतोष व्यक्त करते हुए अपने आदेश में स्पष्ट लिखा है कि यह सिर्फ इस केस की स्थिति नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में पुलिस इसी पैटर्न का इस्तेमाल कर रही है।
आरोपितों को जमानत मिलने का खेल
इसकी अनदेखी नहीं की जा सकती। गंभीर चोट के बावजूद पुलिस गाली-गलौच, धमकाने, हमला करने जैसी छोटी धाराओं में केस दर्ज करती है। सीआरपीसी की धारा 41ए के तहत नोटिस जारी करने के साथ ही सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करना बताते हुए आरोपितों को जमानत दे दी जाती है। जानबूझकर ऐसा सिर्फ इसलिए किया जाता है ताकि प्रकरणों के शुरुआती चरण में आरोपितों को जमानत मिल सके।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 4 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 4 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले