8 करोड़ की धोखाधड़ी में 20 साल से फरार महिला को सीबीआई ने इंदौर से पकड़ा, फर्जी आधार-पैन कार्ड बनाकर रही
सीबीआई का दावा है कि एक्सपर्ट ने उन्नत इमेज सर्च और डिजिटल फुटप्रिंट विश्लेषण तकनीकों का उपयोग करके आरोपितों को ट्रैक किया।

सीबीआई का दावा है कि एक्सपर्ट ने उन्नत इमेज सर्च और डिजिटल फुटप्रिंट विश्लेषण तकनीकों का उपयोग करके आरोपितों को ट्रैक किया। पुरानी और नई तस्वीरों का मिलान कर उनकी पहचान की और आरोपित महिला मनी एम. शेखर उर्फ गीता कृष्णकुमार गुप्ता को इंदौर से पकड़ लिया। सीबीआइ के मुताबिक आरएम शेखर की 2008 में मौत हो चुकी है।
सीबीआई ने डिजिटल फुटप्रिंट विश्लेषण कर छापा मारा।
महिला ने सीबीआई को चकमा देना स्वीकार कर लिया है।
इसके बाद उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
इंदौर। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने बेंगलुरु में अंजाम दी गई आठ करोड़ रुपये की बैंकिंग धोखाधड़ी में 20 साल से फरार आरोपित महिला को इंदौर से गिरफ्तार कर लिया। महिला के पति की फरारी के दौरान मौत हो चुकी है। महिला ने फर्जी नाम रख लिया था। फर्जी ई-मेल आइडी, आधार कार्ड, पैन कार्ड सहित अन्य केवाईसी बना ली थी। सीबीआई ने डिजिटल फुटप्रिंट का विश्लेषण कर महिला को तलाशा और एक साथ तीन जगहों पर दबिश दी। महिला ने सीबीआई को चकमा देना स्वीकार लिया है। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
यह है पूरा मामला
सीबीआई से मिली जानकारी के मुताबिक, महिला का नाम मनी एम. शेखर है। मामला एक अगस्त 2006 का है।
सीबीआई की बैंकिंग सुरक्षा एवं धोखाधड़ी शाखा (बीएसएफबी) बेंगलुरु में एफआईआर दर्ज की गई थी।
इसमें रामानुजम मुथुरामलिंगम शेखर उर्फ आरएम शेखर और विभिन्न कंपनियों के निदेशकों को आरोपित बनाया गया था।
आरोप है कि वर्ष 2002 से 2005 के बीच आरोपितों ने मिलकर बेंगलुरू स्थित एक राष्ट्रीयकृत बैंक से आठ करोड़ की धोखाधड़ी की साजिश की।
सीबीआई ने आरोपितों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर समन और वारंट जारी किए पर आरोपित कोर्ट में पेश नहीं हुए।
27 फरवरी 2009 को अदालत ने उन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया।
पहचान पूरी तरह से बदल डाली थी
पिछले वर्षों में इस दंपती ने अपनी पहचान पूरी तरह बदल ली थी। उन्होंने अपने नए नाम कृष्णकुमार गुप्ता (पति) और गीता कृष्णकुमार गुप्ता (पत्नी) रख लिए थे।
अपने मोबाइल नंबर, पैन कार्ड, ई-मेल आईडी और केवाईसी दस्तावेज भी नए बनवा लिए थे। सीबीआई का दावा है कि एक्सपर्ट ने उन्नत इमेज सर्च और डिजिटल फुटप्रिंट विश्लेषण तकनीकों का उपयोग करके आरोपितों को ट्रैक किया।
पुरानी और नई तस्वीरों का मिलान कर उनकी पहचान की और आरोपित महिला मनी एम. शेखर उर्फ गीता कृष्णकुमार गुप्ता को इंदौर से पकड़ लिया।
सीबीआई के मुताबिक आरएम शेखर की 2008 में मौत हो चुकी है। आरोपित मनी एम. शेखर को फिलहाल बेंगलुरू की जेल में भेजा गया है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 4 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 5 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले