7 साल से चल रहा था ऑनलाइन ठगी रैकेट:करोड़ों की ठगी करने वाला गिरोह बेनकाब, मास्टरमाइंड का भाई गिरफ्तार
इंदौर क्राइम ब्रांच ने ऑनलाइन ठगी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए मास्टरमाइंड शुभम नामदेव के भाई अमन नामदेव और उसके साथी कुलदीप को गिरफ्तार किया है।

इंदौर क्राइम ब्रांच ने ऑनलाइन ठगी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए मास्टरमाइंड शुभम नामदेव के भाई अमन नामदेव और उसके साथी कुलदीप को गिरफ्तार किया है। आरोपी डॉ. मोहन सोनी के साथ हुई 3 करोड़ से ज्यादा की ठगी में शामिल थे।
क्राइम ब्रांच की टीम इस मामले में पहले ही आनंद पहाड़िया (निवासी हवा बंगला, द्वारकापुरी), मोहित भांवसार (निवासी एरोड्रम), मोहम्मद रेहान (निवासी उज्जैन), शाहरुख कुरैशी और एजाज खान को गिरफ्तार कर चुकी है। इन सभी के बैंक खातों में ठगी की राशि ट्रांसफर हुई थी।
आनंद पहाड़िया से पूछताछ के दौरान शुभम नामदेव और उसके भाई अमन के नाम सामने आए थे। क्राइम ब्रांच पिछले एक साल से इस गिरोह की जांच कर रही थी, जिसमें पता चला कि ऑनलाइन ठगी के लिए शुभम और अमन बैंक खाते उपलब्ध कराते थे।
क्राइम ब्रांच ने शुभम का नाम आते ही मामला दबा दिया था
जांच के दौरान शुभम नामदेव का नाम सामने आने के बाद क्राइम ब्रांच ने मामले को दबा दिया था। करीब एक महीने पहले इसी ठगी से जुड़े वकील रोहिताष पांडे ने पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह से शुभम नामदेव, अमन नामदेव, अभि पांचाल, विशाल पटेल और कृष्णकांत के खिलाफ नामजद शिकायत की थी।
इसके बाद पुलिस ने दोबारा जांच शुरू की और फिर से आरोपियों की जानकारी जुटाई गई। इस दौरान शुभम के भाई अमन और उसके साथी कुलदीप को गिरफ्तार किया गया।
नेपाल भागने की अफवाह, लेकिन इंदौर में ही घूमता रहा
जब शुभम का नाम जांच में खुला तो नेपाल भागने की अफवाह फैलाई गई, लेकिन वह इंदौर में ही छिपा रहा। शनिवार को उसके भाई अमन के पकड़े जाने के बाद वह इंदौर छोड़कर प्रदेश से बाहर चला गया।
शुभम ने पिछले 7 सालों में ठगी का पूरा नेटवर्क तैयार किया था, जिसमें वह स्टूडेंट्स और मजदूर वर्ग के लोगों के नाम पर बैंक खाते खुलवाकर कमीशन के आधार पर ठगों को उपलब्ध कराता था।
डिजिटल फ्रॉड के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराता था
शुभम और उसका गिरोह ऑनलाइन ठगी और डिजिटल फ्रॉड के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराता था। ठगी की रकम इन खातों में ट्रांसफर की जाती थी और खाता धारकों को कुछ कमीशन दिया जाता था। जांच में सामने आया है कि इस गिरोह के जरिए सैकड़ों करोड़ रुपए का ट्रांजैक्शन हुआ है।
शुरुआत में क्राइम ब्रांच इस मामले की जांच कर रही थी, लेकिन बाद में पूरा मामला दबा दिया गया।
ठगी के पैसे से बनाई प्रॉपर्टी और बिजनेस
शुभम नामदेव करीब 7 साल पहले किराए के मकान में रहता था, लेकिन ठगी के पैसे से उसने हॉरर कैफे और अन्य कैफे खोले, ताकि युवा वर्ग से संपर्क बना सके।
अमन ने गोम्मटगिरि में “विराज कंस्ट्रक्शन” नाम से बिजनेस शुरू किया और 1.25 करोड़ रुपए का ऑफिस खरीदा।
शुभम और अमन ने ठगी के पैसे को प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करना शुरू कर दिया।
शुभम ने पत्नी के नाम पर एक एनजीओ भी खुलवाया, जिसमें खातों के जरिए ठगी के पैसे को सफेद किया जाता था, ताकि किसी को शक न हो।
पुलिस और प्रशासन से संपर्क बनाने की कोशिश
करीब दो महीने पहले शुभम नामदेव ने मीडिया में एंट्री ली और एक इलेक्ट्रॉनिक चैनल का ऑफिस खोला, ताकि पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों से संपर्क बना सके।
वह यहां बाउंसर्स के साथ सुरक्षा घेरे में रहता था और कार में छिपते-छिपाते घूमता था।
क्राइम ब्रांच की कार्रवाई जारी
अब क्राइम ब्रांच आरोपियों के अन्य बैंक खातों और ठगी के नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है। शुभम की तलाश जारी है और जल्द ही उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो सकती है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 21 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 23 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले