हनी सिंह के कॉन्सर्ट का 50 लाख रुपये टैक्स नहीं हुआ जमा, निगम ने जब्त किया एक करोड़ का सामान
इंदौर में हनी सिंह के कॉन्सर्ट के बाद नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की। आयोजकों द्वारा टैक्स नहीं भरने पर नगर निगम की टीम ने एलईडी समेत करीब एक करोड़ रुपये का सामान जब्त कर लिया है।

इंदौर में हनी सिंह के कॉन्सर्ट के बाद नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की। आयोजकों द्वारा टैक्स नहीं भरने पर नगर निगम की टीम ने एलईडी समेत करीब एक करोड़ रुपये का सामान जब्त कर लिया है। आयोजकों ने 50 लाख रुपये टैक्स जमा करने से इनकार कर दिया था।
आयोजकों ने 50 लाख रुपये टैक्स जमा करने से इनकार कर दिया था।
रविवार सुबह आयोजन स्थल पर पहुंची टीम और सामान जब्त किया।
आयोजनकों ने कहा कि केवल 80 लाख रुपये के ही टिकट बिके थे।
इंदौर में शनिवार के दिन रैपर हनी सिंह का कॉन्सर्ट हुआ था। इसके बाद रविवार सुबह नगर निगम की टीम वहां पहुंच गई और एलईडी समेत करीब एक करोड़ रुपये का सामान जब्त कर लिया। कॉन्सर्ट का आयोजन करने वालों से निगम ने 50 लाख रुपये टैक्स मांगा था, जो उन्होंने जमा नहीं कराया, इसके बाद यह कार्रवाई की गई। इंदौर नगर निगम के अनुसार कॉन्सर्ट के आयोजकों ने शनिवार को पौने आठ लाख रुपये जमा कराए थे। जीएसटी पोर्टल से मिली जानकारी के अनुसार कॉन्सर्ट के टिकट 3.28 करोड़ रुपये में बिके है। ऐसे में इस पर 10 प्रतिशत मनोरंजन कर पहले जमा कराने की बात कही गई थी।
टैक्स जमा नहीं कराया
जानकारी के मुताबिक शनिवार रात को भी नगर निगम की टीम आयोजन स्थल पर पहुंची थी, लेकिन टैक्स जमा नहीं कराया गया। इस पर नगर निगम की टी रविवार सुबह फिर पहुंची और सामान जब्त कर लिया। उधर इस मामले में आयोजकों का कहना है कि केवल 80 लाख रुपये के टिकट ही बिके हैं।
दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट का टैक्स भी नहीं हुआ था जमा
इंदौर शहर में इसके पहले दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट हुआ था। उस दौरान आयोजकों ने टैक्स नहीं जमा कराया था। इसके बाद इस बार नगर निगम टैक्स को लेकर सख्त था और कई बार कॉन्सर्ट करवाने वालों को टैक्स जमा करने की बात कह चुका था।
सिर्फ डेढ़ घंटे स्टेज पर रहे हनी सिंह
शनिवार को इंदौर में हुए कॉन्सर्ट में हनी सिंह केवल डेढ़ घंटे ही स्टेज पर रहे और बाय-बाय कर चले गए। सात बजे कार्यक्रम शुरू हुआ और साढ़े आठ बजे तक खत्म हो गया। इस दौरान दर्शक निराश हुए। यह बात भी सामने आई कि रात में नगर निगम की टीम पहुंचने के बाद हनी सिंह जल्दी चले गए, लेकिन नगर निगम ने साफ किया कि उन्होंने रात में कॉन्सर्ट बंद नहीं करवाया था।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 20 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 23 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 23 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 23 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले