देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 16 बार पढ़ी गई

‘सृजन’’ कार्यक्रम के तहत इंदौर पुलिस की टीम पहुँची, सिरपुर के शासकीय विद्यालय में बालिकाओं के बीच

बालिकाओं को सृजन कार्यक्रम के उद्देश्य के तहत उनमें सुरक्षा व आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए सामाजिक जनजागरूकता के साथ ही साइबर अपराधों व नशे के दुष्परिणामों के प्रति भी किया जागरूक।

Abhishek Raghuvanshi9 जनवरी 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
  • बालिकाओं को सृजन कार्यक्रम के उद्देश्य के तहत उनमें सुरक्षा व आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए सामाजिक जनजागरूकता के साथ ही साइबर अपराधों व नशे के दुष्परिणामों के प्रति भी किया जागरूक।
  • आस संस्था के किशोरी बालिका सशक्तिकरण एवं महिला संकट केंद्र “रोशन रास्ता” में सृजन से जुड़ी बालिकाओं को भी दिया जाएगा विभिन्न कौशल आदि का प्रशिक्षण।

इन्दौर – महिला एवं बच्चों के विरूद्ध होने वाले अपराधों की रोकथाम को दृष्टिगत रखते हुए, सामुदायिक पुलिसिंग के तहत बालिकाओं एवं महिलाओं को सशक्त एवं स्वावलंबी बनाने तथा उनकी सुरक्षा और उनमें आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से माननीय मुख्यमंत्री महोदय मध्य प्रदेश शासन के दिशा निर्देशानुसार कार्यवाही के साथ साथ विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।

   इसी अनुक्रम में महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार के मार्गदर्शन में इन्दौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा चलाए जा रहे  ‘‘सृजन-नई दिशा नया गगन’’ जागरूकता कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 08 जनवरी 2025 को महिला सुरक्षा शाखा की पुलिस टीम चंदन नगर क्षेत्र के सृजन विद्यालय शासकीय कन्या उच्चतम माध्यमिक विद्यालय सिरपुर इंदौर में पहुँची। 

पुलिस टीम ने स्कूल की 6 वी से 10 वीं कक्षा की 12 से 18 वर्ष की लगभग 300 छात्राएं को सृजन कार्यक्रम के उद्देश्य व कार्यप्रणाली के बारें में जानकारी दी।

तस्वीरों में खबर6 फोटो

अति. पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) श्रीमती प्रियंका डुडवे व सहायक पुलिस आयुक्त (महिला सुरक्षा) सुश्री सोनू डाबर ने सभी छा़त्र व छात्राओं को सृजन कार्यक्रम की रूपरेखा व उद्देश्य से अवगत करवाते हुए बच्चों व महिलाओं से जुड़े सामान्य अपराधों व सामाजिक बातों की जानकारी देकर, उक्त सृजन कार्यक्रम से जुड़ने के लिये प्रेरित किया ।
उप निरीक्षक शिवम ठक्कर व सउनि गयेन्द्र यादव ने पुलिस के विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी के साथ ही वर्तमान के साइबर अपराधों के साथ नशे के दुष्परिणामों के बारें में भी सभी को जागरूक किया।

इस अवसर पर इन्दौर पुलिस कमिश्नरेट की अभिनव पहल के तहत टीम द्वारा स्कूल में एक उर्जा बॉक्स भी लगाते हुए, पुलिस अधिकारियों ने सभी को इसका उद्देश्य बताया कि, आपके साथ कोई शोषण या कोई परेशानी हो तो, उसकी शिकायत अपनी पहचान छुपाते हुए निर्भिक होकर बिना हिचकिचाहट के इस बॉक्स के माध्यम से पुलिस तक पहुंचा सकेंगें।

इसके साथ ही थाना चंदननगर क्षेत्र में आस संस्था द्वारा किशोरी बालिका सशक्तिकरण एवं महिला संकट केंद्र “रोशन रास्ता” का शुभारंभ इंदौर पुलिस की महिला सुरक्षा शाखा टीम की उपस्थिति में किया गया। उक्त सेंटर द्वारा किशोरियों व पीड़ित महिलाओं को कंप्यूटर शिक्षा और आत्मरक्षा का प्रशिक्षण आदि विभिन्न प्रकार का प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। जिसमें इंदौर पुलिस के सृजन कार्यक्रम से जुड़ी बालिकाओं को भी स्किल डेवलपमेंट और जागरूकता के लिए आस संस्था द्वारा पुलिस के साथ मिलकर किया जाएगा।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 12 घंटे पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 15 घंटे पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 15 घंटे पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
इंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
विश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले
↑