सात साल पहले बर्थडे पर पिस्टल चलाकर से बुझाई थी मोमबत्ती, अब मांगनी पड़ी माफी
इंदौर में एक युवती ने जन्मदिन पर केक की मोमबत्ती बुझाने के लिए पिस्टल चलाई थी। सात साल पुराना वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने जांच शुरू की और युवती को माफी मांगनी पड़ी।
इंदौर में एक युवती ने जन्मदिन पर केक की मोमबत्ती बुझाने के लिए पिस्टल चलाई थी। सात साल पुराना वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने जांच शुरू की और युवती को माफी मांगनी पड़ी। वह फिलहाल बेंगलुरु में एक कंपनी में सीएमओ है। पुलिस अभी भी जांच कर रही है और पिस्टल का लाइसेंस किसके नाम का है, इसकी जानकारी मांग रही है।
सोशल मीडिया पर पिस्टल से मोमबत्ती बुझाती युवती का वीडियो हो रहा था वायरल।
इंदौर पुलिस ने इसकी जांच की तो वीडियो अपराजिता नाम की युवती का निकला।
वह इंदौर में पढ़ने आई थी और फिलहाल बेंगलुरु की एक कंपनी में काम कर रही है।
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में एक युवती को जन्मदिन पर पिस्टल चलाकर मोमबत्ती(Birthday Cake Candles) बुझाना भारी पड़ गया। किसी ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और पुलिस पीछे पड़ गई। सात साल पुराने वीडियो की जांच शुरू हुई और युवती को माफी मांगनी पड़ी। डीसीपी जोन-2 अभिनय विश्वकर्मा के मुताबिक सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में युवती केक के सामने बैठी है। केक पर लगी मोमबत्ती को वह गोली चलाकर बुझा रही थी। सोशल मीडिया की निगरानी कर रहे एक्सपर्ट ने जानकारी निकाली तो पता चला वीडियो अपराजिता अनुष्का का है।
सात साल पहले पढ़ाई के लिए इंदौर आई थी
एडिशनल डीसीपी (अपराध) राजेश दंडोतिया के मुताबिक मूलत: खुरई (सागर) निवासी अपराजिता को ढूंढ लिया है। वह फिलहाल बेंगलुरु की एक कंपनी में सीएमओ है। उसने फोन पर बताया कि सात साल पूर्व पढ़ाई के लिए इंदौर आई थी। खजराना थाना अंतर्गत बंगाली चौराहा क्षेत्र में रहती थी।
बयान के लिए बुलाया तो माफीनामा पहुंचा दिया
इसी दौरान लाइसेंसी पिस्टल से गोली चलाई थी। उस वक्त बना वीडियो सोशल मीडिया पर छुपा दिया था। मगर अचानक वायरल हो गया। एडीसीपी के मुताबिक अपराजिता को बयान के लिए बुलाया तो उसने माफीनामा पहुंचा दिया। माफी मांगते हुए एक वीडियो भी भेजा है। डीसीपी के मुताबिक घटना गंभीर प्रवृत्ति की है। हम जांच कर रहे हैं। पिस्टल का लाइसेंस किसके नाम का है, इसकी जानकारी भी मांगी जा रही है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 23 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 23 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 24 दिन पहले