शासकीय कार्यों में नवाचार लाने के लिए इंदौर में होगा ‘हैकथॉन’ का आयोजन।आईटी और एआई विशेषज्ञ देंगे सुझाव, स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत होगा कार्यक्रम।कलेक्टर श्री आशीष सिंह की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न।
इंदौर जिला प्रशासन अब शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, सरल और जनहितैषी बनाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग करने की दिशा में ठोस कदम बढ़ा रहा है।
इंदौर जिला प्रशासन अब शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, सरल और जनहितैषी बनाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग करने की दिशा में ठोस कदम बढ़ा रहा है। इसी क्रम में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत एक ‘हैकथॉन’ आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी आज कलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई समयसीमा के पत्रों के निराकरण (टीएल) तथा अंतर विभागीय समन्वय समिति की बैठक में दी गई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने बताया कि इस हैकथॉन में आईटी और एआई क्षेत्र के विशेषज्ञ, नवाचारकर्ता और तकनीकी विद्यार्थियों को आमंत्रित किया जाएगा। यह कार्यक्रम शासकीय कामकाज में तकनीकी नवाचार के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा। कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने बताया कि हैकथॉन का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यों में तकनीकी समाधान तलाशना है। कार्यक्रम के माध्यम से अवैध निर्माण को रोकने, सतत निगरानी, जनसुनवाई प्रणाली को प्रभावी बनाने और साइबर फ्रॉड की रोकथाम जैसे विषयों पर व्यावहारिक सुझाव और समाधान आमंत्रित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इंदौर में शासन की कई योजनाएं डिजिटल प्लेटफॉर्म पर संचालित की जा रही हैं और इनकी दक्षता बढ़ाने के लिए तकनीकी नवाचार आवश्यक हैं। हैकथॉन के माध्यम से स्मार्ट और सुरक्षित इंदौर की दिशा में प्रशासन ठोस पहल करेगा। यह हैकथॉन न केवल तकनीकी नवाचार को प्रोत्साहित करेगा, बल्कि शासन की पारदर्शिता और जनहित सुनिश्चित करने की दिशा एक बड़ी पहल है।
इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा, स्मार्ट सिटी के सीईओ श्री दिव्यांक सिंह, जिला पंचायत के सीईओ श्री सिद्धार्थ जैन, आईडीए के सीईओ श्री आर.पी. अहिरवार, अपर कलेक्टर श्री गौरव बेनल, श्री रोशन राय, श्री रिंकेश वैश्य व अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में समग्र आईडी के ई-केवाईसी कार्य को गति देने, भिक्षा मुक्त अभियान को और सशक्त बनाने तथा अवैध स्कूली वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में बताया कि जिले में समग्र आईडी को आधार से लिंक कर ई-केवाईसी किए जाने का कार्य तेज़ी से चल रहा है। उन्होंने निर्देश दिए कि डुप्लीकेट या गलत समग्र आईडी को तत्काल हटाया जाए और नागरिकों को प्रोत्साहित किया जाए कि वे अपनी समग्र आईडी का ई-केवाईसी करवाएं। जिले में अब तक 4 लाख डुप्लीकेट ई-केवाईसी हटाई जा चुकी हैं।
कलेक्टर ने भिक्षावृत्ति मुक्त इंदौर अभियान को और गति देने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को निर्देश दिए कि शहर में अवैध रूप से संचालित स्कूली वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही पालकों को जागरूक किया जाए कि वे अपने बच्चों को केवल अधिकृत वाहनों से ही स्कूल भेजें।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 11 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 14 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 14 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले