देश की बात, आपके शहर से
शहरवासी शांतिपूर्ण व पूरे हर्षाेल्लास के साथ आगामी त्यौहार मनाए इसी को ध्यान मे रखते हुए, पुलिस कमिश्नर इंदौर द्वारा पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर, दिए महत्वपूर्ण दिशा- निर्देश।
इंदौर 5 बार पढ़ी गई

शहरवासी शांतिपूर्ण व पूरे हर्षाेल्लास के साथ आगामी त्यौहार मनाए इसी को ध्यान मे रखते हुए, पुलिस कमिश्नर इंदौर द्वारा पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर, दिए महत्वपूर्ण दिशा- निर्देश।

■ आगामी त्योहारों के दौरान शहर में कानून व्यवस्था एवं सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने हेतु, इंदौर पुलिस पूर्ण सतर्कता एवं पूरी मुस्तैदी के साथ है तैयार।

Abhishek Raghuvanshi8 मार्च 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

■ आगामी त्योहारों के दौरान शहर में कानून व्यवस्था एवं सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने हेतु, इंदौर पुलिस पूर्ण सतर्कता एवं पूरी मुस्तैदी के साथ है तैयार।

■ त्योहारों के दौरान पुलिस एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु किया जाएगा, भारी संख्या में पुलिस बल को संसाधनों से लैस कर तैनात।
■ पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरों/ड्रोन आदि के माध्यम से भी रखी जाएगी, हर गतिविधि पर पैनी नजर।

तस्वीरों में खबर17 फोटो

■ गुंडे, बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध की जा रही है लगातार प्रभावी कार्यवाही।
■ नशा कर उत्पाद मचाने वालें एवं असामाजिक तत्वों के विरूध्द की जाएगी सख्त व प्रभावी कार्यवाही।

                                                                                                                                                                                                           इंदौर - शहर में  आगामी त्यौहारों ( होली, धुलेंडी, रंगपंचमी, रमजान व ईद आदि) के दौरान शहर में कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए तथा शहर में शांति व्यवस्था एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहे और लोग पूरे हर्षाेल्लास के साथ त्यौहार मनाए इसी को मद्दे नजर रखते हुए,  पुलिस आयुक्त नगरीय इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा पुलिस अधिकारियों के साथ एक बैठक का आयोजन आज दिनांक 07.03.25 को पलासिया स्थित कार्यालय के सभागार में किया गया। 

उक्त बैठक में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) नगरीय इन्दौर श्री अमित सिंह, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय) नगरीय इन्दौर श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव, सहित चारों ज़ोन के डीसीपी, डीसीपी-क्राइम, डीसीपी-आसूचना व सुरक्षा,  डीसीपी-टेफिक, सभी एडीशनल डीसीपी, सभी एसीपी एवं सभी थाना प्रभारीगण उपस्थित रहे। 

आगामी त्यौहारों होली, धुलेंडी, एवं रंगपंचमी तथा रमजान माह व ईद आदि त्योहारों के दौरान नगरीय इंदौर में माकूल पुलिस व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस बल पूरे शहर में तैनात किया जाएगा जो पूरे संसाधनों से लैस होकर पूरी संवेदनशीलता व सतर्कता के साथ ड्यूटी कर, हर गतिविधि पर निगरानी रखेगा। इस दौरान पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरों व ड्रोन आदि का जाल भी शहर में बिछाया जाएगा और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए बलवा ड्रिल सामग्री एवं वाहनों आदि के साथ पुलिस पूरी तरह तैयार रहेगी।

पुलिस कमिश्नर इंदौर द्वारा अधिकारियों सहित पुलिस बल को पूर्ण मुस्तैदी एवं संवेदनशीलता के साथ प्रभावी कार्यवाही के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं-

● उक्त त्योहारों के दौरान सांप्रदायिक सौहार्द एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस अधिकारियों द्वारा लगातार गणमान्य नागरिकों एवं कार्यक्रम के आयोजकों के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित की जाएं और उनसे लगातार आपसी समन्वय स्थापित कर कार्यवाही की जावे।

● होलिका दहन परम्परागत, गैर विवादित स्थल पर किया जाना सुनिश्चित किया जाए । होलिका दहन के समय क्षेत्र में पुलिस पेट्रोलिंग, आगजनी से बचाव के पर्याप्त संसाधनों की व्यवस्था की जाए ।

● होली, धुलेंडी एवं रंगपंचमी के दौरान होने वाले समस्त कार्यक्रम के मार्ग एवं स्थलों को चेक किया जावे तथा सम्पूर्ण कार्यक्रम की वीडियोग्राफी की व्यवस्था की जाए ।

● होली, धुलेंडी एवं रंगपंचमी के दौरान यह सुनिश्चित किया जावे कि मार्ग में पड़ने वाले संवेदनशील स्थानों/धार्मिक स्थलों की मर्यादा का पूरा ध्यान रखा जाए।

● वर्तमान में रमजान माह चल रहा है, इसी दौरान होली, धुलेंडी, रंगपंचमी, आदि त्यौहार भी मनाएं जाएगें तो, किसी की भी धार्मिक भावनाएं आहत न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जावे।

● संवेदनशील स्थानों, मोहल्लों एवं धार्मिक स्थलों पर पर्याप्त सतर्कता व सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जावें । आवश्यकता अनुरुप फिक्स पिकेट्स लगाए जाए एवं सतत् पेट्रोलिंग की जाए।

● आवश्यक सेवाओं हेतु अन्य विभाग जैसे नगर निगम, विद्युत विभाग, चिकित्सा विभाग से लगातार आपसी समन्वय कर व्यवस्था बनायी जाए ।

● आसूचना तंत्र को निरंतर सक्रिय रखें जिससे असामाजिक/आपराधिक तत्वों की गतिविधियों पर सतत् निगाह रखें एवं उनके विरुध्द प्रभावी विधिसम्मत कार्यवाही की जाए ।

● होली, धुलेंडी, रंगपंचमी आदि के दौरान के पूर्व के विवादों की जानकारी प्राप्त कर समीक्षा की जाए एवं आवश्यकता अनुसार कार्यवाही की जाए ।

● साम्प्रदायिक रूप से संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों की मेपिंग एवं अधिक से अधिक सीसीटीवी लगाकर मॉनीटरिंग की जाए ।

● गैर एवं फाग यात्रा के मार्गों पर जर्जर भवन को चिन्हित करने हेतु नगर निगम से समन्वय स्थापित कर लगातार संपर्क रखा जाए और तदनुसार व्यवस्था की जाए।

● गैर एवं फाग यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था का सुचारु संचालन हेतु डायवर्सन प्लान, पार्किंग प्लान तैयार कर क्रियान्वित करना एवं आवश्यक्ता अनुसार स्टापर एवं बैरीकेट्स लगाकर यातायात प्रबंधन किया जावे ।

● घरों एवं हाईराइज बिल्डिंग की की छतों पर लगा फोर्स आसपास सभी छतों आदि पर पैनी नजर रखें और कहीं पर भी कुछ संदिग्ध लगे तो तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करें।

● ड्यूटी के दौरान आम नागरिकों, आयोजकों आदि सभी से अपना व्यवहार अच्छा व संयमित रखें।

● रंग पंचमी की गैर/अन्य चल समारोह के दौरान छेड़छाड़, छोटे-मोटे विवाद, चाकूबाजी आदि घटनाओं पर पैनी नजर रखें और किसी भी प्रकार का विवाद देखने पर तत्काल अपने प्रभारी/वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करवा कर कार्यवाही करें।

● गैर व चल समारोह आदि के दौरान कैमरे ड्रोन आदि के साथ वीडियोग्राफी द्वारा लगातार संदिग्धों पर नजर रखें।

● नशा कर मारपीट करने, विवाद करने वालों व उत्पात मचाने वालों की पहचान हेतु कड़ी निगरानी कर प्रभावी कार्यवाही की जाए ।

● पूर्व में आर्म्स एक्ट, आबकारी एक्ट, एनडीपीएस एक्ट में बंद आरोपियों की चौकिंग एवं कार्यवाही की जाए सूचीबद्ध गुंडे एवं निगरानी बदमाशों की चौकिंग कर विधि सम्मत कार्यवाही की जाऐ ।

● सक्रिय बदमाशों के विरुद्ध जिला बदर एवं एनएसए के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही के साथ ही बदमाशों के विरुद्ध लगातर बाउंड ओवर की कार्यवाही भी की जाए।

● जिन स्थानों पर मारपीट एवं झगडे की आदि की शिकायत या शराबखोरी की शिकायत ज्यादा आती है, ऐसी कालोनी एवं बस्तियों की मैपिंग कर उन क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग व चौकिंग की जाए।

● सोशल मीडिया आदि पर भी धार्मिक भावनाओं को भडकाने वाले मैसेज, पोस्ट आदि पर नियत्रंण के लिये सतत निगरानी रखी जावें।

● सभी महत्वपूर्ण होटल, लॉज, बस स्टेण्ड, रेल्वे स्टेशन, गेस्ट हाउस, मदरसा, मुसाफिर खाना पर त्यौहारो के दौरान सतत् चेकिंग की जावें

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 19 घंटे पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 22 घंटे पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 22 घंटे पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
इंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
विश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले
↑