देश की बात, आपके शहर से
Indore23°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
वार्ड 45 के विकास कार्यों का निरीक्षण महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने लिया जनसंवाद, स्वास्थ्य-शिक्षा और डिजिटल इंदौर पर दिया जोर
इंदौर 2 बार पढ़ी गई

वार्ड 45 के विकास कार्यों का निरीक्षण महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने लिया जनसंवाद, स्वास्थ्य-शिक्षा और डिजिटल इंदौर पर दिया जोर

इंदौर। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने आज वार्ड क्रमांक 45 में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया और स्थानीय रहवासियों से प्रत्यक्ष संवाद स्थापित किया।

Abhishek Raghuvanshi29 जून 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

इंदौर।महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने आज वार्ड क्रमांक 45 में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया और स्थानीय रहवासियों से प्रत्यक्ष संवाद स्थापित किया। इस जनसंवाद की विशेष बात यह रही कि इसमें वार्ड के पक्ष-विपक्ष दोनों ही प्रतिनिधि उपस्थित रहे और क्षेत्रीय विकास कार्यों को लेकर खुलकर चर्चा की।निरीक्षण के दौरान स्थानीय कांग्रेस दल की पार्षद सोनाली मिमरोट, पूर्व पार्षद चांदुरव शिंदे, रवि तोमर सहित भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय संगठन पदाधिकारी, नगर निगम के अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

महापौर ने नागरिकों को संबोधित करते हुए बताया कि इंदौर नगर निगम अब केवल स्वच्छता के क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि डिजिटलाइजेशन में भी देशभर में अपनी अलग पहचान बना रहा है। निगम के एक करोड़ से अधिक दस्तावेजों का डिजिटलीकरण किया जा चुका है। साथ ही, निगम का स्वंय का पोर्टल विकसित किया गया है, जो नागरिकों को अनेक सेवाएं एक ही मंच पर उपलब्ध कराएगा।

तस्वीरों में खबर3 फोटो

महापौर ने बताया कि शहर में एक हजार किलोमीटर से अधिक की पानी की लाइन बिछाई गई है, साथ ही ड्रेनेज और स्टॉर्म वॉटर लाइन का कार्य भी तेजी से हुआ है। पानी की समस्या को दूर करने के लिए कई नई पानी की टंकियों का निर्माण किया गया है, जिससे जल आपूर्ति बेहतर हुई है।

स्वास्थ्य और शिक्षा पर विशेष फोकस महापौर ने कहा कि हमारा लक्ष्य केवल विकास नहीं, बल्कि जनकल्याण है। इसी सोच के तहत संजीवनी क्लिनिक की स्थापना की गई है, जहां प्राथमिक उपचार निशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही सरकारी स्कूलों के जीर्णोद्धार के साथ नए स्कूल भी नगर निगम द्वारा निर्मित किए जा रहे हैं, जिससे गरीब और निम्न आय वर्ग के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।

इंदौर को ‘क्लीन, ग्रीन, डिजिटल और सोलर सिटी’ बनाना लक्ष्यमहापौर ने अंत में कहा कि हमारा संकल्प है कि इंदौर को केवल स्वच्छ ही नहीं, बल्कि हरित, डिजिटल और सौर ऊर्जा में आत्मनिर्भर शहर के रूप में विकसित किया जाए। नागरिकों के सहयोग से यह सपना जल्द साकार होगा।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
कॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
सेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहलेश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्वIndia Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहलेसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पणIndoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले
↑