
इंदौर के जवाहर टेकरी स्थित सिहांसा वाइन शॉप में चोरों ने धावा बोल दिया। बदमाश पीछे के रास्ते से गाड़ी खड़ी कर आए और महंगी शराब की पेटियां व गल्ले में रखी नकदी चुरा ले गए।
चंदन नगर पुलिस के अनुसार, सेल्समेन विनोद पुत्र रामदेव सिंह की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
घटना मंगलवार रात की है, जब बदमाश वाइन शॉप के पीछे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे। विनोद ने बताया कि वह रात में दुकान में ही सोते हैं। सुबह करीब 5 बजे उनकी नींद खुली तो पीछे के दरवाजे का ताला टूटा मिला। उन्होंने तुरंत मैनेजर को सूचना दी।
बदमाश दुकान से 25 पेटी शराब, 15 पेटी बीयर और गल्ले में रखे करीब 90 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।
