देश की बात, आपके शहर से
लोकायुक्त जांच के घेरे में आ चुके हैं टीआई वर्मा:सस्पेंड होने के मामले में अपील पेडिंग; बोले मेरे खातों में सिर्फ 60 हजार रुपए
इंदौर 0 बार पढ़ी गई

लोकायुक्त जांच के घेरे में आ चुके हैं टीआई वर्मा:सस्पेंड होने के मामले में अपील पेडिंग; बोले मेरे खातों में सिर्फ 60 हजार रुपए

चर्चित हनी ट्रेप केस में फंसे तत्कालीन टीआई अजय वर्मा को डिमोट कर दो साल के लिए इंस्पेक्टर और एएसआई धीरज शर्मा को पांच साल के लिए सिपाही बना दिया गया। इसे लेकर टीआई वर्मा पुराने मामलों को लेकर भी चर्चाओं में है।

Abhishek Raghuvanshi26 अक्टूबर 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

चर्चित हनी ट्रेप केस में फंसे तत्कालीन टीआई अजय वर्मा को डिमोट कर दो साल के लिए इंस्पेक्टर और एएसआई धीरज शर्मा को पांच साल के लिए सिपाही बना दिया गया।
इसे लेकर टीआई वर्मा पुराने मामलों को लेकर भी चर्चाओं में है। इंदौर में दो साल पहले वे लोकायुक्त की जांच के घेरे में थे जबकि उज्जैन के महाकाल मंदिर के पास दीवार गिरने से दो लोगों की मौत के मामले में भी उन्हें सस्पेंड किया जा चुका है।
इस मामले में उन्होंने शासन की कार्रवाई को चुनौती देते हुए हाई कोर्ट में अपील की और मामला पेंडिंग है। इस बीच उन्होंने अपने पर लगे सारे आरोपों को झुठलाते हुए दावा किया कि चार माह से सस्पेंड होने के बाद तंगी से गुजर रहे हैं। उनका कहना है कि मेरे पांच खातों में सिर्फ 60 हजार रु. है।
इस मामले में उन्होंने शासन की कार्रवाई को चुनौती देते हुए हाई कोर्ट में अपील की और मामला पेंडिंग है। इस बीच उन्होंने अपने पर लगे सारे आरोपों को झुठलाते हुए दावा किया कि चार माह से सस्पेंड होने के बाद तंगी से गुजर रहे हैं। उनका कहना है कि मेरे पांच खातों में सिर्फ 60 हजार रु. है।
दरअसल दो साल पहले जब वे एमआईजी थाने में टीआई थे तब एमआईजी थाने के थानेदार और कुछ पुलिसकर्मी एक युवक को हिरासत में लेकर थाने आए थे। तब इन लोगों ने उस व्यक्ति को छोड़ने के एवज में तगड़ी राशि मांगी थी।
इस पर महिला ने लोकायुक्त पुलिस को शिकायत की तो लोकायुक्त पुलिस ने एमआईजी थाने पर छापा मारा था। तब लोकायुक्त ने एसआई राम शाक्य, श्याम जाट और नरेंद्र डांगी के खिलाफ कार्रवाई की। इन्हें सस्पेंड भी किया गया था। तीनों ने आयशर वाहन की खरीदी में अमानत में खयानत के मामले में कमल नामक व्यक्ति को थाने पर लाए थे। फिर उसे छेड़ने के एवज में उसकी पत्नी से 2 लाख रुपए की मांग की। फिर बात 50 हजार रु. में तय हुई। तब इन पुलिसकर्मियों ने महिला से पहली किश्त के रूप में रुपए ले लिए।
फिर दूसरी किश्त की बात तय हुई। इस बीच महिला ने लोकायुक्त पुलिस को शिकायत की थी। कार्रवाई के दौरान श्याम जाट भाग गया था। इसके बाद लोकायुक्त पुलिस ने पास के भवन में लगे सीसीटीवी फुटेज, महिला से बातचीत, काल डिटेल्स आदि की जानकारी जुटाई। इसके बाद टीआई अजय वर्मा की भूमिका पर सवाल उठे थे। तब तत्कालीन लोकायुक्त एसपी सव्यसाची सराफ ने टीआई वर्मा को नोटिस जारी किया था। तत्कालीन एसपी संपत उपाध्याय ने टीआई अजय वर्मा को नोटिस जारी किया था क्योंकि इससे पुलिस विभाग की छवि धूमिल हुई थी।
खास बात यह कि पुलिस विभाग का 2015 का नियम है कि अगर विभाग के किसी अधिकारी, टीआई के खिलाफ किसी एजेंसी की जांच चल रही है तो उसे फील्ड की पोस्टिंग नहीं दी जाती। इस पर इंदौर से उन्हें हटाया गया तो कुछ दिनों बाद ही उनकी पोस्टिंग उज्जैन हो गई। वहां यह बात छिपाई गई कि इंदौर में उनके खिलाफ लोकायुक्त जांच चल रही है।
दरअसल अगर कोई पुलिसकर्मी के रिश्वत का मामला होता है उसके लिए टीआई जवाबदेह होता है। इस मामले में तब वर्मा खुद थाने में मौजूद थे। लोकायुक्त पुलिस को काफी बाद में पता चला कि वहां पास में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं तो फिर डीवीआर जब्त किया था।
इसके बाद मामला आगे नहीं बढ़ा। इसे लेकर टीआई वर्मा का कहना है कि इसमें मेरी कोई भूमिका नहीं थी। जिन तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी उनके वाइस ही मैच नहीं हुए उन्हें क्लीनचिट मिल चुकी है और मुझे भी। जहां तक मुझे हाल ही में डिमोट करने का जो मामला है, उसे लेकर कानूनी राय ले रहे है।
उधर , उज्जैन में महाकाल मंदिर के पास दीवार गिरने के मामले में उस दौरान उज्जैन के तत्कालीन आईजी संतोष सिंह थे। वहां उज्जैन में महाकाल मंदिर के पास की दीवार गिरी थी। मामले में वहां वर्मा की अनुशासनहीनता मानी गई थी और सस्पेंड कर दिया गया। इस पर वर्मा ने शासन को चुनौती दी और मामला हाई कोर्ट में पेंडिंग है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
कॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहलेइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
सेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहलेश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्वIndia Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहलेसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पणIndoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले
↑